Uth Jaago mere Bhagwan

उठ जागो मेरे भगवान | Uth Jaago mere Bhagwan

उठ जागो मेरे भगवान

( Uth jaago mere bhagwan )

 

उठ जागो…उठ जागो…उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो।
तेरे द्वार खड़ा मैं इंसान, उठ जागो,
मेरे निकल ना जाएं प्राण, उठ जागो।
मेरी जान में आ जाएं जान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।1।।

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में,
देवशयनी पावन एकादशी पर्व में।
छोड़ गए तुम क्यों क्षीरसागर में,
श्रीहरि नारायण मेरे योग निद्रा में।
करे प्रभु चार माह विश्राम, उठ जागो,
बंद हो गए मांगलिक काम, उठ जागो।
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।2।।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में,
देवउठनी ग्यारस पावन पर्व में।
अब छोड़ ना देना हमे मझदार में,
कृपा करना प्रभु तुम हरिनाम में।
तुलसी विवाह करे शालिग्राम, उठ जागो,
प्रारंभ हो गए मांगलिक काम, उठ जागो।
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।3।।

 

साहित्यकार: हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
“शिक्षक/कवि/लेखक/लोकगायक/समाजसेवक”
जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

दिवाली बधाई हो बधाई | Hindi Diwali Kavita

Similar Posts

  • कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

    कोरोना काल में हो रहे सब मोटे ! ***** कोरोना काल में बिगड़ी है आदत, बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत। छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं। कैलोरी की खपत बढ़ी है, वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने- इसका खुलासा किया है,…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • जख्म | Zakhm par Kavita

    जख्म ( Zakhm )     दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए   घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से   जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर आह मत लेना कभी…

  • सोचो नया कुछ करने की

    सोचो नया कुछ करने की ******* वर्ष नया है तुम भी सोचो नया नया कुछ करने की। करो सामना चुनौतियों की, समय यही है लड़ने की; मुसीबतों से नहीं डरने की। कलम उठाओ, रफ़्तार बढ़ाओ; झटके में एक सीढ़ियां चढ़ जाओ। पहुंच मंजिल पर थोड़ा सुस्ता लेना रास्ते में थक बैठने की- न किसी से…

  • मतदान | Matdan par kavita

    मतदान  ( Matdan )  ( 3 ) पलट दो सत्ता को पलट दो आवाम पर्व है लोकतंत्र का चलो चले करें मतदान लालच बुरी बला है संकट इससे कहां टला है स्वयं में स्वतंत्र बनो नहीं तुम परतंत्र बनो वोट हमारी पूंजी है समर्थ देश की कुंजी है जात धर्म मजहब से ऊपर देश हमारा…

  • मुझे बच्चा ही रहने दो

    मुझे बच्चा ही रहने दो क्या कोई मेरा दर्द जानेगामेरी पीड़ा को पहचानेगासबसे पहले तो आप सब को नमस्तेतीन साल की उमर से टंगे भारी बस्तेपापा और मम्मी के सपनो के वास्तेरोज परीक्षा और परिणाम की टेंशनपड़ोसी बच्चो के आगे निकल जाना होता मेंशनस्कूल और परिवार का फर्स्ट आने का दबाबकौन देगा मेरे बचपन का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *