हमसफ़र | Laghu Katha Humsafar

अक्सर हम यही सोचते रहते है कि यार हमसफ़र ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए।लेकिन कभी ये नहीं सोचते कि जो हमारे लिए हम जैसा हो उसके लिए हम भी वैसे हो पाएंगे क्या? नहीं ना?

तो फिर उम्मीद बस एक से ही क्यूं?हम खुद को भी तो उसके हिसाब से ढालने का प्रयास कर सकते ना। मेरे हिसाब से हमसफ़र ऐसा होना चाहिए जो एक दूजे की भावनाओं का मान रखे, गर कभी किन्हीं हालातों में एक दूजे के आगे झुकना पड़े,तो उसे हीन ना समझे।

एक दूसरी की चुप्पी समझे और हंसी के पीछे का दर्द भी। रास्ते में चलते अगर डगमगा जाए तो बीच राह में हाथ छोड़कर ना जाए।जो कभी असफलता भी हाथ लगे तो निराशाजनक स्तिथि में भी उसे सहज महसूस कराने का प्रयास करे। अकेले में उसे समझे, बातें बात करने से ही सुलझती है।

जरूरी तो नहीं कि इन सबके लिए जो हमारा साथी हो वो कोई जीवनसाथी ही हो। नहीं बिलकुल नहीं एक सच्चा दोस्त भी एक अच्छा हमसफर साबित हो सकता है।

हमसफर का मतलब जरूरी नहीं वो इंसान हो जो हमारे साथ किसी रिश्ते में बंधकर आया हो,बल्कि अगर कोई हमारा सच्चा दोस्त है,जो निस्वार्थ भाव से हमारे हर मोड़ पर हमारे साथ हो तो वो भी किसी हमसफ़र से कम नहीं।।

 

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • डिग्रीवाद | Degreebaad

    सुभाष एक विद्यालय में शिक्षक हैं। एक दिन प्रबंधक ने उन्हें बुलाकर कहा ,-“इस बार विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत होना चाहिए। यदि हम ऐसा कर देते हैं तो हमारे विद्यालय का नाम बहुत बढ़ जाएगा। इसी के साथ एडमिशन की संख्या भी बढ़ जाएगी।” आगे प्रबंधक ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए…

  • मन के हारे हार हैं, मन के जीते जीत

    ( बाल कहानी ) मुकुल भैया, आयुष से 6 वर्ष बड़े थे। आयुष दसवीं कक्षा में पढ़ता था और वे M. A. कर रहे थे। वे बहुत घमंडी थे। उनको अपनी पढ़ाई पर बहुत घमंड था। वह अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते थे। सभी को नीचा दिखाने की कोशिश करते थे। वह बच्चों…

  • विवाह | Laghu Katha Vivah

    विवाह एक धार्मिक पवित्र समाज द्वारा मान्यता प्राप्त बंधन है। इसमें कोई दो मत नहीं ।क्योंकि इससे होती हमारी जातीयता का संरक्षण, पीढ़ी दर पीढ़ी मान्यता मिलना इसलिए तो यह बंधन न्ययोचित है । अगर व्यावहारिक बंधन नहीं होगा तो सृष्टि की नाश हो जाएगी गठजोड़ समाज मिलकर भरे पूरे परिवार समाज के साथ ताकि…

  • समझदारी

    2005 की बात है। रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मुकुल गुरु जी की पोस्टिंग हेड मास्टर के पद पर हुई। मुकुल बच्चों के प्रति बहुत संवेदनशील थे और बच्चों से विशेष लगाव व स्नेह रखते थे। मुकुल जी का व्यवहार बच्चों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण, समझदार और प्रेरक था। वे बच्चों की जरूरतों और समस्याओं…

  • कटे हुए अंगूठे की बात | Kate Hue Anguthe ki Baat

    “प्रणाम गुरूवर।” घीसा ने अपने गुरू महेश्वराचार्य को विनम्र भाव से सिर झुकाते हुए कहा। ” आरे घीसा तुम, बहुत दिनों बाद आए, कहो कैसे आना हुआ, तुम्हारा?” गुरू महेश्वराचार्य ने आश्चर्य चकित होते हुए निश्छल भाव से पूछा। “गुरूवर, आज गुरू पूर्णिमा है, सोचा दूर रहकर स्मरण करने से अच्छा है कि चल कर…

  • कैसे करें गर्व देश पर | Kaise Karen Garv Desh Par

    कैसे करें गर्व देश पर ( Kaise Karen Garv Desh Par ) हो कैसे स्वतंत्रता दिवस का अभिमान? हो रहा जब अपने ही देश में, डॉक्टर बेटियों का अपमान! नारा देते बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, आत्म निर्भर उनको बनाओ। पढ़ लिख डाक्टर बन जाती, क्या मिल पाता उनको आत्म सम्मान? लोगों की जान बचाने ख़ातिर जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *