मुक्तक

मुक्तक | Muktak

मुक्तक

( Muktak )

 

1

सच जो लिख न सके वो कलम तोड़ दो,

ये सियासत का  अपने  भरम  तोड़ दो,

इन गुनाहों   के  तुम  भी  गुनहगार  हो,

यार सत्ता  न  संभले  तो  दम  तोड दो।।

2

भटक रहा हूँ मैं अपनी तिश्नगी के लिए..

ज़रूरी हो गया तू मेरी जिन्दगी के लिए..

फक़त सूरज ही नहीं है इसका तलबगार

हर इक जुगनू है कीमती रोशनी के लिए।।

    3

जिस दिन मेरे विश्वास  को फांसी पर लटकाया गया,

उसी रात  बेगुनाहों  को सूली पर चढ़ाया गया ।

 गुनाहगार था नहीं फिर भी सजा सुनाया गया मुझे ,

मेरे जेहनी सुकरात को फिर जहर पिलाया गया।।

4

पानी की तलाश में अब कुआ भटक रहा दरबदर,

प्यासा है अब्र जल लिए केचुआ भटक रहा दरबदर।

जहां की रूह में दफन हो गई है अब इंसानियत

सुकूंन की तलाश में अब इंशा भटक रहा दरबदर।।

 

     5

प्यासे हैं बेजुबा  कहने से डरते हैैं हमसे,

तुम इंसान नहीं शिकारी हो कहते हैं हमसे।

सींचो पौधे या रखो छतो पर पानी,

 जिंदा रखो इंसानियत बेजुबा कहते हैं हमसे।

 

   6

  कोरोना तू डॉक्टरों का धंधा हो गया

गरीबों का तू फांसी का फंदा हो गया

मास्क न लगाना हजारों का जुर्माना है

मगर पुलिस का पांच सौ का चंदा हो गया।

    7

   कोरोना तू जिंदगी के लिए जंग हो गया

जब से आया तू डॉक्टरों का धंधा हो गया

पूजते हैं लोग तुम्हें धरती का इंशा समझकर

 करके कत्ल इंसानियत का अब तू नंगा हो गया

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

Kavita | कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया

 

Similar Posts

  • सच का आइना | Sach ka aaina

    सच का आइना ( Sach ka aaina )   हिंदू, मुस्लिम तुम आपस में बैर कर महात्मा गांधी ,अब्दुल कलाम भूल गए, जाति -जाति हर धर्म ,मजहब के फूल खिले, तभी तो दुनिया महका गुलशन हिंदुस्तान है, सब फूलों को पिरो बनाए जो माला संविधान अंबेडकर भूल गए, अपनी सत्ता की गलियारों में संस्कार गरिमा…

  • राखी का त्यौहार | Kavita Rakhi ka tyohar

    राखी का त्यौहार ( Rakhi ka tyohar )   बात-बात पे लड़ना, बात -बात पे झगड़ना, कभी रूठना ,कभी मनाना, कभी अड़ना;   बड़ा नटखट है- भाई बहन का प्यार, देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।। सतरंगी रंगों में चमक रही हैं राखियाँ, हर तरफ़ बिखरी हैं सैकड़ों मिठाइयाँ;   आज पूरी तरह…

  • सबके प्यारे मनमोहन

    सबके प्यारे मनमोहन भारत को चमकाने वाले,सच्ची राह दिखाने वाले,नस -नस में ईमा को भरकर,मुश्किल से टकराने वाले. करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन. माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में. बी. ए, एम. ए किया…

  • Kavita | अपना बचपन

    अपना बचपन ( Apna Bachpan )   बेटी का मुख देख सजल लोचन हो आए, रंग बिरंगा बचपन नयनों में तिर जाए । भोर सुहानी मां की डांट से आंखे मलती, शाम सुहानी पिता के स्नेह से है ढलती। सोते जागते नयनों में स्वप्निल सपने थे, भाई बहन दादा दादी संग सब अपने थे। फ्राक…

  • विभावरी | Vibhavari

    विभावरी ( Vibhavari )    काली विभावरी सा आखिर तम कब तक ढोती रहोगी चेतना विहीन मुढ बनकर कब तलक सोती रहोगी स्त्री मर्यादा मूल्य को समाज के कटघरे में बतलान वाले वो प्रज्ञान पुरुष स्वयं को सदा ज्ञानि व विद्वान बतलाने वाले समय के बहुमूल्य मानक संग तुम अपनी सारी बात रखो धीर गंभीर…

  • तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

    तुम मिलो तो सही ( Tum milo to sahi ) मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर। दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर। मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर, बीती बातें भूल के सारी…? प्रिये तुम मिलो तो सही….. रूठना तेरा हक है जानम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *