Poem wo laaj rakhe sabki

वो लाज रखे सबकी | Poem wo laaj rakhe sabki

वो लाज रखे सबकी

( Wo laaj rakhe sabki )

 

जो सबका रखवाला है दुनिया का करतार।
वो लाज रखे सबकी जग का सृजन हार।

 

जिसके हाथों में डोर है वो नीली छतरी वाला।
चक्र सुदर्शन धारी माधव मोहन मुरली वाला।

 

सबको जीवनदान देते जग के पालन हारे।
दीनबंधु भक्त वत्सल दीनों के वो ही सहारे।

 

मंझधार में डूबी नैया हरि भवसागर से तारते।
सूर्य चंद्र नक्षत्र मंडल दिव्य ज्योति सब वारते।

 

जन्म मरण यश अपयश उनकी मरजी चलती।
कहीं प्रेम की सरिता बहती कहीं नफरतें पलती।

 

खुशियों के फूल खिला दे महकाये चमन सारा।
अंधियारे जीवन में भगवन कर देते उजियारा।

 

बदल देता किस्मत सबकी दमके भाग्य सितारा।
सबकी लाज रखता प्रभु मन से जिसने पुकारा।

 

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/ramdhari-singh-dinkar-par-kavita/

Similar Posts

  • बिनकहे | Kavita Binkahe

    बिनकहे ( Binkahe ) रहते हों इंसान जहाँ वो मकान खंडहर नहीं होते रहते हों जहाँ फकत इंसान वो महल भी खंडहर से कम नहीं होते बुलावा हो फर्ज अदायगी का ही तो वहाँ भीड़ ही जमा होती है आते हैं बनकर मेहमान लोग उनमे दिली चाहत कहाँ होती है शादी का बंधन भी तो…

  • तुम आओ तो, ईद हो जाये

    तुम आओ तो, ईद हो जाये न जाने कितनी बारपढ़ा है मैंने तुम्हारा चेहराखामोश-सी तुम्हारी आँखेइस बार तुम्हारी सदा कोएक अनुकृति से सजाया है मैंनेऔर—-देह को एक लिबास पहनाया हैकहो न, इस देह सेअब तो तोड़कर आ जायेसारी बंदिशे—-सारी जंजीरें—-सारे बंधन—-मेरे इस शहर,मेरी इस गली मेंऔर लाँघ जाओमेरे घर की चौखट को।साथ में लेकर आ…

  • शहीदों को नमन | Kavita Shahido ko Naman

    शहीदों को नमन! ( Shahido ko naman )   पुलवामा के शहीदों को मेरा नमन, मैं चुनके लाया हूँ कुछ श्रद्धा -सुमन। सूरज नहीं डरता कभी काले मेघों से, इसलिए महफूज है मेरा अक्खा वतन। किसी माँ की आँखों के तारे थे वो, किसी माँ की कोख के दुलारे थे वो। उजड़ा था कितनी मांग…

  • भारत मंडपम | Bharat Mandapam

    भारत मंडपम ( Bharat Mandapam )    आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम जीरो सह इसरो तक, स्वर्णिम उड़ान अंकित । जी _20 आदर सत्कार, हिंद धरा अति रोमांचित । अतुलनीय सम्मान वैभव, अतिथि देवो भव प्रकम । आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।। कृष्ण सुदामा मैत्री भाव विमल उर आत्मसात । शंख…

  • बेटी और पिता | Beti aur pita par kavita

    बेटी और पिता ( Beti aur pita : Kavita )   एक बेटी के लिए दुनिया उसका पिता होता है पिता के लिए बेटी उसकी पूरी कायनात होती है बेटी  के  लिए  पिता  हिम्मत  और  गर्व  होता  है पिता के लिए बेटी उसकी जिन्दगी की साँसे होती है बेटे से अधिक प्यार पिता अपने बेटी…

  • पारस | Poem on paras

    पारस ( Paras )   करामात होती पारस में जब लोहे को छू लेता है। कुदरत का खेल निराला धातु स्वर्ण कर देता है।   छूकर मन के तारों को शब्द रसीले स्नेहिल भाव। रसधार बहती गंगा सी रिश्तो में हो नेह जुड़ाव।   प्यार भरे दो बोल मीठे पारस सा असर दिखाते हैं। कल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *