Poem paschatap

पश्चाताप | Poem paschatap

पश्चाताप

( Paschatap )

 

पश्चाताप सम्राट अशोक किया, कलिंग युद्ध बाद।
भीषण नरसंहार हुआ, उन्नति मूल्य हो गये बर्बाद।

 

राम को बनवास भेज, दशरथ ने किया परिताप।
राम राम रटते मर गए, हुआ पुत्र वियोग संताप।

 

पछतावा फिर होता जब, चिड़िया चुग जाये खेत।
सोना उगले धरती मांँ, मोती निपजे ठंडी बालू रेत।

 

अफसोस करें कोई फिर, बोलो क्या हो सकता है।
कटु वाणी के तीर चले तो, घाव बढ़ा दे सकता है।

 

मन में ग्लानि होती, अपनों का व्यवहार देखकर।
बिरले ही होते सह जाते,दिल पे पत्थर रखकर।

 

पश्चाताप के आंसू बहकर, सारे पापों को धो देते।
मन हल्का हो जाता है, गमगीन नैन हमारे रो लेते।

 

बहुत ग्लानि होती जब, कोई देशद्रोह दिखलाता।
बड़ा खेद होता जब, कोई रस्ता गलत अपनाता।

 

मन का संताप मिट जाता, पश्चाताप में घुलकर।
सौहार्द का भाव पनपता, रहे सबसे घुल मिलकर।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पिया संग खेली होली | Kavita piya sang kheli holi

Similar Posts

  • हरिशंकर परसाई | Harishankar Parsai

    हरिशंकर परसाई ( Harishankar Parsai )    बाईस अगस्त चौबीस में लिया जन्म जिला होशंगाबाद, दस अगस्त पिचानवे पाई वफात रहे जीवन भर आबाद। हंसते हैं रोते हैं, जैसे उनके दिन फिरे हैं संग्रह कहानी, जवाला और जल, रानी नागफनी नावल है उनकी जुबानी। प्रेमचंद के फटे जूते,आवारा भीड़ के खतरे ये भी संग्रह निबंध…

  • Ummeed Shayari in Hindi | उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

    उम्मीदों का साथ ना छोड़ो ( Umeedon ka sath na chhodo )   कैसी  लहर  दुबारा  आई काली रात अमावस छाई महामारी ये कहर कोरोना संघर्ष में ना धीरज खोना   दिल खोलो दिलदार बनो सब फौलादी हथियार बनो अब आज लड़ना महामारी से एक भयानक बीमारी से   अभाग्य  का  भांडा  फोड़ो उम्मीदों का…

  • .फितरत | Poem on Fitrat in Hindi

    .फितरत ( Fitrat )    जरूरत के बिना कमी का एहसास नही होता लगाव न हो तो ,करीब भी कभी पास नही होता मांगने से मिल गई होती,यदि चाहत किसी की तो किसी की याद मे,मुहब्बत खास नही होती यूं तो भरते हैं दम सभी,अपनेपन का इस दौर मे यदि चाहत दिल की होती,तो कोई…

  • प्रकृति और मानव की उत्पत्ति

    प्रकृति और मानव की उत्पत्ति प्रकृति की गोद मेंमानव की उत्पत्ति हुई।पेड़-पौधों की छाया में मानव का बचपन बीता।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को आकर्षित किया। प्रकृति की शक्ति नेमानव को मजबूत बनाया।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन का आनंद दिया।प्रकृति की गोद मेंमानव ने अपने जीवनकी शुरुआत की। प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन काप्रकृति…

  • कर्मफल

    कर्मफल *** कर्मफल के आधार पर ही- लेता प्राणी मानव योनि में जन्म, बड़े खुशनसीब हैं हम । पांच बरस बचपन का बीते, छह से चौदह किशोरवय हो जीते। पंद्रह से उन्नीस चढ़े जीवन की तरूणाई, फिर तो बोझ जीवन बोझ बन बोझिल हुई जाई; गृहस्थी का भार जो दबे पांव है चली आई। पहले…

  • हिंदी मेरी मां है, पीपल की छांव है

    हिंदी मेरी मां है एक रात ख्वाब में आई, हिंदी मांसुनाने लगी अपनी दास्तांमैं तुम्हारी मां हूं, पीपल की छांव हूंसुबह उठती हूं, प्यार से जगाती हूं,लोरी प्रेम की हर दिन सुनाती हूंव्यथित मन अब टूटने लगामुझको सब अब लूटने लगातुम भी चुप, सब कुछ सह जाते हो,जानकर भी अनजान रह जाते होमेरे चंद्र को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *