Sanatan Khatir

सनातन खातिर | Sanatan Khatir

सनातन खातिर

( Sanatan Khatir ) 

 

चाहते ही सुरक्षा यदि स्व प्राण की
आस्था,धर्म ,बुनियाद सनातन की
तो,देना होगा साथ सभी को सरकार का
चलना होगा मिलाकर हांथ सबको..

रह लिए अब तक गफलत मे बहुत
निभा लिए साथ भाईचारे का बहुत
अब , झांकिये अतीत और भविष्य मे
हो जाएगा चित्र स्पष्ट परिदृश्य मे….

रिपुता निभानी नही हमे संग किसी के
पर,रहना है सावधान भी उन्ही से
सोच मे जिनकी हमे हक ही नही जीने का
रहना होगा साथ उनके बड़ी मुश्किली से…

हम साथी हैं बेशक प्रेम भाव के भूखे
सहेंगे भी कब तक उनके व्यवहार रूखे
बैर नही ,पर विश्वास भी नही होगा
आगत के लिए हमे सजग रहना होगा…

तैयारी तो तैयार होने से पहले ही हो
प्रेम भी ,भाव भी सतर्कता भी पहले हो
मिलकर ही चलना मानवता का धर्म है
तब भी ,धर्म के लिए संघर्ष भी अपना कर्म है..

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

संकेत | Sanket

Similar Posts

  • बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

    बादल आषाढ़ के ( Baadal Ashad ke ) घिर आए फिर बादल आषाढ़ के, हे जलज मेघ तो अब बरसाओ, तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।। तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली मन में ना कोई भी थी खुशहाली ! प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से, तुम बिन…

  • खुशियाँ की छांव | Khushiyon ki chhaon ghazal

    खुशियाँ की छांव ( Khushiyon ki chhaon )     जीस्त से खुशियाँ की छांव ज़ख्मी रही रोज़ ग़म की बहुत धूप आती रही   दुश्मनी पे उतर आया है आज वो दोस्ती जिससे ही रोज़ गहरी रही   देखा है रोज़ जिसको वफ़ा की नज़र गैर आँखें मुझसे रोज़ करती रही   साथ देती…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • आओ रोएँ

    आओ रोएँ ०जिसको खोया उसे याद कर बिलखें कलपें नयन भिगोएँआओ रोएँ०जो न खो गए उनको भूलेंखुशी दफ़्न कर, मातम वर लेंनंदन वन की जमीं बेचकरझट मसान में बसने घर लेंसुख-सपनों में आग लगाकरदुख-दर्दों के बीजे बोएँआओ रोएँ०पक्ष-विपक्ष नयन बन जाएँभूले से मत हाथ बँटाएँसाथ न चलकर टाँग अड़ाएँफूटी आँख न साथी भाएँनहीं चैन से…

  • नश्वर जीवन | Kavita Nashvar Jeevan

    नश्वर जीवन ( Nashvar Jeevan )   ईश्वर सत्य, सत्य ही सुंदर, सुंदर ही शिव है ! पड़ना नहीं कभी तुम भ्रम में, जीवन नश्वर है !! ये शरीर माटी का पुतला, मत करना, अभियान कभी ! ककृतकर्म जाएगा साथ तुम्हारे , रखना इसका ध्यान सभी !! व्यर्थ की चिंता ना करना, तूँ कर्म किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *