Pakhi ki Rakhi

पाखी की राखी | Pakhi ki Rakhi

पाखी की राखी

( Pakhi ki Rakhi )

 

भाई-बहिन का रिश्ता ये प्यारा प्यारा
इस प्यारे रिश्ते का प्यारा बंधन राखी
खुशियों की अमिट सौगातें उमड़ रही
देखो! कितनी खुश है आज ये पाखी

चार दिन से देख रही, सजीले बाजार
चमकीली राखियाँ, चमकते घर-बार
चाँदी के वर्क से, सजी हुई मिठाइयाँ
पकवानों की खुशबू से महकता द्वार

भोर हुई, उठ कर तैयार हो गयी पाखी
क्योंकि आज उसे भी लानी है ये राखी
मस्त-मौला, चंचला, मस्ती करती रही
खुशियाँ भी आज होती उसकी साकी

चमकीली पन्नियाँ, गुड्डे और गुड़ियाँ
अलग अलग रंगो में सजी है झाँकी
प्यारा भैया,राजा भैया,जाने क्या-क्या
प्यारे शब्दों से सजी हुई सी है राखी

वो देखो! एक प्यारी बच्ची मचल गई
पर एक चॉकलेट से ही वो बहल गई
खरीदी राखी, टॉम एण्ड जेरी वाली
प्यारी सी सूरत पे पाखी फिसल गयी

चूमकर उसे, गले लगा, चॉकलेट दी
राखी खरीदनें में ही बहुत देर कर दी
जल्दी से खरीदी राखी और उपहार
पहुँच ही गयी वो अपनें घर के द्वार

सजाया थाल, रोली चावल साथ लिये
राखी सजाई, साथ में ही उपहार लिये
अपनें भाई को सामने पाकर खिल गयी
एक बरस बाद पाखी भाई से मिल गयी

सेना में है भाई, छुट्टी लेकर आया है
पाखी के लिए ढेरों खुशियाँ लाया है
लगा कर तिलक, अक्षत लगाया है
बढ़ती है कलाई आगे फिर भैया की
राखी का ये धागा मन को लुभाया है

बाँधकर राखी, दे रही भाई को उपहार
भैया लुटाते रहे पाखी पर प्यार अपार
कितना सुखद हो रहा था ये समाँ यहाँ
पाखी के नैनों से बहती खुशियाँ अपार

लो तभी आ गयी वहाँ प्यारी सी नगमा
उसके पीछे दौड़ती आ रही क्रिस्टीना
गगनदीप भी राखी लेकर वहाँ आ रही
भैया को राखी बाँधनें को आतुर हो रही

बोली देश के सैनिक करते सबकी रक्षा
अत: आज से आप हमारे सैनिक-भैया
धर्म मत देखो हमारा, आप हमारे भाई
ये बात कह कर, सारी ही बहनें मुस्काई

प्यारा सा ये त्यौहार, आज यादगार हो गया
पाखी को नयी बहनों का भी साथ मिल गया

 

रचनाकार : कृष्ण कान्त सेन
बाराँ ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरी बेटी | Meri Beti

Similar Posts

  • मैं मजदूर हूं | Kavita main majdoor hun

    मैं मजदूर हूं ( Main majdoor hun )   मैं मजदूर हूं ,मैं मजदूर हूं रोटी रोजी के खातिर घर से कितनी दूर हूं   मेहनत करना मेरा काम भाग्य में लिखा कहां आराम सेवाश्रम में चूर हूं ,मैं मजदूर हूं   पेट की भूख मिटाने को घर का काम चलाने को पैसे से मजबूर…

  • महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर

    महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर   जन्म के साथ ही प्रख्यात ज्ञान लेकर पधारे थे धरा धाम में। 7 मई1961 कोलकाता की धरा की बड़ाई शोभा, पिता देवेंद्र नाथ जी,माता शारदा जी की घर आंगन की। दादाजी द्वारिका नाथ शहर की सबसे धनी लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति। उनके ज्यादातर शिक्षा घर पर ही संपन्न, वह बचपन…

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • वैदिक शास्त्रों का सार | Vaidik Shastra

    वैदिक शास्त्रों का सार ( Vaidik shastro ka saar )    वैदिक शास्त्रों का सार समाहित पढ़ता देश सारा, १८ अध्याय एवं ७०० श्लोक से ग्रन्थ बना प्यारा। हर समस्याओं का उत्तर है श्रीमद्भागवत गीता में, मित्र बनकर श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को सहारा।। आत्मा ही परमात्मा जो सदैव ही होती अविनाशी, जिसका ना…

  • Hindi kavita : मेरी इच्छा

    मेरी इच्छा ( Meri ichha : Kavita )    काश हवा में हम भी उड़ते तितलियों से बातें करते नील गगन की सैर करते अपने सपने को सच करते बादलों को हम छू लेते चाँद पर पिकनिक मनाते  मनचाही मंजिल हम पाते पेड़ो पर झट चढ़ कर हम जंगली जानवरों से बातें करते पंछियों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *