Poem in Hindi on Lal Bahadur Shastri

शान्तचित्त व्यक्तित्व वाले शास्त्री | Poem in Hindi on Lal Bahadur Shastri

शान्तचित्त व्यक्तित्व वाले शास्त्री

( Shaantachitt vyaktitva wale Shastri )

भारत वर्ष के आप थें दूसरे प्रधानमंत्री,
शुभ नाम जिनका लालबहादुर शास्त्री।
सादगी पूर्ण, शान्तचित्त व्यक्तित्व वाले,
स्वतंत्रता सेनानी व महान नेता शास्त्री।‌।

2 अक्टूबर सन् 1904 को आप जन्में,
नदी तैरकर पार कर स्कूल जानें वालें।
काशी विद्यापीठ से संस्कृत पढ़ने वालें,
विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा वालें।।

शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जिनके पिता‌,
एवं रामदुलारी देवी नाम इनकी माता।
मुगलसराय वाराणसी ऑंगन में जन्में,
जीवन संगिनी धर्मपत्नी नाम ललिता।।

अनमोल रतन एवं भारत वर्ष के प्यारे,
सेना किसान गर्व करतें आप पर सारे।
जय जवान जय किसान का यह नारा,
श्वेत व हरित क्रांति अभियान चलाया।।

ग़रीबी के बावजूद ख़ुशी जीवन जीया,
बिन चप्पलों के मीलों पैदल भी चला।
वतन स्वतंत्रता में अहम योगदान रहा,
रेल,संचार, गृहमंत्री जैसे पद संभाला।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अश्क इश्क के जब बहते हैं | Kavita ashq ishq ke

    अश्क इश्क के जब बहते हैं ( Ashq ishq ke jab bahte hain )      अश्क इश्क के जब बहते हैं प्यार भरे तरानों में दिल की धड़कनें बढ़ जाती प्रेम के अफसानों में।   धरती अंबर आसमान भी हिलमिल जब बतलाते हैं। मधुर तराना गीतों का दो दिल मिलकर जब गाते हैं।  …

  • रूप चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी

    रूप चतुर्दशी/नरक चतुर्दशी ( Naraka Chaturdashi )   दिवाली के एक दिन पहले आती छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी नर्क चतुर्दशी कहते चौदस काली। नरका पूजा के नाम से भी जानते है हम इसको, चौमुखा दीप रोली गुड़ खीर से सजाते है थाली।। इस दिन सायं के समय चारों तरफ़ दीप जलाते, विधि विधान से कृष्ण…

  • hindi kavita -फिर वही बात!

    फिर वही बात! ( Phir Wahi Baat ) ***** फिर वही बात कर रही है वो, चाहता जिसे भुलाना मैं था वो। ले गई मुझे उस काल कोठरी में, जिसे बांध गांठ , टांग आया था गठरी में। जाने बात क्या हो गई है अचानक? बार बार उसे ही दुहरा रही है, मेरी इंद्रियां समझ…

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ

    शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ विष्णु की अनुयायी हूँ,मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।टेक वरों की माता हूँ,भाग्य विधाता हूँ।सुख की दाता हूँ,मैं रज रक्षक सबकी,भाग्य भव दाता हूँ ।हर भवन में आई हूँ,विष्णु की अनुयायी हूँमैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।1। दैत्य कुल में जन्मी,हरि कीर्तन की धुनी,त्रिभुवन बंदन में रमी,पतितों की हूँ तारिणी।सत्य सतीत्व को पहनीलक्ष्मी…

  • मतदान जरूर करें

    मतदान जरूर करें ***** लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया, नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया। अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास, जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस! अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं, गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं। जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत, लालच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *