मंदाकिनी बहने लगे

मंदाकिनी बहने लगे

तार वीणा के छिड़े तो , बस एक स्वर कहने लगे ।
छेड़ ऐसी रागिनी दो , मंदाकिनी बहने लगे ।

गूँजती हैं फिर निरंतर , वेद मंत्रों की ऋचाएं ।
अग्नि कुंडों में कहाँ तक, प्यार की समिधा जलाएं ।
हम अमा की पालकी में , पूर्णिमा कितनी बिठाएं ।
क्यों अकेले ही विरह की , हम वेदना सहने लगे ।

बज उठीं जब – जब शिवालय , की यह मनोरम घंटियाँ ।
ढूँढती हैं हर दिशा में , उनकी झलक दृग सीपियाँ ।
जल उठीं हैं फिर हृदय क्या , इस प्राण तन की धमनियाँ ।
स्वप्न मणियों के अचानक , क्योंकर भवन ढहने लगे ।
छेड़ ऐसी—-

पूर्व की अनुभूतियों से , यह मन बहल पाता नहीं ।
दर्शनों की प्यास लेकर , अब तो चला जाता नहीं ।
साँवरे गोपाल को भी , क्यों कर तरस आता नहीं ।
हर निमिष इस चाह में ही , अब हम विकल रहने लगे ।
छेड़ ऐसी—

रेशमी वसना सुसज्जित , रूप के अन्वेषणों में ।
रम रहा है मन सुगंधित , गंध के विश्लेषणों में ।
आज साग़र क्या कहें हम , इन हदय संप्रेषणों में ।
पुष्प वासंती दृगों को , क्यों कंचनी गहने लगे ।
छेड़ ऐसी—-
तार वीणा—-

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हलाहल का प्याला

    हलाहल का प्याला कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला | हर डगर मोड क्या पग-पग पर था अंधियाराथा कहीं क्षितिज से दूर भाग्य का हरकाराहमने संघर्षो में कर्तव्यों को पाला ।कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला |। अब आदि-अन्त…

  • धड़कन तब राग सुनाती है | Dhadkan

    धड़कन तब राग सुनाती है ( Dhadkan tab raag sunati hai )    जो जितना तन्हा होता, वो उतना ही मीठा गाता है। भावों का सिंधु उमड़ता, मन स्वर संगीत लुभाता है। तन्हा तन्हा हो मन की लहरें, मधुर मधुर मुस्काती है। अधरों पे जो तान मिल जाये, गीतों में ढल जाती है। धड़कन तब…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • तेरी यादों के मेघों से | Teri Yaadon ke Meghon se

    तेरी यादों के मेघों से ( Teri yaadon ke meghon se )    तेरी यादों के मेघों से ,हर निशा दिवस ही मंगल है । जो सीच रहा मन-मरुथल को ,वो मेघ सलिल गंगाजल है।। वर्षों से बरखा रूठ गई ,इस मुरझाई फुलवारी से। अब नील गगन को ताक रहे, मन मारे किस लाचारी से…

  • अवध नगरिया | Awadh Nagariya

    अवध नगरिया ( Awadh Nagariya )   छोड़ा माया कै बजरिया, राम बसलें नजरिया, चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। (2) आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया ना। बाजत उहाँ पे बधाई, दुनिया देखे उन्हें आईल, आईल नभ से उतर के अँजोरिया ना। चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया…

  • आचरण | Acharan

    आचरण ( Acharan ) राम कृष्ण हनुमान की करते सब बातें। करे नहीं अमल पर उनके आचरणों को।। आये जब संकट तो याद आये हनुमान। हे संकट मोरचन तुम हरो हमारे कष्ट। मैं अर्पित करूँगा तुम्हें घी और सिंदूर। सुख शांति मुझे दो मेरे पालन हार।। बात करें जब भी हम मर्यादाओं की। याद आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *