Main hun paryavaran

पर्यावरण देता हिदायत || Kavita

पर्यावरण देता हिदायत

( Paryavaran deta hidayat )

 

मैं  पर्यावरण हूं,

 तुम सब का आवरण हूं।

रख लोगे गर मुझे सुरक्षित ,

हो जाओगे तुम भी सुरक्षित।

मैं करू सहन अब  कितना?

होता न सहन अब इतना।

तुम मानव की गलती पर ,

मैं कुढ़ कुढ़ रोता हूं।

मेरी एक ही गलती पर,

 देखो सहमी पूरी धरती है,

हे मानव हो जाओ सावधान ,

अभी बाकी है कुछ उदाहरण।

 मैं पर्यावरण हूं,

तुम सबका आवरण हूं।

मैं करता हूं तुमसे शिकायत,

और देता हूं तुमको हिदायत।

पेड़ लगाओ पानी बचाओ,

प्राणवायु बढ़ाओ, जान बचाओ।

एक एक वृक्ष लगाओ ,

दश दश पुत्र बचाओ।

मैं पर्यावरण हूं

तुम सबका आवरण हूं।

रख लोगे गर मुझे सुरक्षित

हो जाओगे तुम भी सुरक्षित।

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

मुक्तक | Muktak

Similar Posts

  • बर्थडे पर कविता | Poem in Hindi on birthday

    बर्थडे पर कविता ( Birthday par kavita )   प्यारी मैम हमारी हो कॉलेज की उजियारी हो नन्हे-मुन्ने हम फूलों की मैंम आप फुलवारी हो। तुम बच्चों में बच्चे हो अपने मन के सच्चे हो प्यार हमें कर जाओ ना ज्ञान हमें दे जाओ ना आशीषित कर जाओ ना हम पर प्यार लुटाओ ना जन्म…

  • आख़िर क्यों?

    आख़िर क्यों? क्यों हर राह तुझ तक जाती नहीं,क्यों तेरी झलक नज़र आती नहीं?हर रोज़ तुझे देखने की कोशिश की,फिर भी क्यों मेरी दुआ असर लाती नहीं? ना कोई शिकवा, ना कोई गिला है,तेरे बिना हर लम्हा मुझे अधूरा मिला है।मैंने तो बस तुझसे प्यार किया,फिर क्यों मुझे ये फ़ासला मिला? कभी ख्वाबों में, तो…

  • मेरे पिया फंसे है परदेश | Kavita mere piya phase hain pradesh

    मेरे पिया फंसे है परदेश ( Mere piya phase hain pradesh )      मेरे पिया फंसे है परदेश, वहां से दिया है मुझे निर्देश। बाहर का खाना नही खाना है, भीड़ में बिलकुल नही जाना है।।   कहा है रहना तुम निवास, और रखना प्रभु पर विश्वास। धीरज बिलकुल नही खोना है, सफाई का…

  • चंचल चोर | Chanchal Chor

    चंचल चोर ( Chanchal chor )    श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है। कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है। टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा, मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।। मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर। आभा अद्भुत…

  • श्री कृष्ण स्तुती | Shri Krishna Stuti

    श्री कृष्ण स्तुती ( Shri Krishna Stuti )    कंस के अत्याचारों से, धरती जब थर थर कपीं थी। अब आ जाओ हे अंतर्यामी, यह करुण पुकार सुनाई दी। त्राहि त्राहि जब मची धरा पर, तब ईश्वर ने अवतार लिया। भक्तों के संकट हरने को, मनुज रूप स्वीकार किया। हे तीनों लोकों के स्वामी, हम…

  • वजूद | Vajood

    वजूद ( Vajood )    आज में ही गुम न रहो इतना कि  कल तुमसे तुम्हारा रूठ जाए आज तो आएगा फिर आज के बाद ही संभव है कि कहीं कल तुमसे छूट न जाए समेट लो खुशियां बाहों में अपनी मगर बचाते भी रहो कल के खातिर आज ही कीमती नही तुम्हारे लिए बेहतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *