Pyara Tiranga

प्यारा तिरंगा | Pyara Tiranga

प्यारा तिरंगा

( Pyara tiranga ) 

 

लगा लो तू सीने से प्यारा तिरंगा,
हर साँस में घुल रहा है तिरंगा।
करते मोहब्बत सभी देशवासी,
बड़ी शान से फहर रहा है तिरंगा।

अस्मिता है देखो इसी से सभी की,
उठाओ नजर देखो घर-घर तिरंगा।
हिम्मत और साहस का पहचान मेरा,
बलिदानियों का चमन है तिरंगा।

लाता है शांति, समृद्धि जहां में,
करती है दुनिया नमन ये तिरंगा।
उगे न घृणा की फसलें कहीं पे,
करता है दुश्मन का दमन ये तिरंगा।

लाल -बाल-पाल, भगत, चंद्रशेखर,
सुभाष, तिलक का है ये तिरंगा
नदियों खून बहाये थे पूर्वज,
लाया है शुभ दिन देखो तिरंगा।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

झंडा फहरायें | Jhanda Fahraye

Similar Posts

  • मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Kavita

    मुस्कुराना चाहिए ( Muskurana chahiye )   गीत कोई प्यारा लगे तो गुनगुनाना चाहिए। देख कोई अपना लगे तो मुस्कुराना चाहिए।   प्यार में शर्ते नहीं संबंध निभाना चाहिए। हंसकर सबसे मिले प्रेम जताना चाहिए।   अपनापन अनमोल मोती खूब लूटाना चाहिए। पल दो पल हमको भी सदा मुस्कुराना चाहिए।   आंधी तूफान आते जाते…

  • प्रधान | Pradhan par Kavita

    प्रधान ( Pradhan )    गांव में होता यह प्रधान का पद, मुखियां गांव का होता यह पद ! पांच साल यह जन सेवा करता, गांवों का विकास यही करवाता !! काम होते है सब इनके ही हाथ, देख-रेख एवं समय के अनुसार ! जो कोई करता है अच्छा काम, सम्मानित करता उसको ये गांव…

  • मैं हिंदी हूँ | Hindi Diwas par Kavita

    मैं हिंदी हूँ  ( Main Hindi Hoon )   मैं हिंदी हूँ हिंद की जय बोलती हूँ, देश के कण-कण में मेरे प्राण बसे प्रेम-भाईचारे के भाव से सभी के दिलों को जोड़ती हूँ मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं । मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।   भारतवर्ष देश है…

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • कोरोना का रोना | Corona ke upar kavita

    कोरोना का रोना ( Corona ka rona ) –> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे || 1.कोरोना वायरस फैल रहा,जाने कैसी बीमारी है | रोका नहीं गया इसको तो,आगे चल के महामारी है | इसके बारे मे कुछ पता नहीं,अभी ये बन्द अलमारी है | हमको ही मिलकर लडना…

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *