Tu Bahut Yaad aa Rahi Hai

तू बहुत याद आ रही है | Tu Bahut Yaad aa Rahi Hai

तू बहुत याद आ रही है

( Tu bahut yaad aa rahi hai ) 

 

ऐ मोहब्बत आज मुझको , तू बहुत याद आ रही है।
दिल की धडक घट के बढ कर,रात भर तरसा रही है।
सोचता हूँ सो लूँ पर तू, ख्वाब में आ जाती हो,
जालिमा दिलकश अदा से, शेर दिल तडपा रही है।

ना तू जाती है जिगर से, ना मुझे नींद आ रही है।
धरधराते लब ये मेरे हसरतें दरशा रही है।
खोल के डी पी तुम्हारा, जूम करके देखता हूँ,
आग दिल में जो लगी है, तू उसे भडका रही है।

आज देखा है तुझे इक मखमली परिधान मे।
सूर्ख होठो की थी रंगत, नयन तीर कमान से।
उसका ही जादू है जाना, नींद आँखो में नही है,
शेर की कविता में रम कर, चुडियाँ खनका रही है।

पढ लो मेरी भावना को, भाव तुममें हो अगर।
शब्द को साकार कर लो, कल्पना में हो अगर।
तुम भी पढ लो रूपसी, मन शेर का विचलित है जो,
एक लाइक कर के सोना, तू बहुत याद आ रही है।

 

कवि शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

Similar Posts

  • ना नशा करो ना करने दो | Nasha par kavita

    ना नशा करो ना करने दो ( Na nasha karo na karne do )   नशा करो ना करने दो समझा दो सबको प्यार से क्यों मौत को गले लगाते क्यों खेल रहे अंगार से   जूझ रहे जो पड़े मौत से हाल जरा जाकर देखो टीबी कैंसर का कारण है गुटखा जर्दा सब फेंको…

  • डर | Darr

    डर ( Darr )    आखिर किस भुलावे में है आप सच बताएं क्या चाहते हैं आप चाहते हैं आजादी पर आजाद रहने से डरते हैं चाहते हैं स्वर्ग पर स्वर्गीय होने से डरते हैं सच बताएं ,क्या चाहते हैं आप चाहते हैं अपना बनाना पर अपना बनाने से डरते हैं समझाना तो चाहते हैं,…

  • मेरे प्यारे पापा | Mere pyare papa | Geet

    मेरे प्यारे पापा ( Mere pyare papa )   अनुभवो भरा खजाना, वो स्नेह का सिंधु सारा। अपनापन अनमोल बांटते, सदा प्रेम की धारा। सबकी खुशियों में खुश रह, भूल जाते बुढ़ापा। मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।   जीवन में मुस्कुराते रहते, खिलते हुए चमन से। हंस-हंसकर हम से बतियाते, बड़े…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • नारी हूं मैं नारायणी | Nari Hoon Main Narayani

    नारी हूं मैं नारायणी ( Nari hoon main narayani ) नारी हूं मैं नारायणी।कहलाती हूं नारायण की अर्धांगिनी। अपनी शोभा बढ़ाने की चाह,जब नारायण के मन में आया ।तब मेरी उत्पत्ति किया गया,मुझे गया अपने से अलग कर बनाया। मैं उनकी शक्ति स्वरूपा हूं।उन्हें प्रेरणा देने वाली, उनकी प्रेरणा हूं। नहीं हूं मैं किसी की…

  • मेरी प्यारी अना | Meri Pyari Ana

    मेरी प्यारी अना ( Meri pyari ana )    मेरी प्यारी अना, मैं तुम पे हूँ फना, अपना लो सनम करना मत मना! दिल ने जब पुकारा , क्या तुमने था सुना? बैठो कहां चल दी, कुछ सुनाओ ना। दूर क्यूँ इतनी हो, करीब आओ ना। ग़र रूठ गयी तुम, तुम्हें लूँगा मैं मना।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *