मनोविकार

मनोविकार | Manovikar

शमी, एक हष्ट-पुष्ट नवमीं कक्षा का छात्र था, उसे खाने-पीने का बहुत शौक था । वह होनहार एवं मिलनसार प्रवृत्ति का लड़का था ,परन्तु कुछ दिनों से एकदम शांत और अलग-थलग रहता था ।

खाने-पीने में कोई रुचि नहीं ले रहा था । उदास मन से स्कूल जाता तथा वापस आने के बाद , पूरे दिन उदास ,अपने कमरे मेॅ पड़ा रहता था ।


उसकी मम्मी शीतल को, बेटा का इन रवैए से बेहद चिंता होने लगी, कई दफा बेटा के करीब जाकर पूछने की कोशिश करती , परन्तु शमी बात टालकर बाहर चला जाता था ।

वह दिनोंदिन हष्ट-पुष्ट लड़का कृषकाय होते जा रहा था । शीतल ने पति मदनलाल से रोते हुए कहा – आप पूरे दिन दफ़्तर मेॅ रहते हो, घरबार – बेटा की भी खबर ले लिया करो ।

आखिर किसके लिए कमा रहे हो ? हमारा इकलौता बेटा है, यदि उसे कुछ हो गया, हम जीते-जी मर जायेंगे । क्या करेंगे ; ये गाड़ी- बंगला, इज्जत- शौहरत का ?

मदनलाल तुरंत शमी को लेकर अपने फैमिली डॉक्टर रमेश झाॅ के पास ले गया । रमेश और मदनलाल क्लासमेट थे , वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे । रमेश, मदनलाल के परिवार तथा शमी को अच्छे से जानता था ।

उसने, शमी की हालत देखकर तुरंत इलाज शुरु किया । शीतल बोली – भाई साहब , पहले कुछ भी सामने रख दो ; बड़े चाव से खाता था,कुछ दिनो से अरुचि रखता है । रमेश- भाभी , मैं शमी से अकेले में बात करना चाहता हूं , आप दोनो कुछ समय के लिए बाहर जाईए ।


रमेश- शमी बेटा,सच- सच बताओ; तुम्हे कैसे लग रहा है ? तुम तो ऐसे नहीं थे, ये हालत कैसे हुई ? शमी (रोते हुए) – अंकल,अब, मैं इस दुनिया में कुछ दिनों का ही मेहमान हूं, थोड़े दिनों में मर जाऊंगा ,पर पापा-मम्मी को यह बात मत बताइयेगा , प्लीज अंकल।

रमेश( आश्चर्य से) – वह कैसे ? शमी (रोते हुए ) – दरअसल, कुछ दिनों पहले, मम्मी खाना परोसी थी, उसमें छिपकली गिर गई थी, शायद, वह मेरे पेट में चली गई है, (रुआंसे वाक्यों से) अंकल आप तो जानते हैं कि छिपकली कितनी जहरीली होती है ?… रमेश को समझते देर ना लगी ।

शीतल और मदनलाल को अंदर बुलाकर कहने लगा घबराने की बात नहीं है, भाभी । बहुत दिनों बाद आए हो आज रात का डिनर, मेरे घर में हो जाए । शीतल और मदनलाल का मन सही नहीं था । रमेश – आप लोग दुखी मत होओ । आज ही एक टेबलेट दूंगा और सबकुछ ठीक हो जाएगा ।

उसने चुपके से मरी हुई छिपकली की जुगाड़ लगाई और डिनर के बाद उल्टी होने की दवाई खिलवा दी । शमी को उल्टियां शुरु हो गई , तभी चुपके से वह मरी हुई छिपकली उल्टी में रख दी और आवाज लगाने लगा – मदन भाई , देखो ! इसी कमबख्त छिपकली ने हमारे शमी बेटा को मौत की ओर ले जा रही थी , आज निकल गई ।

सभी रमेश की ओर आश्चर्य से देख रहे थे और रमेश कभी शमी की ओर देखते कभी अपनी पत्नी माया, शीतल और मदनलाल की ओर देखकर, हौले-हौले से सिर हिला रहे थे ।

किसी को समझने में देर ना लगी । रमेश ने टेबलेट नींद की देते हुए कहा कि इसे घर जाकर दे देना । मदनलाल परिवार के साथ घर आया और शमी को दवाई दी और सब सो गए । अगली सुबह , शमी पहले जैसे ख़ुशनुमा हो गया तथा परिवार में खुशहाल छा गई ।

सुश्री माधुरी करसाल “मधुरिमा”

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • आजादी | Poem on Azadi in Hindi

    आजादी ( Azadi )   हमको प्यारी है हमारी आजादी, बड़ी मुश्किल से पाई हमने आजादी कई वीर शहीद हुए हैं हमारे देश के , कई घर ऊजड़ गए तब पाई ये आजादी ।। जब जब मातृभूमि पर संकट आया तब हर घर ने राष्ट्रध्वज फहराया, अपने मनोबल और राजधर्म से हमारे वीरों ने सदैव…

  • लाइसेंसी लुटेरे | Licensee Lootere

    “अम्मा सुनो ना! राहुल का एक्सीडेंट हो गया है!” उसकी बहन बदहवास अपनी मां से कह रही थी। पूरे घर में अफरा तफरी मच गई। उस समय घर में ना राहुल के पिता थे ना ही उसके चाचा। घर में बस उसकी मां, बड़ी बहन एवं दादी थी। क्या करें ? कैसे करें? किसी को…

  • शुभ अशुभ | Shubh Ashubh

    परमात्मा का बनाया प्रत्येक दिन शुभ होता है इसलिए प्रत्येक दिन ही एक से बढ़कर एक सुंदर और पवित्र दिन है ईश्वर महान है इसलिए उसकी कृतियां भी महान है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहते हैं कि मनुष्य को चाहिए प्रत्येक दिन को शुभ माने। शुभ कर्मों के लिए हर दिन शुभ का है और…

  • कायर

    फोन की घंटी बजी। राजीव ने फोन उठाया। फोन पर अनुराग था। “भैया आप कहाँ है? क्या आपसे इस समय मुलाकात हो सकती है?” यह पूछते वक्त अनुराग की आवाज में वह बात नहीं थी जो अक्सर बात करते समय राजीव महसूस करता था। ऐसा लग रहा था जैसे कि वह किसी दिक्कत में है।…

  • मौन | Laghu katha maun

    मौन ( Maun )   सुधा ने अपने पति से पूछा रोज की तरह उसकी आदत थी बाहर जा रहे हो कब तक लौट आओगे l यह जानकारी वह जानकारी हासिल करने के लिए नहीं लेती थी l या उन पर पहरेदारी नहीं करती थी l बल्कि वह जानना चाहती थीl यदि देर से आ…

  • सब्ज़ीवाला और नेता | Kahani Sabjiwala aur Neta

    हमारी कालोनी की दो औरतें मिसेज़ शर्मा और मिसेज़ वर्मा गली में खड़ी होकर बातें कर रही थीं । “…और मिसेज़ शर्मा जी अबकी बार चुनावों में किसे वोट दे रही है ?”- मिसेज़ वर्मा ने पूछा । “हम तो अबकी बार भी लल्लु लाल जी को ही वोट देंगे ।”- मिसेज़ शर्मा ने उत्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *