नया साल : नयी आशाएं

नया साल : नयी आशाएं

नया साल : नयी आशाएं

*******

बीता यह वर्ष रे
आया नववर्ष रे!
झूमो ओ काका
झूमो रे काकी
रात अंतिम यह बाकी?
नाचो ए बबलू
नाचो ए बबली
गाओ ना भैया
गाओ ना भाभी
बजाओ सब ताली
सजाओ जी थाली?
छोड़ो पटाखा
करो धूम धड़ाका
थिरकना जरा सा
डिस्को जरा सा!
है रात मतवाली
करो ना मनमानी
बच्चों को टोको ना
बड़ों को रोको ना
तू भी उत्सव में शामिल हो जाओ ना!
बीस बीत रहा है..
इक्कीस चुपके से आ रहा है!
इसी से बंधी है आस
बीस ने किया है निराश।
कोरोना लाॅकडाउन ने सताया
स्कूल कालेज सब बंद कराया
पढ़ाई लिखाई कमाई हुई सब चौपट
गई नौकरी, गहराया रोजगार का संकट!
हुईं कितनी समस्याएं,
क्या क्या तुम्हें हम बताएं?
चोट पड़ी भारी,
धरी रह गई सारी तैयारी।
आशा है इक्कीस से,
बीतेगा यह ठीक से!
इसी उम्मीद में नाचे गाएं,
खुशियां मना गम को भुलाएं।
यही तो जीवन है-
चलते रहना बढ़ते रहना
सुख दुःख में एक सा रहना
पीछे मुड़कर नहीं देखना
सुनहरे कल के सपने आंखों में लिए-
आगे बढ़ते रहना।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

चाय

 

Similar Posts

  • Kavita | राम नवमी

    राम नवमी ( Ram Navami )   भक्तवत्सल सत्य अविरल भूमिजा सुखधाम आये। अयोध्या में राम आये,अयोध्या में राम आये।। थी धरा सहमी हुयी बहु पापियों के पाप से, हे प्रभू आकर बचालो इस विकट संताप से, त्रास अवनी की मिटाने संतप्रिय श्रीधाम आये।। अयोध्या में राम ०।। नवमी तिथि नखत पुनर्वसु शुक्ल पक्ष विचार…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • भ्रम | Poem bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति मेरी वो गति तेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है।   धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है।   यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से…

  • Geet | रंग गालो पे कत्थई लगाना

    रंग गालो पे कत्थई लगाना ( Rang Gaalon Par Kathai Lagana)   अबके  फागुन  में  ओ रे पिया भीग जाने  दो  कोरी चुनरिया मीठी मीठी सी बाली उमरिया भीग  जाने  दो  कोरी चुनरिया   हम  को  मिल  ना  सकें तेरे  रहमो  करम सात रंगों में डूबे सातो जन्म रंग गालो पे कत्थई लगाना धीमे धीमें…

  • ईश प्रार्थना बल देती है

    ईश प्रार्थना बल देती है ( Eesh prarthana bal deti hai )   ईश प्रार्थना बल देती, हिम्मत और संबल देती है। आस्था विश्वास प्रेम से, उर में शक्ति भर देती है।   मनोकामना पूरी करके, खाली झोली भर देती है। आशाओं के दीप जला,ईश प्रार्थना बल देती है।   हर लेते प्रभु संकट सारे,…

  • मेरा देश मेरा कर्तव्य | Mera Desh Mera Kartavya

    मेरा देश मेरा कर्तव्य ( Mera Desh Mera Kartavya ) कथा है , पग – पग बलिदान की lकथा है , पथ – पथ दृढ़ता की llकिस मिट्टी से बने शूर – साहसी ?ना पाना था , ना खोना था lसंकल्प केवल देना था llमेरा देश , मेरा कर्तव्य lअब यहीं एक आवाज है ll…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *