Manjha par kavita

मांझा | Manjha par kavita

मांझा

( Manjha )

 

मान जा रे मान जा रे
माँझे अब तो जा मान
गर्दन काट उड़ा रहा है
क्यों लोगों की जान ?

डोर न तेरी टूटती है
तू साँसों को तोड़े
गर्दन कटी देख बच्चों की
माँ बाप सिर फोड़े
तलवार है रह म्यान में
मत ना सीना तान

मान जा रे मान जा रे
माँझे अब तो जा मान

खुशियाँ कट कट गिरती है
घायल होते शरीर
चंचल फ़ेज़ का नाम मिटा
मिटी न घर की पीर
कोर्ट थानों की शख़्ती पर
जूँ ना रेंगी कान

मान जा रे मान जा रे
माँझे अब तो जा मान

लहराती पतंगें देखूँ
लगे खड़ग लहराती
कटी हुई को देखूँ तो
छाती बैठ जाती
आकाश परिंदों का घर है
दे दो जीवन दान

मान जा रे मान जा रे
माँझे अब तो जा मान

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

 

यह भी पढ़ें :-

सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

 

 

Similar Posts

  • नया दौर | Kavita Naya Daur

    नया दौर ( Naya Daur )   इतना बेरुख जमाना हो गया मुसकुराना तक गुनाह हो गया जजबातों का जमाना अब कहां हर इक शय अंजाना हो गया खून की नदियां कहा करती है दुश्मन अपना जमाना हो गया आखों में किसी के खुशियां कहा दर्द का ये पैमाना फसाना हो गया मिटा मजहब की…

  • राखी का पर्व | Rakhi ka Parv

    राखी का पर्व ( Rakhi ka parv )    आया है आज राखी का त्योहार उमड़ रहा है भाई बहन का प्यार खुशियों संग झूम रही रिश्ते की डोर भाई बहन की नोंक झोंक है चहुंओर बहाना बांधे राखी भाई के हांथ बदले मांगे जीवन भर का साथ बहना के खातिर भाई है शेर के…

  • अक्षय तृतीया शुभ घड़ी | Kavita Akshay Tritiya Shubh Ghadi

    अक्षय तृतीया शुभ घड़ी ( Akshay tritiya shubh ghadi )   अक्षय हो सुख समृद्धि भरा रहे भंडार। जीवन में यश कीर्ति का हो जाए संचार।   अक्षय तृतीया शुभ घड़ी मंगलदाई हो योग। परिणय सूत्र में बंध युगल पाते पावन संयोग।   पावन तिथि को करे दान धर्म का काम। अक्षय धन पात्र रहे…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

  • समर | Samar

    समर ( Samar )    हर दर्द की दवा नहीं मिलती हर डालियों में फूल नहीं खिलते हर चमन से आती है बहार, मगर हर चमन को माली नहीं मिलते कभी और से तो कभी खुद से भी सफल शुरू करना जरूरी होता है जरूरी है उजाला भी रात के अंधेरे में मगर चांद से…

  • परिंदा | Parinda

    परिंदा ( Parinda )    हवा न दो उन विचारों को जो लगा दे आग पानी मे जमीन पर खड़े रहना ही आकाश को छू लेना है… सीढियां ही पहुचाती हैं हमे उछलकर गगन नही मिलता भुला दो कुछ पन्नों को तुम हर पन्नों मे जीवन नही मिलता.. अंगुलियों को देख लिया करो जान लोगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *