प्रकृति हूं मैं कदर करो

प्रकृति हूं मैं कदर करो

प्रकृति हूं मैं कदर करो

जल मैं, अग्नि मैं, वायु मैं ।
वृक्ष,जीव,प्राणी, अचल हूं मैं ।।

स्वर्ग का द्वितीय रूप मैं ।
ईश्वर का महा चमत्कार मैं।।

मनमोहक सा दिखता हूं ।
मनमोहित मैं करता हूं ।।

जिधर देखो , उधर हूं मैं ।
हर तरफ हर जगह हूं मैं ।।

चंद्र मैं , सूर्य मैं , भू , धारा , गगन हूं मैं।
प्रकृति कहे सब मुझको , सुंदर और प्रचंड मैं ।।

धरा पर जीवन की रक्षा मैं सदा ही करता हूं ।
लेकिन अपनी रक्षा के बारे में सोचते ही डरता हूं ।।

मनुष्य प्रलय बुला रहे है ।
मुझको यूं मिटा रहे है ।।

पेड़ काटे जा रहे है , हरियाली घटा रहे है ।।

जंगल मिटा रहे है , इमारतें बना रहे है ।।

मनुष्य कहे विकास इसको , पर अपना काल बुला रहे है ।।

दुश्मनी करो न मुझसे ए मनुष्यों, दोस्ती तुम कर ही लो।।

प्राणियों का घर हूं मैं , जीवन का कारण हूं मैं ।।

अंत में यही कहूं मैं , नष्ट मुझको न करो।।

प्रकृति हूं कदर करो ।।
प्रकृति हूं कदर करो ।।

अथर्व कुमार

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • आओ चले योग की ओर | Kavita

    आओ चले योग की ओर ( Aao chale yoga ki ore )   आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर   व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर   संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष…

  • मानव अधिकार दिवस | Manav Adhikar Divas

    मानव अधिकार दिवस ( Manav Adhikar Divas )   मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव लख चौरासी योनि श्रंखला, मनुज अवतरण विशेष । नैतिक आभा शीर्ष पद, चाह सर्वत्र आनंद अधिशेष । हिय अनुभूत परस्पर स्वर , दया अनुग्रह अपनत्व छांव । मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव ।। सृष्टि हर…

  • शिक्षक होता युग निर्माता | Shikshak par Kavita

    शिक्षक होता युग निर्माता ( Shikshak hota yug nirmata )    शिक्षक ही होता युग निर्माता, आदर्शों का वह पाठ पढ़ाता। वो मर्यादा, संस्कार सिखाता, भविष्य की बुनियाद ‌बनाता।। अज्ञानता से सबको उबारता, सद्गुणों का संदेश वह देता। अंधेरे से उजाला वो दिखाता, आध्यात्मिकता ज्ञान बताता।। सभी बच्चों का ध्यान रखता, बुद्धिमान व गुणवान बनाता।…

  • शरद चाँदनी | Sharad Chandni 

    शरद चाँदनी ( Sharad Chandni ) चली है ..पवन शीतल मंद सुगन्ध नूपुरखिले खिले हुए हैशरद की चाँदनी मेंकुन्द के फूलचंद्र पूर्ण आकार सोलह कलाओं को संग लियें उदित हुआ बदली तेजपुंज से भरी-भरीहो रही है अमृत वर्षाआकाश से आज बरस रही है शरद चाँदनीहै ओस की बूँद में भीअमृत बूटी चूर्णसब रोगों का होगा नाशमाँ…

  • मौसम-ए-गुल | Poem mausam-e-gul

    मौसम-ए-गुल! ( Mausam-e-gul )   ख्ब्वाब अपना पांव पसारने लगे हैं, परिन्दे घोंसले को लौटने लगे हैं। दिल के दस्तावेज पे लिखा उसने नाम, आजकल दिन उसके इतराने लगे हैं। बुलबुल भी खुश है और चमन भी खुश, मौसम-ए-गुल देखो बिहसने लगे हैं। खिजाँ के दिन कब टिके हैं जहां में, मेंहदी वाले हाथ महकने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *