Jivan Shayari

जीवन का अक्स | Jivan Shayari

जीवन का अक्स

( Jivan ka aks ) 

उजालों की बातों से दिल घबराता है,
अंधेरा हर कदम कितना दहलाता है।

जीने की मज़बूरियां सबकी है अपनी,
अक्सर दुख की नदियाँ में तैराता है।

मौसमी नमी से निज़ात पा ले मगर,
सूखे वो न जो आँखों में गहराता है।

बरसने की मंशा भरकर भी कोई,
बादल शहर देख कर उड़ जाता है।

बनते बिगड़ते बुलबुलों में कहीं अब,
जीवन का अक्स नज़र सा आता है।

 

शैली भागवत ‘आस
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

Similar Posts

  • देखना है | Dekhna Hai

    देखना है ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,उसे सितमगर को भुला कर देखना है। ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है। चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बतपर कहाॅं बाजार जाकर देखना है। वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों मेंबुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है। इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,फिर हमें…

  • दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं

    दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहींबात ये और की उसने मानी नहीं मत कहो प्रेम की अब कहानी नहींसेतु वो प्रेम की क्या निशानी नहीं इश्क़ में चोट अब मुझको खानी नहींरात करवट में सारी बितानी नहीं जिस तरह बाप से बात करते हैं वेयूँ समझ आँख में आज…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

  • छलावा | Chalawa

    छलावा ( Chalawa )    रंगीन दुनिया में सबका अपना -अपना पहनावा है, कहीं सच में झूठ,कहीं झूठ में सच का दिखावा है। बेमतलब ख़्वाबों से रिश्ते गढ़ता रहता है कोई मन को तह रख तर्कों से कोई करता छलावा है। आवारा बादलों की ज़द कहाँ समझ पाया दिल ठिकाना और भी इनका बरखा के…

  • वो चार लोग थे | Wo Char Log The

    वो चार लोग थे ( Wo Char Log The ) झूठों के बादशाह थे मक्कार लोग थेहमको सही जो कहते थे वो चार लोग थे इल्ज़ाम झूठा हम पे लगाते थे बेसबबक़ातिल थे ख़ुद ही और गुनहगार लोग थे वल्लाह बेज़ुबा थे यूँ मज़लूम भी बड़ेरहते थे बंदिशों में भी लाचार लोग थे चालें समझते…

  • इस जहाँ से मुझे शिकायत है

    इस जहाँ से मुझे शिकायत है इस जहाँ से मुझे शिकायत हैक्यों दिलों में यहाँ हिकारत है गुल खिला लो अभी मुहब्बत केजान जाओ यही इबादत है क्यों किसी से करें मुहब्बत हमजब सभी की लुटी शराफ़त है उँगलियाँ वक्त पर करो टेड़ी ।ये पुरानी सुनो कहावत है प्यार करना कोई गुनाह नहींधोखा देना बुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *