Lady Doctor

लेडी डॉक्टर | Lady Doctor

लेडी डॉक्टर

( Lady doctor )

 

रोज इन्ही आंखों से देखती है प्रसव पीड़ा को।
नारी होकर भी नारी को दर्द से कराहते हुए वो।

इन्ही हाथों से अनगिनत शिशुओं को जन्माया।
मातृत्व सुख को महसूस करती डाक्टर दिल से।

जच्चा बच्चा घर में गूंजती जब किलकारी।
प्रसन्नता की रेखाएं मस्तक पर आती सारी।

ईश्वर की सुंदर रचना को पाया इन्ही हाथों में।
बालक्रीड़ा को निहार सौभाग्य पर वो इतराती।

मातृत्व का सच्चा सुख माता के चेहरे पर।
नन्हे नन्हे शिशुओं की सुंदर अठखेलियां।

भूल जाती वो दिन भर की थकान पल भर में।
नए मेहमान की देखरेख की तैयारी में व्यस्त।

वाह रे भगवान क्या कमाल का हुनर दिया है।
माताओं से मिलाकर बाल रूप दर्शन दिया है।

गर्व होता है लेडी डॉक्टर सुनकर कानों से हमें।
जिंदगी की जंग में खुशियों से भर दिया है हमें।

कवि की कलम ने एहसासों को संजोया है।
भावों का गुलदस्ता लेके शब्दों में पिरोया है।

जननी शिशु सुरक्षा रक्षक बनी लेडी डॉक्टर।
माता की गोद में शिशु हंसता हंसता सोया है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

ले डूबा मोबाइल सबको | Le Duba Mobile

Similar Posts

  • ननिहाल | Kavita Nanihal

    ननिहाल ( Nanihal ) नानी का घर ननिहाल, छुट्टियों में मौज मनाते हैं। मां के संग में कई दिनों, हम ननिहाल हो आते हैं। मामा मामी मौसी मौसी, लाड दुलार भरपूर करते। नाना नानी हंस हंस कर, सिर पर अपने हाथ धरते। खेलकूद मटरगश्ती का, अद्भुत ठौर ठिकाना है। स्कूल की छुट्टियों में हमें, फिर…

  • कभी तुम भी | Kavita Kabhi Tum Bhi

    कभी तुम भी ( Kabhi Tum Bhi )   तौल तो लेते हो हर किसी को देखकर कभी खुद को भी तौल लिया करो बोल तो देते हो जो आये जबान पर कभी खुद के लिए भी बोल लिया करो उसके बनाई का श्रम मालूम है उसे उस जैसी मेहनत खुद भी कर लिया करो…

  • मुकेश बिस्सा की कविताएं | Mukesh Bissa Hindi Poetry

    दास्तान किसी मोड़ पर ठहरी हुई,वक्त की एक पुरानी पहचान,धूल जमी सी यादों में छुपी,दिल की वो अधूरी दास्तान। कभी हँसी की छांव में पली,कभी आँसुओं में भीगी रात,कभी खामोश लम्हों ने लिखा,कभी बोल उठे जज़्बात। राहों ने जो मोड़ लिए,कदम भी साथ बहकते गए,कुछ चेहरे धुंधले हो गए,कुछ दिल में ही बसते गए। हर…

  • दलबदल | व्यंग्य रचना

    दलबदल ( Dalbadal ) शर्म कहां की, कैसी शराफत, सिध्दांत सभी, अपने बदल ! मिलेगी सत्ता, समय के साथ चल! दे तलाक़, इस पक्ष को, उसमें चल ! हो रही है, सत्ता के गलियारे, उथल-पुथल! तू भी अपना, मन बना, वर्ना पछताएगा कल! सब करते हैं, तू भी कर! चिंता कैसी, किसका डर? पंजा नहीं,ना…

  • ओस की बूंदे | Kavita

    ओस की बूंदे ( Os ki boonde : Kavita )   सोनू!मेरी जिंदगी हो तुम वर्षों की मेरी तलाश हो तुम बारिश की बूंदों में तुम हो कुदरत की करिश्मा हो तुम खुशी की आँसू हो तुम तिनकों में चमकती ओस की बूंदे हो तुम मनकों में दमकती हीर हो तुम फूलों की परागकण हो…

  • मुश्किल हो गया | Poem mushkil ho gaya

    मुश्किल हो गया ( Mushkil ho gaya )   जब तुम मुझसे मिलना ही नहीं चाहते थे तो फिर ये बातों का सिलसिला प्यार-मोहब्बत की बातें क्यों बढ़ाई…….??   क्यूँ झूठे चक्कर में डाला तुम अपना इरादा पहले ही बता देते क्यूँ तुमने मेरा चैन छीना क्यूँ मेरे मन को डुलाया? मैं नादान था जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *