लव जिहाद के मामले , क्या फैमिली कोर्ट इस तरह की शादियां खत्म कर सकेगी

लव जिहाद के मामले , क्या फैमिली कोर्ट इस तरह की शादियां खत्म कर सकेगी

इन दिनों लव जिहाद का मामला भारत के विभिन्न राज्यों में तूल पकड़ रहा है। कई राज्यों में लव जिहाद के बढ़ते मामले को देखकर इसके लिए कानून बनाने की मांग हो रही है।

कई राज्य तो इसमें आगे बढ़ चुके हैं, विशेषकर के हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर सरकार सख्त हो गई है और कानून बनाने के मसौदे को तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किए जाने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने कहा है कि बहन, बेटियों की इज्जत के साथ खेलने वाले लोगों का अंत किया जाएगा और यह भी कहा कि यदि सिर्फ शादी के लिए धर्म में बदलाव किया जाता है तो इसे स्वीकार नही किया जाएगा न ही इस तरह के कामों को मान्यता दी जाएगी।

हालांकि अब इस पर सियासी बयानबाजी हो रही है। योगी आदित्यनाथ के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी और भारतीय जनता पार्टी को लोगों को बांटने की साजिश करने वाली राजनीति के लिए जिम्मेदार ठहराया।

राजस्थान के सीएम ने ट्वीट करके कहा कि इस तरह के कानून को अदालत मान्यता नही देगी। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कहा कि राज्य सरकार को इस तरह प्यार करने वालों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली राजनीति नही करनी चाहिए और इस तरह के कानून बनाने से बचना चाहिए।

वही यूपी और हरियाणा में इस तरह की कानून बनाने के लिए प्रस्ताव पारित हो सकते है, जिसमे 5 साल की सजा का प्रावधान भी दिया गया है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे दूसरे भाजपा शासित दूसरे राज्य भी इस तरह आगे बढ़ते देखे जा रहे हैं, इसमें कर्नाटक और असम का नाम भी सामने आ रहा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले ही इसके विषय में कानून बनाने की बात कही थी और कहा था कि सरकार विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2020 लाकर रहेगी और इसे अगले सत्र में पेश किया जाएगा।

यह गैर जमानती धाराओं से युक्त होगा। इसलिए इस कानून के तहत यदि कोई धर्म परिवर्तन कराने और जबरदस्ती शादी करता है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा गलत जानकारी देने, बहला-फुसलाकर या धोखे से शादी करने वाले लोगों को भी इस कानून के अंतर्गत लाया जाएगा और उनकी शादी को अमान्य कर दिया जाएगा।

इस तरह होगा कानून :-

लव जिहाद अपराध के तहत पीड़ित व्यक्ति या फिर अभिभावक यदि केस दर्ज करवाते हैं तब इसमें आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी हो सकेगी और आरोपी व्यक्ति को कोर्ट से जमानत लेनी पड़ेगी, साथ ही इस मामलों में आरोपी के सहयोगी पर भी मुकदमा विभिन्न धाराओं के तहत चलाया जा सकेगा।

अगर कोई अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करता है तब उसे अपने जिले के कलेक्टर के सामने धर्मपरिवर्तन के संबंध में आवेदन पेश करना होगा।

हालांकि कानून के जानकारों का कहना है कि जब तक पूरा कानून सामने नही आ जाता तब तक इस बारे में बात करना उचित नही है। हालांकि मौजूदा कानून में अगर देखें तो किसी भी शादी को मानने या फिर अमान्य करने का हक सिर्फ फैमिली कोर्ट के पास होता है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रह चुके एसपी सिंह का कहना है कि इस तरह के कानून उत्तराखंड जैसे राज्यों में पहले से ही मौजूद है, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते ही इन्हें लागू नही किया जा सका है।

उन्होंने यह भी कहा कि आईपीसी मे इसे लेकर अधिकार दिया गया है। राज्यों को इस विषय पर एक्ट बनाने का अधिकार है। लेकिन उनके ऊपर अदालत में चैलेंज भी आरोपी व्यक्ति कर सकता है।

हालांकि यह राज्यों पर निर्भर करता है कि राज्य एक्ट बनाने मे इसके तहत फैमिली कोर्ट को इसमे शामिल करता है या नही करता है और राज्य फैमिली कोर्ट को कितना अधिकार देते है यह सब कुछ राज्यों पर निर्भर करता है।

 

  ✒️

लेखिका : अर्चना 

यह भी पढ़ें :

भारत की लचर ज्युडिशियल और पुलिसिंग

Similar Posts

  • लड़कियों की जिंदगी

    लड़कियों की जिंदगी बहुत मार्मिक,संघर्षशील,सहनशीलता से भरी होती है। इतने ही नहीं धैर्य और ममता भी अंदर कूट-कूट कर निहित कुछ एक दो अपवाद स्वरूप है। अपवाद की तो बात ही जुदा गुलाब में भी कांटे होते हैं। लड़कियों में हर दु:ख-दर्द पीड़ा को सहने की अपूर्व क्षमता रहती है। हर असहनीय पीड़ा को हंसते-हंसते…

  • पहाड़ों की दास्तां और गांव में रास्ता

    तुम मिलकर मुझे तोड़ो मैं तुम सबके लिए अकेला ही काफी हूं। पहाड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तुम अपना रास्ता निकाल लेते हो कभी सोचा है बरसात में जब काई जमती है और उसमें छोटे-छोटे फूल उगते हैं पूरी प्रकृति एक पहाड़ पर जीवन देने के लिए एकत्रित होती हैं। उस पहाड़ पर जब…

  • याद शिक्षक की | Yaad Shikshak ki

    आज मुझे वह समय क्यों याद आया जब सालों पहले मेरे शिक्षक रमेश चंद्र जी विकास हाई स्कूल भावड में टीचर हमें पढ़ा रहे थे कि उनके किसी प्रियजन के आने पर वह हमें छोड़कर कुछ देर के लिए क्लास से बाहर चले गए, टीचर की अनुपस्थिति का बच्चों पर क्या असर होता था। हुआ…

  • विश्व कैसर दिवस | Vishwa Cancer Divas

    एक घटना प्रसंग मैं कुछ समय पूर्व दिवंगत शासन श्री मुनि श्री पृथ्वीराज जी स्वामी ( श्री ड़ुंगरगढ़ ) के सानिध्य में दोपहर शाम को स्वाध्याय लेखन आदि करता था । उस समय शाम को मेरा मुनिवर के साथ में कुछ महिलाओ का नियमित स्वाध्याय का क्रम चलता रहता था । मुनिवर का स्वास्थ्य आदि…

  • भारतीय समाज और लड़कियां | Bhartiya Samaj aur Ladkiyan

    हमारे भारतीय समाज में स्त्री जाति की हमेशा से ही पूजा की गई है बल्कि उनको सदैव ही सम्मान का अधिकारी बनाया गया मां, बेटी, बहिन या फिर पत्नी जहां सदैव ही स्त्री को आगे रखा गया परंतु युग परिवर्तन के दौरान जब-जब भारत पर आक्रमण हुआ तब पाश्चात्य संस्कृतियों ने हमारे समाज पर बहुत…

  • आपन तेज सम्हारो आपै

    आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हांक ते कापै अर्थात जो अपनी शक्ति को संभाल लेता है उसकी शक्ति के प्रताप से तीनों लोकों में लोग कांपने लगते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते वैचारिक प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चों में भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगे हैं। आंखें धंसी हुई, चेहरों में झुर्रियां ,बालों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *