मैं भी था

मैं भी था | Main Bhi Tha

मैं भी था

तुम्हारे हुस्न-ओ-अदा पर निसार मैं भी था
तुम्हारी तीर-ए-नज़र का शिकार मैं भी था

मेरे गुनाह ख़ताएं भी फिर गिना मुझको
तेरी नज़र में अगर दाग़दार मैं भी था

बहुत ही ख़ौफ़ ज़माने का था मगर सचमुच
तुम्हें भी अपना कहूँ बेकरार मैं भी था

यक़ी न होगा तुझे पर यही हक़ीक़त है
हसीं निगाहों का तेरी शिकार मैं भी था

तमाम रात किया इंतज़ार मैंने भी,
न सिर्फ़ चाँद अकेला तो यार मैं भी था।

मेरी रगों में वो बहता रहा लहू बन कर
सो माँ के दूध का कुछ क़र्ज़दार मैं भी था

ग़ुरूर से नहीं झुकने से नाम हो मीना
ख़ुदा की राह का इक ख़ाकसार मैं भी था

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • झूठी बातों को फिर हवा देंगें

    झूठी बातों को फिर हवा देंगें   मौत को मेरी सब दुआ देंगें । झूठी बातों को फिर हवा देंंगें ।। बाद तेरे करूँ गिला मैं क्यूँ । प्यार दिल में तिरा दिखा देंगें ।। जो न खोजे कसूर है किसका । वे ही निर्दोष को सजा देंगें ।। तुम ही कर लो वफ़ा जरा…

  • मिस्टर मनमोहन जो थे सबको भाने वाले थे

    मिस्टर मनमोहन जो थे सबको भाने वाले थे मिस्टर मनमोहन जो थे, सबको भाने वाले थे,सोचा भी नहीं था कल तक, वो भी जाने वाले थे। ध्रुव तारा सा, आसमान में , चमकेंगे, इस कारण भी,अर्थशास्त्र में, ऊंची-ऊंची, डिग्री पाने वाले थे। संकट में भी मुल्क को जब साहस की पड़ी ज़रूरत थी,मौनी बाबा बनकर…

  • यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

    “यह ज़िन्दगी” ( Yah zindagi )   भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई। कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई। उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई। जहाँ चलते रहे बेबाक…

  • हर दिन | Har Din

    हर दिन ( Har din )    ज़िन्दगी हर दिन एक नयी चाल है इंसा दिन-ब-दिन हो रहा बेहाल है। कोई चराग बन जल रहा हर पल जाने किसका घर करे उजाल है। जो खो गया नाकामयाबी में कहीं देता कहाँ कोई उसकी मिसाल है। ख्वाहिशों का अपनी बोझ ढोते ढोते हर दिन वो कितना…

  • जो ख़त पढ़ो | Ghazal Jo Khat Padho

    जो ख़त पढ़ो  ( Jo Khat Padho ) जो ख़त पढ़ो तो इबारत पे ग़ौर मत करना हमारा ज़िक्र किताबों में और मत करना छुपाये बैठे हैं दिल में ख़िजां के ज़ख़्मों को हमारे फूल से चेहरे पे ग़ौर मत करना हरेक सिम्त ही रुसवाइयों के चर्चे हैं यूँ अपना ज़िक्र मेरे साथ और मत…

  • मुहब्बत से भर गई | Muhabbat Shayari in Hindi

    मुहब्बत से भर गई ( Muhabbat se bhar gayi )    रंगीनिये -हयात के मंज़र से भर गई बस इक नज़र मिली थी कि दिल में उतर गई प्यासों की प्यास और बढ़ा कर गुज़र गई लेकर सरापा-हुस्न के साग़र जिधर गई उसकी निगाहे-नाज़ बड़ा काम कर गई खाली था दिल का जाम मुहब्बत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *