परिवार सब टूट रहे हैं

परिवार सब टूट रहे हैं

संस्कार छूट रहे हैं कुटुंब परिवार सब टूट रहे हैं।
संदेह के घेरे फूट रहे हैं अपने हमसे रूठ रहे हैं।

घर-घर दांव पेंच चालों का दंगल दिखाई देता है।
कलही कारखाना घर में अमंगल दिखाई देता है।

संस्कारों की पतवार जब भी हाथों से छूट जाती है।
परिवार की डोर एकता नैया मंझधार डूब जाती है।

बाजारवादी बवंडर में पारिवारिक तंबू उखड़ गया है।
रिश्तो की डोर टूट गई है घर तार-तार बिखर गया है।

स्वार्थ ने डेरा डाल लिया है घर घर में परिवारों में।
अनैतिकता समा रही अब नव पीढ़ी संस्कारों में ।

अहम आज टकरा रहा है भाई भाई के मनोभावों में।
सत्य सादगी खो रहे हैं विश्वास जमा है अलगावो में।

दिखावे का ग्रहण लग चुका चकाचौंध अब हावी है।
अपनापन हो रहा ध्वस्त बस मतलब ही प्रभावी है।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

मेरी जिंदगी में तू बहार बनकर आई है

Similar Posts

  • अक्षय तृतीया शुभ दिन | Akshay Tritiya

    अक्षय तृतीया शुभ दिन ( Akshay Tritiya Shubh din )   अपने नाम के अनुरूप अक्षय तृतीया शुभ दिन, सूर्य-चंद्रमा उच्च राशि में रहते अपनी इस दिन। विवाह गृहप्रवेश व व्यापार आरंभ करें इस दिन, है अबूझ मुहूर्त और पुण्य फल वाला यही दिन।। महत्वपूर्ण है इसदिन का किया दान और स्नान, प्रभु विष्णु लक्ष्मी…

  • भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

    भोले बाबा बर्फानी ( Bhole Baba Barfani )    शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ, आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ। शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा, बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।। गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ, पीते भांग घोंटके…

  • विदा | Kavita

    विदा ( Vida ) तुम कह देना उन सब लोगों से, जिन्हें लगता है हम एक दुजे के लिए नहीं. जो देखते है सिर्फ़ रंग, रूप और रुतबा जिन्होंने नहीं देखा मेरे प्रेम की लाली को तुम्हारे गलो को भिगोते हुए. जो नहीं सुन पाए वो गीत जो मैंने कभी लफ़्ज़ों में पिरोए ही नहीं….

  • Kavita Raat Kaali | रात काली रही

    रात काली रही ( Raat Kaali Rahi )   रात  काली  रही  दिन  उजाला  भरा, बीतीं बातों पे चिन्तन से क्या फायदा।   वक्त कैसा भी था, दुख से या सुख भरा, बीतें लम्हों पे चिन्तन से क्या फायदा।   जब उलझ जाओगे, बीतीं बातों में तुम, आज की मस्तियाँ ग़म मे ढल जाएगी।  …

  • प्रेमपाश अनुबंधन | Kavita Prempash Anubandhan

    प्रेमपाश अनुबंधन ( Prempash anubandhan )    शरद गर्म वर्षा का आना, हेंमत शिशिर बसंत सुहाना। अलग रंग में रंगी प्रकृति, कैसा सुंदर जग का बंधन।। मानो प्रेमपाश अनुबंधन।। ऋतु बसंत को मदन कहां है, जन-जन में उल्लास बहा है। बाग बगीचे सब हरषाए, नव पल्लव में मोद भरा है। मन मधुकर सम है स्पंदन।…

  • साथ रहो जब तुम | Saath Raho Jab Tum

    साथ रहो जब तुम ( Saath raho jab tum )   तुम साथ रहते हो तो दुनिया हरी भरी सी लगती हैं। हां साथ रहो जब तुम यह वादी खिली खिली सी दिखती हैं। साथ रहो जब तुम हर पल खुशी बरसती हैं। हां साथ रहो जब तुम पेड़, पौधे ,पत्तियां, भी महकी महकी सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *