नाग पंचमी लघुकथा | Nag Panchami Laghukatha

एक बार एक सांप गिरजाघर में चला गया और वहां लोगों ने उसे देखा तो भगदड़ मच गयी। किसी प्रकार से वह अपनी जान बचाकर एक बिल में घुस गया। वह बहुत डर गया था।

एक दिन वह फिर बाहर निकला तो वह एक मस्जिद में घुस गया। लोगों ने जब देखा तो उसे खदेड़ लिया। किसी प्रकार से भागकर वह एक बिल में घुस गया। उसको अब मनुष्य से डर लगने लगा था।

वह वह सोचने लगा कि अब जाऊ तो कहा जाऊं। चारों तरफ मनुष्य ही मनुष्य है।उसे मनुष्य जाति से घृणा हो गई।
उसे भूख सताए जा रही थी। जब पेट की भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो वह फिर बाहर निकला। इस बार वह एक मंदिर में चला गया।

वहां देखा कि लोग उसे मारने की जगह दूध पिला रहे हैं और मिष्ठान खिला रहे हैं। वह वहां बहुत खुश हुआ।
उसे समझ में नहीं आ रहा था ऐसा क्यों हो रहा है ?उसे तो मनुष्य जाति से ही घृणा होने लगी थी । मनुष्य वही फिर उसके स्वभाव में इतना अंतर क्यों हैं?

वाह शुभ दिन नाग पंचमी का दिन था। वह भगवान से प्रार्थना करने लगा कि हे प्रभु! ऐसे प्यार मनुष्य इस संपूर्ण विश्व में फैल जाए! सभी सुखी हो! सभी निरोग हो!

इस सृष्टि में सभी जीवो को जीने का अधिकार है। यही कारण है कि हमारी भारतीय संस्कृति में सांप जैसे विषैला जीव को भी पूजा की जाती है।

नाग देवता के आशीर्वचन का ही प्रभाव है कि यह सनातन संस्कृति हजारों वर्षों तक विधर्मियों ने तोड़ने का प्रयास किया फिर भी अक्षुण्ण बनी हुई है।

बोलिए प्रेम से नाग देवता की जय।

यह कहानी काल्पनिक है। वास्तविकता से इसका कोई सम्बंध नहीं है।

सभी देशवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

भाई की ताक़त | Bhai ki Takat

Similar Posts

  • कपटी दुकानदार

    6 माह पुरानी बात है। स्कूल जाते समय मैंने एक किराना दुकानदार से 25 रुपए की नमकीन का एक पैकेट लिया और भुगतान करने को दुकानदार को 200 का नोट दिया। पेमेंट करके मैं दुकान से बाहर निकल गया। लगभग 3 किलोमीटर दूर जाने पर मुझे ध्यान आया कि दुकानदार ने मुझे 75 रुपये वापिस…

  • निर्मला | Nirmala

    योग की कक्षा में एक महिला लगातार मुस्कुराए जा रही थी ।बीच-बीच में वह ऐसे तर्कपूर्ण बात करती की लगता संसार की सबसे खुशनसीब वही हो। कभी-कभी वह सारे शरीर को तोड़ मरोड़ देती । मैं कई दिनों से देख रहा था कि क्यों वह ऐसे उल्टी सीधी हरकतें करती रहती है। कौन सा ऐसा…

  • अंतिम चांस | Antim Chance

    वैसे उन्हें गुरु जी कहते थे। कहें भी क्यों नहीं जो उन्ही के ही मार्गदर्शन में तो कई उच्च अधिकारी बन गए थे । परंतु भाग्य की विडंबना कहे या कर्मों का फल जो कुछ भी कह लें कई बार तो एक नंबरों से ऐसे लुढ़क पड़ते थे जैसे कोई पहाड़ी से फिसल गया हो।…

  • फर्स्ट नाईट | First Night

    फर्स्ट नाईट सुनने में ही कितना रोमेंटिक शब्द लगता है। रोमांस की अनुभूति से भरा हुआ । लेकिन सभी फर्स्ट नाईट रोमांटिक नहीं होती! यह कहानी है सुनिल नाम के नौजवान की पौने 6 फुट का हष्ट पुष्ट बन्दा। एक विवाहित पुरुष दो बच्चों का पिता। एक बार देखने में तो कोई भी धोखा खा…

  • “कर भला, हो बुरा”

    दोपहर की चिलचिलाती धूप में एक वृद्ध महिला को स्कूल के गेट पर खड़ा देख सहायक जसवंत ने आयुष सर से कहा- ​”सर, यह बुढ़िया कई दिनों से लगातार आपको पूछने आ रही है। आप ट्रेनिंग पर गए हुए थे। आप इसकी मदद कीजिए। हाल ही में इसके जवान इकलौते बेटे की संदिग्ध हालत में…

  • अपनापन | Apnapan

    निशा जी को परिचारिका बड़े प्यार से उनके कमरे में बिठाकर उन्हें सब कुछ समझाकर बाहर निकल गई। निशा जी गौर से कमरे को चारों तरफ से देखने लगीं। कुर्सी से उठकर खिड़की के पास आ गई और बाहर देखने लगीं। बाहर बहुत सुंदर फूलों से सजा बगीचा देख उनके होंठों पर मुस्कान तैर गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *