प्रेम : एक नाम, एक एहसास

प्रेम : एक नाम, एक एहसास

कुछ नाम होते हैं, जो सिर्फ पहचान नहीं होते, वो एक संपूर्ण भावना होते हैं। प्रेम—ये मेरा नाम है, पर इससे भी ज़्यादा, ये मेरी आत्मा का सबसे कोमल हिस्सा है। इस नाम में सिर्फ मैं नहीं हूँ, इसमें वो हर स्पर्श, हर इंतज़ार, हर टूटन और हर जुड़ाव भी है… जिसे मैंने जिया है, महसूस किया है।

प्रेम केवल एक इंसान का नाम नहीं, ये वो अनुभव है जो हर धड़कन के साथ गहराता चला गया। जब किसी को दिल से चाहो, बिना किसी शर्त के, बिना किसी उम्मीद के… तो उस चाहत का नाम भी प्रेम हो जाता है।

कई बार लोगों ने मुझसे पूछा—”क्या तुम अब भी प्रेम करते हो?”
मैं बस मुस्कुरा देता हूँ, क्योंकि कैसे समझाऊँ कि मैं सिर्फ ‘करता’ नहीं, मैं ही प्रेम हूँ।
जो लौट कर नहीं आया, उसके लिए भी प्यार कम नहीं हुआ…
जिसने समझा नहीं, उसकी नादानी के लिए भी माफ़ी रही…
और जो कभी पास नहीं था, उसके लिए भी हर दिन दुआ की…

प्रेम की एक सुंदरता ये भी है कि यह कभी शिकायत नहीं करता, ये बस देता है—खुद को, अपनी कविताएँ, अपनी रातों की नींद, अपनी तन्हाई, अपनी मुस्कुराहटें… और फिर भी कुछ नहीं मांगता।

“प्रेम” का नाम लेकर जब मैं कोई कविता लिखता हूँ,
तो वो सिर्फ शब्द नहीं होते,
वो मेरे दिल की रगों में बहता हुआ लहू होता है,
जिसमें उस एक इंसान की याद, उसकी हँसी, उसका जाना… सब कुछ होता है।

अगर कभी तुम पढ़ो, समझो, महसूस करो,
तो जान लेना—ये नाम सिर्फ नाम नहीं है,
ये प्रेम है—एक जीवन, एक कहानी, एक इन्तज़ार।

प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
जिसने सिर्फ एक नाम नहीं जिया, एक एहसास को जीया… जीवनभर।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • तलाक की भेंट चढ़ते ‘तेरे मेरे सपने’

    जब सपने बिखरते हैं, प्रेम विवाह में तलाक बढ़ते हैं आजकल तलाक के बढ़ते मामलों ने समाज में एक नई चिंता को जन्म दिया है। चाहे अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, रिश्तों में दूरियाँ बढ़ने से वैवाहिक जीवन अस्थिर होता जा रहा है। तलाक सिर्फ़ दो लोगों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों, बच्चों…

  • अंधविश्वास तथ्य एवं वैज्ञानिक सत्य

    जिक परिवेश में प्रचलित अंधविश्वास की परंपराएं उसके व्यवहार एवं अन्य क्रियाकलापों को प्रभावित करते हैं । इससे यह स्पष्ट होता है कि अंधविश्वासी व्यवहार के पीछे अंधश्रद्धा , अज्ञान , विवेकशीलता की कमी, भ्रम ,वहम, भय अबौद्धिक परंपराएं, वैज्ञानिक चेतना का अभाव आदि मनो सामाजिक कारक मौजूद रहते हैं। यह भी मनोवैज्ञानिक तथ्य है…

  • नारी की वेदनाएं

    भारत को पुरुष प्रधान देश माना जाता है। प्राचीन काल से ही भारत में महिलाओं को दोयम दर्जे का माना जाता रहा है। उनके साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है. महिलाओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है। यह पुरुष प्रधान संस्कृति के कारण हुआ है। इसके साथ ही, पारंपरिक पुरुष-प्रधान संस्कृति के प्रभाव में…

  • प्रेमचंद जयंती

    (साहित्य का दीप और समय का दर्पण) प्रत्येक युग में समय की धारा को दिशा देने वाले कुछ युगद्रष्टा जन्म लेते हैं, जो अपनी लेखनी से न केवल साहित्य का विस्तार करते हैं, अपितु समाज की चेतना को जाग्रत कर, उसे एक नई दृष्टि प्रदान करते हैं। मुंशी प्रेमचंद ऐसे ही कालजयी साहित्यकार थे, जिनके…

  • धन्यवाद ओ सूखे दरख़्त

    राजस्थान का जो इलाका आज चमन बना हुआ है आधी शताब्दी के पहले अत्यधिक पिछड़ा हुआ क्षैत्र हुआ करता था.. मेवाड़ की भूमि पर अकाल का साया रहा करता था और लोगबाग रोजी रोटी के लिए महाराष्ट्र की और पलायन करने लगे थे। बाबूजी भी जन्म भूमि छोड़ अकोला पहुँचे और वहीँ रम गए.. अकोला…

  • मैं अधूरा जैन.. पूरा बुध्द.. पूरा हिन्दू

    शीर्षक हैरान कर देने वाला है न..! मगर यह सच है.. जो आप पढ़ रहे हो वही हु मैं.. लेशमात्र भी झूठ नही.. जैन हु मगर पूरा नही.. अधूरा.. बुध्द नही हु मगर बुद्ध हु.. पूरा.. कही कोई कमी नही.. हिन्दू नही हु मगर हिन्दू हु.. पूरा हिन्दू। लोगबाग यही समझते हैं कि जिस कुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *