Pratispardha

प्रतिस्पर्धा | Pratispardha

प्रतिस्पर्धा

( Pratispardha ) 

 

एक स्पर्धा ही तो है
जो ले जाती है मुकाम तक
लक्ष्य के अभाव मे
हर प्रयास सदैव बौना ही रहता है….

कामयाबी की चाहत ही
उभरती है आपने ऊर्जा बनकर
भटकाव के रास्तों से भी
मंजिल ,अपने दिशा का चयन कर ही लेती है…

प्रतिस्पर्धा किसी विशेष एक की ही नही
आपका जीवन तो स्वयं एक प्रतिस्पर्धा है
नींद मे भी भले हों आप
लोगों की निगाहों मे ,दृश्यमान ही रहते हैं..

अनगिनत निगाहें रहती हैं आप पर
हर पल ही रहती है आपकी अजमाइश
हो जाए भले अनदेखी आपसे
आप सदैव तराजू पर ही रहते हैं…

जीत मे जीत जाना ही जीत नही होती
प्रतिद्वंदी की प्रतिद्वंदिता भी स्वीकार हो
पैतरेबाजी से हराकर भी किसी को
आपकी प्रतिस्पर्धा मुक्कम्मल नही होती….

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

धारा | Dhara

Similar Posts

  • दिवाली पर

    दिवाली पर मिष्ठान की तश्तरीअब भरी ही रहती हैरंगोली भरी दहलीज़ भीअब सूनी ही रहती है रामा श्यामा करना हमेंअब बोझ लगने लगाबुजुर्गों का आशीर्वादअब बोर लगने लगा यह काल का प्रभाव है याभविष्य पतन की दिशावर्तमान का झूठा सुख याकल के समाज की दुर्दशा दिवाली महज़ त्यौहार नहींसंस्कृति मिलन का रुप हैजीवन को अचूक…

  • मेरे मन का दर्पण | Kavita Mere Man ka Darpan

    मेरे मन का दर्पण ( Mere Man ka Darpan ) मेरे मन के दर्पण मे तस्वीर तुम्हारी है कान्हा, प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा, खोली ऑखें तुझको पाया मूॅदी ऑख तुझे ही, कितना भी देखूं तुझको न ऑखों की प्यास बुझेगी, इकदिन सम्मुख दरसन दोगे सोच रही हूं मै कान्हा, प्रतिपल देखा…

  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन ******** आज जन्मदिन है बाबू राजेंद्र की उपलक्ष्य में इनके मन रही है मेधा दिवस भी। शत् प्रतिशत अंक यही लाए थे परीक्षक को भी चौंकाए थे परीक्षार्थी परीक्षक से है उत्तम इसलिए अंक दे रहा हूं महत्तम ये टिप्पणी थी परीक्षक की उन्हें भी लोहा माननी पड़ी बाबू राजेंद्र…

  • खुदीराम बोस | Khudiram Bose

    खुदीराम बोस भारत का जयघोष..बेबाक शब्दों का उदघोष..मनाया बचपन में ही फाँसी का जल्लोष..खुदीराम बोस…खुदीराम बोस…भारत की रक्षा का प्रणतेज पवन वायू का था प्रकंपनपाषाण थाथा वह तीर भाले का निशानस्वतंत्रता संग्राम कास्वतंत्र आकाश..विदेशियों का कालइस नाबालिग युवक ने कर दिए थे ब्रिटिश साम्राज्य के हाल..सीने पर अपने झेले वारगुलामी के ऊपर किया कड़ा प्रहारभारत…

  • हृदय के स्पंद हो तुम | Hriday ke Kpand Ho Tum

    हृदय के स्पंद हो तुम ( Hriday ke spand ho tum )   ऊर्जस्वित प्राण करते आदि कवि के छंद हो तुम। हृदय के स्पंद हो तुम। जन्म जन्मान्तर से परिचित, किन्तु नयनों ने न देखा। अन्तर्गुहा के घन तिमिर में, प्रज्वलित बन रश्मि रेखा। तुम मेरी आराधना के, साधना के देवता हो, आदि सीमाहीन,…

  • तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे | Tilak Karen

    तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे ( Tilak karen nava varsh ham mangal gayenge )   नए दौर में हम नए तराने गीत सुनाएंगे। झूम-झूमके आओ सारे खुशी मनाएंगे। नए साल में नई उमंगे रस बरसाएंगे। प्यार भरे अनमोल मोती खूब लूटाएंगे। स्वागत अभिनंदन है पलके बिछाएंगे। तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे। पुष्प थाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *