जोकर | Laghu Katha Joker

भीड़ खचाखच थी। रंगमंच आधुनिक रंगों से सज़ा था। गांधी पर ‘ शो’ चल रहा था लेकिन बहुत अधिक मनभावन दृश्य न होने से घंटे भर में ही लोग झपबकाने लगे।

उसने इसलिए नहीं कि श्रोताओं को मानसिक संतुष्टि नहीं मिल रही थी बल्कि कुछ के सोने का समय हो रहा था और कुछ टकटकी लगाए गौर से दृश्य व वार्तालापों पर नज़र गड़ाए थे। कुछ दलित व पिछड़े पूना पैक्ट के दृश्य के इंतजार में थे और कुछ झपकियों में व्यस्त थे।

इंटरवल का समय हुआ। डायरेक्टर को पहले ही अनुमान था कि तड़क- भड़क से दूर, लोग जरूर गांधी पर तैयार दो घंटे के अभिनय में बोर हो सकते हैं। 2 अक्टूबर था ही। इसीबीच रंगमंच का पर्दा गिरा और घुप्प अंधेरा छा गया।

कुछ मिनटों बाद पर्दे को हटने का आभास लोगों को हुआ। फिर रंगमंच पर किसी के आकर खड़ा होने का एहसास हुआ और विजली कौंध गयी। लोगों की आंखें चुधिया गयी। सफेद चमकते पर्दे पर केशरिया रंग में अक्षर उभरने लगे ——–”

नाथूराम गोडसे —- भारत का भाग्य विधाता —- आज का गांधी। ” तभी गांधी का हमशक्ल केशरिया में शख्स जोर से चिल्लाया ——-” नाथूराम गोडसे——-अब मैं ही गांधी हूँ, फादर्स ऑफ इंडिया। ”

दर्शकों के हाथों में चरणपादुकाएं व मारो-मारो की आवाज़ बढ़ते ही पर्दा सड़ाक से गिरा और रंगमंच पर घुप्प अंधेरा छा गया ।

 

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

Similar Posts

  • पेपर आउट

    सुबह के समय टहलते हुए एक दिन सोहन अपने मित्र मोहन से टकरा गया। सोहन ने मोहन से उसकी पारिवारिक कुशलक्षेम पता करने के बाद पूछा- “मोहन भाई, आपके बेटे कृष्णा का नीट एग्जाम का रिजल्ट का क्या हुआ? उसका तो नंबर आ गया होगा?” “क्या कहूँ, भाई? उसकी तो किस्मत ही खराब है।” “क्यों?…

  • लवली | Kahani Lovely

    लवली कुछ गुमसुम सी बैठी है। उसे न जाने क्या हो गया है कि सारे घर में धमाल मचाने वाली किस सोच में डूबी है । मां को देखते ही प्रश्नों की झड़ी लगा देती है – अम्मा अम्मा आप क्यों मांग में सिंदूर लगाती हो ? मुझे क्यों नहीं लगाती ? हम कान क्यों…

  • और आँखे खुल गई

    विभागीय कार्य से आज सब इंस्पेक्टर मनोज अपने बेटे के कॉलेज में गया।मनोज का एकलौता बेटा अभिनव उसी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। भले ही मनोज विभाग के कार्य से कॉलेज गया था, लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही उसकी निगाहें अपने बेटे अभिनव को ढूंढने लगी। उसकी अभिनव से मिलने की इच्छा…

  • झांसा

    दुकान पर सामान खरीदने आए 9 वर्षीय बच्चे ने किराना स्टोर पर पान मसाले की लड़ी लटकी हुई देखकर दुकानदार चंदू से पूछा:- “अंकल जी, यह क्या है? क्या कोई खाने की चीज है?” “बेटा यह सुपारी है। इसको मीठी सुपारी भी कहते हैं। खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसमें शौंप, मिश्री, छुआरा, गोला…

  • बिल्लू | Bachon ki rochak kahani

    बिल्लू  ( Billu )  “मक्खी आया है पहले बैटिंग हम करेंगे” रवि ने कहा। हम अपने होम ग्राउंड बाबा मैदान में अगले मैच के लिए तैयार थे। एक मैच हम पहले ही जीत चुके थे चूंकि विपक्षी टीम मैच और ₹101 गंवा चुकी थी इसलिए वह फिर से एक मैच खेलने की जिद कर रहे…

  • “प्रेशर”

    शिक्षक-अभिभावक मीटिंग में एक पिता अपने बेटे को पीट रहा था। प्रिंसिपल सर ने उस व्यक्ति से पूछा- “क्या हुआ? बेटे को क्यों मार रहे हो?” “क्यों न मारू इसे? पूरे साल ट्यूशन पर हजारों रुपए खर्च किये लेकिन इसके दिमाग में कुछ घुसता ही नहीं है। देखो, इसके वार्षिक परीक्षा में कितने कम नंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *