Laghu Katha Anpadh charwaha

अनपढ़ चरवाहा | Laghu Katha Anpadh charwaha

अनपढ़ चरवाहा

( Anpadh charwaha ) 

 

“अरे छिगनू काका!”
“आप खाना बना रहे हो ?”
“यह काम तो घर की औरतों का है, फिर आप क्यों ?”
स्कूल से घर जाति प्रिया ने आश्चर्य से पूछा।
“बेटा, हम घुमक्कड़ लोग है।
हमारा काम गाय, भेड़ और ऊँटों को घूमते हुए पालना व उन्हें बेचकर जीवन यापन करना है।”
“हमारी औरतें घर पर रहकर बच्चों को सँभालती है और हम जंगल जंगल भटकते हुए पशुओं को पालते है इसलिये खाना भी खुद ही बनाते है।”
छिगनू काका ने कहा।
“पर काका घरों में आटा गूँथ कर चकले पर बेलन से रोटियाँ बेली जाती है, आप तो बिना आटा गूँथे ही तुरंत पानी में आटे को भिगोकर हाथ से ही रोटी बेल रहे हो।”
प्रिया ने फिर आश्चर्य से पूछा।
“बेटा यह बाजरे का आटा है इसे गेहूँ के आटे की तरह नहीं गूँथा जाता, इसमें तुरंत पानी मिलाकर एक रोटी की लोई जितना सा गूँथना होता है और लोई को दोनों हाथों के बीच रखकर ताली बजानें की तरह पलटते हुए बेलना पड़ता है।”
“बेटा, स्कूल से आयी हो, भूख भी लगी होगी, गेहूँ की रोटी रोज ही खाती हो आज कढ़ी व देशी घी में डूबीं बाजरे की रोटी भी खाकर देखो।”
थाली में दही, चटनी, कढ़ी व रोटी पकड़ाते हुए छिगनू काका ने कहा।
“वाह काका! खाना तो बड़ा स्वादिष्ट है, हमारे घर तो ऐसा खाना कभी बनता ही नहीं।”
“सही कहा पीरू, पर बेटा इस रोटी को पचानें के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ती है।”
“तुम भी मेहनत करके खूब पढ़ लिखकर ऐसा मुकाम पाओ ताकि मैं भी कह सकूँ की एक अनपढ़ चरवाहा पशुओं की ही नहीं बल्कि इंसानों की भी सार सँभाल करना जानता है।”
छिगनू काका ने रूँधें स्वर में कहा।

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मांझा | Manjha par kavita

 

 

Similar Posts

  • समझौता | laghu katha Hindi mein

    समझौता ( Samjhauta ) “मुझे माफ़ कर दो राज।” “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।” “अलगाव के इन तीन सालों ने मुझे बहुत सारें सबक़ सिखाये है और अब मुझे मेरी ग़लतियाँ समझ में आ चुकी है।” फोन पर कल्पना एक ही साँस में कहती चली गई। “बस कल्पना बस।” “अब मैं समझौते की दुनिया…

  • एक ही रास्ता

    “मम्मी जी, मैं बहुत दिनों से आपसे मन की बात कहना चाह रही थी।” पिंकी बोली। “क्या बात है बेटा? बताओ मुझे। मुझसे बताने को भी इतना सोचना पड़ रहा है।” पिंकी की मम्मी बोली। “मम्मी जी, आप पापा से कहो कि वह मेरे लिए इधर-उधर लड़का ना ढूंढे। मुझे एक लड़का पसंद है।” “कौन…

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • लाइसेंसी लुटेरे | Licensee Lootere

    “अम्मा सुनो ना! राहुल का एक्सीडेंट हो गया है!” उसकी बहन बदहवास अपनी मां से कह रही थी। पूरे घर में अफरा तफरी मच गई। उस समय घर में ना राहुल के पिता थे ना ही उसके चाचा। घर में बस उसकी मां, बड़ी बहन एवं दादी थी। क्या करें ? कैसे करें? किसी को…

  • टूटता आशियाना | Kahani Tootata Aashiyaana

    चारों तरफ अफरातफरी मची हुई है। पूरे मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी सर पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सरकारी फरमान जारी हो चुका है। सभी के मकान दमीजोख होंगे। रामू ने अभी किसी प्रकार से नया घर बनाया था। उसकी बहुत चाहत थी कि रोड पर एक कुटिया बनाकर दाल रोटी का…

  • बेबफाई का दर्द | Rochak kahani

    बाबुजी, क्या आप मेरी कहानी मैगजीन में छपवा देगें? तभी मेरे कानों में ये आवाज आयी। मैने चौंक कर चारो तरफ देखा, सामने मेहदी की बाड़ के पास एक सहमी सी लड़की खड़ी थी, वो बड़ी हसरतों से मेरी तरफ देख रही थी। उसकी बड़ी-बड़ी झील सी आँखें मानो मूक भाषा में मुझसे कुछ कह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *