Gajanand par kavita

प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद | Gajanand par kavita

प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद

( Pratham poojaneeyai aradhya gajanand ) 

 

 

प्रथम पूजनीय प्यारे आराध्य गजानन्द,

मनोकामना पूरी करतें हमारे ‌गजानन्द।

कष्ट विनायक रिद्धि-सिद्धि फलदायक,

झुकाकर शीश हम करते है अभिनंदन।।

 

गणपत गणेश गणनायक एवं गजराज,

भोग में चढ़ाते आपके मोदक महाराज।

शीश पर तुम्हारे स्वर्ण का मुकुट चमके,

ज्ञान के भंडार लंबोदर शुभ करों काज।।

 

माता पार्वती और भोले शंकर के प्यारे,

हम दीन-दुखियों के बाप्पा आप सहारे।

पावन चतुर्थी पर घर पधारें आप हमारे,

सफल करो प्रभु सारे काज अब हमारे।।

 

सर्वप्रथम जपते सभी आपका ही नाम,

तीनो लोक गाऍं प्रभु आपका गुणगान।

कार्तिक के भाई सब की करतें भलाई,

भक्तों की सदा ही आपने लाज निभाई।।

 

रिद्धि-सिद्धि से आपने शादी जो रचाई,

ढोल और नगाड़े तेरे बाजे यह सहनाई।

लाभ एवं शुभ के आप राजा है जनक,

कई दैत्यों का नाश कर पहचान बनाई।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बीवी के नखरे | Biwi ke Nakhre

    बीवी के नखरे हजार है फिर भी उससे प्यार है ( Biwi ke nakhre hajar phir bhi usse pyar hai )    बीवी घर की सरकार है, घर मालकिन दरकार है। बीवी के नखरे हजार है, फिर भी उससे प्यार है। बीवी बड़ी दिलदार है, खूबसूरती खजाना अपार है। ए जी ओ जी लो जी…

  • सब कुछ बदल गया अब | Kavita sab kuchh badal gaya ab

    सब कुछ बदल गया अब ( Sab kuchh badal gaya ab )   सब कुछ बदल गया अब तो बदला आलम सारा कहां गई वो प्रीत पुरानी बहती सद्भावों की धारा   दूर देश से चिट्ठी आती पिया परदेश को जाना पनघट गौरी भरें गगरिया हंस-हंसकर बतलाना   बदल गया अब रहन सहन सब शिक्षा…

  • Hindi Poetry On Life | भेदभाव

    भेदभाव ( Bhedbhav )     फर्क नही बेटे बेटी में, दोनों  ही आँखों के तारे है। इक धरती सी धीर धरा तो, दूजा गगन के तारे है।   भेद भाव हमसे ना होता, संविधान सिखलाता है। बेटी ही  बस करता रहता, बेटों को झुठलाता है।   दोनों में अन्तर.क्या बोलों,इक शक्ति तो इक शिव…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

    गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi )    शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान देवी देवताओं में अग्र , गणपति की आराधना । हर कर्म धर्म शुभारंभ, पूर्ण इन्हीं से मनोकामना । सद्बुद्धि के अधिष्ठाता का, सारी सृष्टि करती पहला ध्यान । शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।। महादेव साथ गणेश का, जब…

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *