वह पानी बेचता है | Kavita Wah Pani Bechta Hai

वह पानी बेचता है

( Wah Pani Bechta Hai )

 

इस बचपन में
वह बेचता है पानी
ट्रेन में,
बस में,
धूप में,
फुटपाथ पर ।
वह बेचता है पानी-
एक रुपये के
पोली बैग से लेकर
पन्द्रह-बीस रुपये की
बोतल में,
अपनी जिंदगी के
सुनहले सपने संजोए
सजल आंसू वर्षाए !

‘ जल ही जीवन ‘ है
का संदेशा लिए
शुरु किया है
पानी को बेचना
अपनी परिवार की
भूख मिटाने की खातिर!
वह बेचता है पानी
तमाचा जड़ते हुए
उन रहनुमाओं के
गालों पर,
बनाते हैं-जो
शीत-कक्षों में
बाल-श्रमिकों
की मुक्ति योजना।

Shekhar Kumar Srivastava

शेखर कुमार श्रीवास्तव
दरभंगा( बिहार)

यह भी पढ़ें :- 

पदचिन्ह | Kavita Padachinh

Similar Posts

  • हमने तो | Hamne to

    हमने तो हमने कुछ और ढूँढा था तुझमेंहमने समझा थाप्यार का समन्दर हो तुमख़बर नहीं थीउजड़े सहरा का मंज़र हो तुमहम तो समझे थेकि दिल के ख़ला को भर जाओगे तुमयह ख़बर नहीं थीकि और भी तन्हा कर जाओगे तुमहमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें हम तो समझे थेकि इश्क़ की हक़ीक़त हो तुमयह…

  • दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में

    दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में   रानी भरल खलिहान ई चइतवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। लूहिया-लुहान से ई नाचाला कपरवा, हमरे पसीनवाँ से लूटै ऊ लहरवा। दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। रानी भरल खलिहान ई चइतवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। ठारी पड़े, हाड़ काँपे,…

  • थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

    थिरकती है दुनिया ( Thirakti hai duniya )   थिरकती है दुनिया, युवाओं की तान पर राष्ट्र धरा अनंत आह्लाद, यथार्थ रूप स्वप्न माला । नैराश्य नित ओझल पथ, हर कदम दर्शित उजाला । उत्साह उमंग उर सागर , सतत श्रम लक्ष्य ध्यान कर । थिरकती है दुनिया,युवाओं की तान पर ।। सकारात्मक सोच विचार,…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद

    राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद महान।सब करते उनका सम्मान।।यह युवा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।। देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।ज्ञान का पाठ सबको पढ़ाया।। गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश का प्रेम जगाया।।प्यार स्वामी विवेकानंद जी ने।देश हित मार्ग सबको दिखाया।।…

  • देखिए प्रभाव हिन्दी का | Prabhav Hindi Ka

    देखिए प्रभाव हिन्दी का ( Prabhav Hindi Ka ) सोते हिन्दी जागते हिन्दी उठते हिन्दी बैठते हिन्दी लिखते हिन्दी पढ़ते हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। हिंदुस्तान में हिन्दी पाकिस्तान में हिन्दी अफगानिस्तान में हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। फ्रांस, जर्मनी में हिन्दी इटली, ईरान में हिन्दी अमेरिका,जापान में हिंदी देखिए प्रभाव हिन्दी का। मॉरीशस, नार्वे…

  • 266वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस

    266वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।मानव जीवन को धर्म कर सफल बनाये ।हमको आज हो मिला हैं फिर न मिलेगा ।बगिया में सुरभित यह फूल महान हैं ।जो खिला – खिला हैं फिर न खिलेगा ।भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।हीरों – सा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *