Kavita Holi ki Halchal

होली की हलचल | Kavita Holi ki Halchal

होली की हलचल

( Holi ki Halchal )

 

रंग -रंगीली होली आई
रंगों की बौछार लाई
उमंग की उफान उठाई
उल्लास दिल में उगाई
मजीर मन में बजाई
बढ़उ देवर को बनाई

रंगों की फुहार में
भींगी है राधा कान्हां संग
टेसू की बौछार में
बौराया है बरसाना सारा
डफ-मजीरे की थाप पर
डूबा है ऋतुराज मदमस्त

गांव-गली -नगर अब
उड़त अबीर गुलाब
बाल-वृदध नर-नारी सब
होयत लालसिंह लाल

होरी हारे अब मस्ती भरे
करते हैं हुडदंग मलंग
हुड़ार खोजत हुड़ारिनी
दहारत दिन-दहारे पड़त पीछे ।

Shekhar Kumar Srivastava

शेखर कुमार श्रीवास्तव
दरभंगा( बिहार)

यह भी पढ़ें :-

पर्व पर गर्व | Kavita Parv par Garv

Similar Posts

  • मानव अधिकार

    मानव अधिकार स्वतंत्रता,समता अनेकों अधिकार मिला,मानव को न मानव अधिकार मिला,घर में मतभेद बच्चों -बूढो मेंरिश्ते नातों से बस घाव मिला,कौन लड़ें ,किससे कहें दिल कि बातेंअपनो से न अब वो भाव मिला,किस अधिकारों के लिए लड़ेंजब कहने, सुनने तक का न अधिकार मिला,घर से हो रही राजनीति देश तक जा मिला,हर परिवार को निगलने…

  • पुरुष हो जाना | Kavita purush ho jana

    पुरुष हो जाना ( Purush ho jana )    पुरुष के लिए कहा आसान रहा ” पुरुष हो जाना ” सबको खुश रखना सब को समझ पाना सबको संभालना उसकी कोशिश रही, सब कुछ सरल बनाना हां पुरुष ही है ” खुशियों का खजाना ” ।। पुरुष के लिए कहा आसान रहा ” पुरुष हो…

  • अटल बिहारी

    अटल बिहारी सत्य के पथ पर अपने कर्मों सेचल रहे थे जो संभल संभल ,नाम से ही नही अपने काम से भीइस जनता के भी प्यारे थे अटल।। प्रखर राजनेता बनकर जिन्होंनेप्रधानमंत्री पद के दायित्व को चुनाजनता की सुनने वाले इस सेवक कोजनता ने ही अपना स्वयं नेता चुना ।। परम ओजस्वी वक्ता थे बिहारी…

  • मस्त मद में बसन्त-सन्त है सखी

    मस्त मद में बसन्त-सन्त है सखी आ रहा बसंत बसंतपुर से सखी, मन मस्त जोशीले कसक में सखी, पुराने गमगीन पत्तों का यूँ गिरना! नये सुकून की खुशली है सखी। मधुर मधुर हवा मंद-मंद ठण्डक, गुलाबी मौसम, बॉंधती गण्डक, लुभावन दिन और शीतल रात सखी, नये सुकून की उल्लास है सखी । होली सी रंग-बिरंगी…

  • रेशम की डोरी बहना का प्यार | Raksha bandhan par kavita

    रेशम की डोरी बहना का प्यार ( Resham ki dori behna ka pyar )     रेशम की डोरी राखी, भाई बहन का प्यार। त्यौहार सद्भावों भरा, राखी बंधवाइये।   कच्चे धागों में लिपटा, प्रेम सुधारस सार। रक्षासूत्र बांधकर, संबंध निभाइये।   अक्षत चंदन रोली, बहना लै बांधे राखी। रिश्तो की डोर को, पावन बनाइए।…

  • इंसानियत खो गई | Insaniyat Kho Gayi

    इंसानियत खो गई ( Insaniyat Kho Gayi ) बिछुड़न की रीति में स्वयं को पहचाना भीडतंत्र में बहुत प्रतिभावान हूँ जाना ।।1। नयन कोर बहते रहे शायद कभी सूखे राधा का चोला उतार पार्वती सरीखे ।।2। तुम गए ठीक से, पर सबकुछ ठीक क्यूँ नहीं गई इरादे वादे सारे तेरे गए पर याद क्यूँ नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *