Poem on zamana

कैसा अजब ये जमाना आया | Poem on Zamana

कैसा अजब ये जमाना आया

( Kaisa ajab ye zamana aaya )

 

 

आज कैसा अजब यह ज़माना आया,

कही पर धूप और कही पर है छाया।

हाल बेहाल है सभी का बिन यें माया,

देश यह सारा जैसे आज है घबराया।।

 

महामारी ने सभी देशों को है हिलाया,

उदासियाॅं सबके चेहरे पर यह लाया।

घुट-घुटकर जी रहें थें यहाॅं-वहाॅं सभी,

प्रकृति ने सबको यह पाठ समझाया।।

 

इस कोरोना ने सभी को बहुत डराया,

मिलने से घबराया स्वयं का ये साया।

कोई समझ नही पाया अपना-पराया,

आया काम वह जो ख़ुद का कमाया।।

 

रीती-रिवाज और व्यवहार भी बदला,

मुॅंह पर लगाया जैसे मोटा सा ताला।

उजालें में भी लग रहा था यह ॲंधेरा,

लेकिन पर्यावरण हो गया ये निराला।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अ से अ : गुरु का महत्व

    अ से अ :  गुरु का महत्व अज्ञान दूर करता गुरु है । आत्माविश्वास बढ़ाता गुरु है । इनाम को बांटता गुरु है । ईमानदारी से पाठ बोलता गुरु । उत्साह भर सकता गुरु है । ऊंच नीच भेद समझाता गुरु है । ऋषियों की कथा सुनाता गुरु है । एकाग्रता का उपाय कहता गुरु…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

  • मिलता वही सब आपको | Milta Wahi

    मिलता वही सब आपको  ( Milta wahi sab aapko )   लोक  जन   कल्याण  हेतु लिख   रहे   जो  काव्य  हैं, पीढ़ियों   को  सीख  देकर दे    रहे    जो    ताप    है, रह  गया  वंचित  अगर जो आज   के   इस   बात   से उसके लिए जीवन सदा ही जीवन  नहीं  अभिशाप  है।   क्या    कहूं    कैसे   कहूं   भावी …

  • किताबें खुशबू देती हैं | Kavita Kitaben Khushboo Deti Hai

    किताबें खुशबू देती हैं ( Kitaben Khushboo Deti Hai ) किताबें खुशबू देती हैं जीवन महका देती हैं l किताबों में समाया ज्ञान विज्ञान l किताबों का जग करे गुण~गान l किताबों ने निर्मित की है जग में विभूति महान l अकिंचन कालिदास, सूर, तुलसीदास नभ में चमके भानु समान l किताबें गुणों भरी है…

  • सफलता | Safalta

    सफलता ( Safalta )    उनको आज कल,  एक ही धुन सवार है,  चाहे कुछ भी करना पड़े , परंतु सफलता पाकर रहूंगा । इस सफलता को पाने के लिए, उन्होंने त्याग दिए घर बार , दोस्ती यारी को भी भुला दिया,  मशीनों की तरह , सोचना छोड़ दिया है,  सामाजिक रिश्तों के बारे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *