नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

नहीं पचा पाओगे

( Nahi pacha paoge ) 

 

हम क्या
तार्किक या नास्तिक बुद्धि वाले
या तुम्हारे पोंगापंथ की
बखिया उधेड़ने वाले
आतंकवादी लगते हैं तुम्हें
नक्सलवादी या आईएसआईएस के उन्मादी ?
ये तुम्हारा धर्म
ये तुम्हारा मजहब
ये तुम्हारा पंथ
या ये तुम्हारे ईश्वर, पैगम्बर या गॉड
या ये तुम्हारे मानवीय काले दिल वाले भगवानो ने
क्या दिया है हम इंसानों को
किसी न किसी जहर के सिवा ?
सत्य, अहिंसा, दया, धर्म,
पाप- पुण्य, भाग्य- भगवान, नर्क- स्वर्ग
या पिछले जन्म के कर्मों- कुकर्मों के भंवरजाल के
पेचों के सिवा ?
बल्कि हम
तार्किक या नास्तिक बुद्धि वाले वैज्ञानिकों ने
बहुत कुछ दिया है
इंसानी जमात को–
ऐशोआराम की चीज़ें, नये- नये संसाधन
संचार और आभासी दुनियां का
एक स्वर्णिम संसार.
जहां तुम
ईश्वर से सीधे बात करने वाले
हवा में उड़ने वाले; लोगों को स्वर्ग दिलाने वाले;
इस दुःखियावी दुनियां से मोक्ष कराने वाले
हेलीकाप्टर, माइक्रोफोन, से लेकर मोबाइल
और संचार के समस्त संसाधनों का
सुखभोग कर रहे हो.
ऐ आस्तिकों
लोगों को मूर्ख और भंवरजाल में फंसाने वालों
इस खुशनुमा दुनियां को नर्क बताने वालों
राजसी दर्प- सी जिन्दगी जीने वालों
तुम्हारी दबंगई और
झूठ का महल ढह रहा है
इस भारतीय लोकतन्त्र के
भारतीय संविधान के तहत
हमें
खूब पता है
तुम चाहते हो
मनुस्मृति वाले युग को वापस लाना
या मध्ययुग की व्यवस्था बनाना
या हिटलर या नादिरशाह का रूप दिखाना
या शोषणविहीनता के नाम पर
बौद्धिकों को ठिकाने लगाना.
तुम
बुद्ध हो
न मार्क्स हो
न अम्बेडकर हो
तुम अब्दुल कलाम भी नहीं हो.
हम
तार्किक या नास्तिक
न हिन्दू आतंकवादी हैं , न मुस्लिम
न माओवादी हैं, न अतिवादी
कि तुम
हमें मिटाने पर तुले हो कश्मीरी पंडितों की तरह
या सूफी संतों की तरह
या कुर्दों की तरह
या तमिलों की तरह
या रोहिंग्या मुसलमानों की तरह.
तुम
मार रहे हो, मारो
दाभोलकर को, पनसारे को,
कलबुर्गी को या फिर गौरी लंकेश को
पर तुम नहीं मार सकते हो विचारों को
जो नेक इंसानों के निमित्त है.
मुझे पता है
तुम नहीं पचा पाते हो
राहुल सांकृत्यायन को
भगवत शरण उपाध्याय को
पेरियार या फुले- कबीर को
सलमान रूश्दी या तस्लीमा नसरीन को.
तुम तो अम्बेडकर को भी नहीं पचा पाते हो
इसीलिए तो तोड़ते हो आए दिन मूर्तियां उनकी.
और तुम
मुझे भी नहीं पचा पाओगे मित्र
मुझे भी.

 

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

Similar Posts

  • प्रेयसी | Preyasi

    प्रेयसी ( Preyasi )    सृष्टि में  संचरित अथकित चल रही है। प्रेयसी ही ज्योति बन कर जल रही है।।   कपकपी सी तन बदन में कर गयी क्या, अरुणिमा से उषा जैसे डर गयी क्या, मेरे अंतस्थल अचल में पल रही है।। प्रेयसी०   वह बसंती पवन सिहरन मृदु चुभन सी, अलक लटकन नयन…

  • देश हमारा | Desh Hamara

    देश हमारा ( Desh Hamara )    वीरों की पावन भूमि है देश हमारा । पृथ्वी पे सबसे प्यारी जमीं है देश हमारा ।। संसाधनों से भरा-पूरा है देश हमारा । प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है देश हमारा ।। अनेकता में एकता लिए है देश हमारा । अनेक कलाओं का संग्रह है देश हमारा ।।…

  • Hindi Kavita on Betiyan -बेटियॉं

    बेटियॉं ( Betiyan )   पढ़  रही  हैं बेटियॉं, बढ़ रहीं हैं बेटियॉं। रोज नये कीर्तिमान, गढ़ रहीं हैं बेटियॉं।       बेटियॉं नहीं दुख की, नीर भरी बदरी है, बेटियॉं नहीं कोई, आफ़त की गगरी है।       बेटियॉं  श्रृंगार और,सृजन की गठरी है, ऊंची-ऊंची सीढ़ियां,चढ़ रहीं हैं बेटियॉं।      …

  • जख्म | Zakhm par Kavita

    जख्म ( Zakhm )     दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए   घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से   जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर आह मत लेना कभी…

  • मेरी प्रार्थना | Meri Prarthana

    प्रार्थना ( Prarthana )    पर्वत  घाटी  ऋतु  वसंत  में नभ थल जल में दिग्दिगंत में भक्ति  भाव  और अंतर्मन में सदा  निरंतर  आदि  अंत  में             युगों युगों तक तुम्हीं अजेय हो,           कण-कण में ही  तुम्हीं बसे हो।   सृष्टि  दृष्टि  हर  दिव्य  गुणों में स्वर  अक्षर  हर  शब्द धुनों में हम …

  • Nari jeevan kavita || Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -नारी जीवन

    नारी जीवन ( Nari Jeevan )   पिता पति के बीच बंटी है, नारी की यह अमिट कथा। एक ने दिया जीवन है उसको, दूजे ने गतिमान किया।   पिता वो शिक्षक पाठ पढ़ा कर, नौका पर कर दिया सवार। पति वो मांझी साथ बिठाकर, जीवन नदी करा दी पार।।   कठिन डगर कांटे चुभते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *