Vyang jal hi jal

जल ही जल | Vyang jal hi jal

जल ही जल

( Jal hi jal )

जल की ना पूछो भैया। आजकल तो बहुत जला रहा है। मर कर जलना तो सुना थाl या यूं कह लो जल कर मरना, मगर यह जल तो ह्रदय जला रहा है l और जब ह्रदय जलता है l तो चूल्हा जलने का सवाल नहीं उठता l कहीं नैनों से बरस रहा हैl सारी मेहनत पर पानी फेर के जा रहा है l

जल है ना जल जला, लाकर जला रहा है lयह जलाता भी कुछ खास को है l बाकी के ऊपर तो धनलक्ष्मी की तरह बरसात करता हैl उड़द को अकरा गया l तिल को पसरा गया l

लागत को भी खा गया l अब आने वाली अगले महीने दिवाली हम सब दिया कहां से जलाएंगे l जल ही जल घर के अंदर जल, घर के बाहर जल , खेतों में जल , सरकारी महकमा जल का अवलोकन कर रहा है l

एक जल की बौछार ने कमर के ऊपर पानी कर दिया l गाड़ियां डूब गईl लोग सर पर सामान लिए फिर रहे हैं l
सूर्यनारायण भी कम नहीं है वैसे तो तपा तपा के मारा निहुरे पाते किए तो भी तपाते रहे l भरता बनाते रहे l

शरीर का जल , पसीना बना कर उड़ाते रहेl और जब उनकी जरूरत की आवश्यकता पड़ी तो स्वयं जाकर बादलों में छुप गएl ऐसा लगा जैसे सूर्यनारायण भी जलमग्न हो गए l या नौका विहार को निकल गए l

सुना है, सरकार ,सरकार के आला अफसर हेलीकॉप्टर , हेलीकॉप्टर में बैठकर निरीक्षण कर रहे हैं l भला हो जल का ,सरकारी महकमा , गाड़ियों से हेलीकॉप्टरों में आ गया है l कहते हैं हम उन्नति कर रहे हैं l

अनाथ घूमती गाय भूख में जल रही है l दुख सुनने वाला कौन ,किसी एक ने आपस में बातचीत की घर तो घर होता है गुस्सा क्यों , हा चल अपने घर वापस चलते हैं l तो पता चला उस जलमग्न झरने में जबरदस्ती धकेल रहे हैं l

इससे तो अच्छा की सड़कों पर ही बैठे रहेl जल में डूब के मरे या भूख की आग में डूब के मरेl बंसी धारी है नहीं जो कृपा करें l इससे अच्छा तो किसी की भूख मिटाती l शिकार हो जाती lलम्पी अलग फैल रही हैं l

इंसान रूपी जानवर क्या कम थाl जो यह लंपिया आ गई l 64 करोड़ देवी देवताओं का वास होने के बाद हमें ही बाहर कर दियाl जलमग्न तो होगा ही l एक कहने लगी शायद हमारी आह लग गईl तो दूसरी कहने लगी हम माता है गौ माता साथ देना हमारा काम नही l

इधर जांच कमेटी बैठकर फिर बताएगी l जल ही जल क्यों l जल मग्न गांव में पीने का जल विदेश से मंगवा ले तो नहीं मंगवाना l 14 सदस्य समिति बैठी है , मंथन कर रही हैl यह बांध और डैम साल भर क्यों ना चल पाए l

सीमेंट , रेत बजरी की जगह डस्ट की बना डाली एक ही बौछार में ढह गए l जल की बौछार ने गुडगांव से लेकर मुंबई तक सरकारी महकमे की जुड़ी हुई शाखाओं की पोल खोल कर रख दी l पर हम तो नतमस्तक हैं l

जलमग्न जल मे कुछ घर डहे फसलें चौपट खलिहान खाली पीने योग्य जल को तरसे रिपोर्ट आती ही होगी हजारों करोड़ों की मदद ( फिर भी खाली हाथ ) हो सकता है 2023 तक आ जाए फिर मिलते हैं एक…

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कविता गऊ | Gau mata par kavita

Similar Posts

  • खूब हुई नंबरों की बरसात

    इस बार खूब हुई नंबरों की बरसात। बरसात ऐसी हुई कि सैकड़ो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। जिनको बुद्धू समझा जाता था वह भी सीना तान टापरो की लिस्ट में शामिल हो गया है। उसे खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा अचम्भा कैसे हो गया? उसके मां-बाप भी भूल कर कुप्पा हो…

  • राजनीति व्यंग्य

    राजनीति व्यंग्य इंड़ी फेल हुआ है तो क्याजनता में विश्वास जगाएँचलो नया दल एक बनाएँ राजनीति के मकड़जाल जाल सीअधरों पर मुस्कान लियेमफ़लर स्वैटर टोपी चप्पलकंगालों सी शान लियेलोगों के काँधे चढ़ जाएँ किस को याद रहा है कब-कबकिस ने किस-किस को लूटाकब फ़िर धोती चप्पल वालापहन लिया सूटा-बूटाजनमानस को फ़िर उलझाएँ गुमनामी में बीता…

  • मरघट की ओर | Marghat ki Or

    मरघट की ओर ( व्यंग्य रचना ) बज उठा, चुनावी बिगुल! निकल पड़े हैं मदारी, खेल दिखाने! बहलाने, फुसलाने, रिझाने, बहकाने! उज्जवल —— अपना भाग्य बनाने! जनता का दु:ख -दर्द, जानकर भी, बनते हैं जो अनजाने! आओ दु:खियारों, चलो -चलें, मरघट की ओर, इन मक्कारों की, मिलकर चिता जलाने! जमील अंसारी हिन्दी, मराठी, उर्दू कवि…

  • छपरा में का बा | Bhojpuri Vyang Geet

    छपरा में का बा ?  ( Chapra me ka ba ) तीन तीन गो बावे नदिया- बावे तीन तीन गो कारखाना! फिर भी भैय्या लड़िकन के नइखे- कवनो रोजगार के ठिकाना। कारखाना बा# त# का# ह#? उ नइखे कवनो काम के, सब कर्मचारी बाड़न ओहमें – दोसरे दोसरे धाम के। का# बा# ! छपरा में…

  • बंदर मामा | Poem bandar mama

    बंदर मामा ( Bandar mama ) ***** बंदर मामा बंदर मामा, कब तक पहनोगे पैजामा? बचपन से पढ़ते आए हैं, रट रट किस्से सुनाए है। अब तुम भी बदलो अपना जामा, बंदर मामा बंदर मामा। जिंस टाॅप सिलवाओ, एक मोबाइल खरीद लाओ। इंटरनेट कनेक्शन पाकर- दिन-रात उसे चलाओ, अब झट से तुम भी , स्मार्ट…

  • |

    Hindi Kavita By Binod Begana -कैसे-कैसे लोग

    कैसे-कैसे लोग ( Kaise-Kaise Log )     अक्ल के कितने अंधे लोग। करते क्या-क्या धंधे लोग।   मासूमों के खून से खेले, काम भी करते गंदे लोग।   रौब जमा के अबलाओं पर, बनते हैं मुस्तंडे लोग।   तन सुंदर कपड़ों से ढकते, मन से लेकिन नंगे लोग।   अपनाते दौलत की खातिर, बुरे-बुरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *