राजा की तीन सीख

राजा की तीन सीख Hindi kahani

बहुत साल पहले एक प्रतापी राजा रहते थे। उनके तीन बेटे थे। राजा अपने बेटों को योग्य शासक के बनाने के लिए उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था करते हैं।

राजा अपने बेटों को हर विद्या में पारंगत बनाना चाहते थे, जिससे राजा के बाद उनके पुत्र उनके राज्य को संभाल योग्य हो सके। तीनो बेटों की अच्छी शिक्षा दीक्षा हुई।

अंत मे जब राजा बूढ़े हो गये, तब वे अपने तीनों पुत्र को अपने पास बुलाते हैं और कहते हैं ” हमारे राज्य में नाशपाती का एक भी पेड़ नही है इसलिए मै चाहता हूं तुम तीनों नाशपाती के पेड़ की खोज करो और वापस आकर मुझे बताओ कि यह कैसे होता है”।

लेकिन राजा ने अपने तीनों बेटे के सामने एक शर्त रखी। शर्त के अनुसार तीनों बेटों को अलग-अलग और 4-4 माह के अंतराल में जाने के लिए कहा और इसके बाद एक साथ आ कर प्रश्न का उत्तर देने को कहा। तीनों ने राजा की बात को स्वीकार कर लिया।

राजा की शर्त के अनुसार राजा का बड़ा बेटा सबसे पहले गया। उसके 4 महीने बाद मंझला बेटा गया और सबसे आखिर में उसका छोटा बेटा गया।

सभी लड़के अपने अपनी खोज के साथ पिता के पास वापस आते हैं। राजा बारी बारी से उनसे पूछता है कि बताओ वृक्ष कैसे होता है?

सबसे पहले राजा का बड़ा बेटा जवाब देता है और कहता है “नाशपाती पेड़ बहुत अजीब होता है, उसमें न तो पत्ती होती है और न ही कोई फल लगा होता है, एकदम से सूखा होता है”।

बड़े बेटे की बात सुनकर मंझला बेटा तुरंत बोलता है “नही नाशपाती का वृक्ष तो बहुत हरा-भरा रहता है, लेकिन कमियां सिर्फ यह है कि इसमे फल नही लगते हैं”।

तब मंझले बेटे की बात सुनकर सबसे छोटा बेटा बोला “मेरे दोनों बड़े भाई लगता है कोई दूसरा पेड़ देखकर आए हैं ।

क्योंकि नाशपाती का पेड़ तो बहुत हरा भरा होता है, और फलों से लदा रहता है, मैंने खुद देखा है” और राजा के तीनों बेटे अपनी अपनी बात पर अड़े रहे।

तब राजा कहता है “तुम तीनों ने जो देखा वह सही है, तुम तीनों ने ही नाशपाती के वृक्ष देखे हैं, लेकिन तुमने जो देखा उसी को सही माना और वह सही है भी ।

लेकिन तुम तीनों ने अलग-अलग मौसम में जाकर नाशपाती के पेड़ को देखा है, इस लिए उसकी अलग अलग खूबी को जाना है”।

राजा की यह बात सुन तीनो बेटे अपने पिता की तरफ चुप हो कर देखने लगते है, तब राजा उन तीनों को कुछ महत्वपूर्ण बाते बतलाता है..

तब राजा कहता है कि मैने तुम तीनों को जानबूझकर अलग-अलग मौसम में नाशपाती का वृक्ष देखने के लिए कहा था, क्योंकि मैं तुम तीनो को एक सीख देना चाहता था, फिर राजा अपने बेटों को ये तीन बातें बताता है –

  • किसी भी चीज को एक बार देखकर या जांच करने के बाद सही जानकारी पूरी तरीके से नही हो पाती है।
  • किसी भी व्यक्ति को या फिर वस्तु की पूरी जानकारी के लिए लंबे समय तक उसका सही ढंग से अवलोकन करना पड़ता है।
  • किसी के बारे में जल्दी कोई भी राय नही बना लेनी चाहिए।

हर मौसम एक जैसा नही रहता है। नाशपाती के वृक्ष पर भी मौसम का प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए वह कभी मौसम के मार के वजह से सूख जाता है तो कभी हरा भरा रहता है और कभी फलों से लदा रहता है। इसी तरह जीवन भी होता है।

जीवन में उतार-चढ़ाव सुख दुख आते जाते रहते है, इसलिए हमें हिम्मत बनाए रखनी चाहिए और हर मौसम की तरह समय भी गुजर जाता है।

हमें किसी भी विवाद में तब तक नही पडना चाहिए, जब तक कि हमें दोनों पहलुओं की पूरी जानकारी न हो जाये। हमेशा एक पक्ष के पहलू की जानकारी सुनने के बाद दूसरा पक्ष भी सुनना उतना ही जरूरी होता है।

लेखिका : अर्चना 

यह भी पढ़ें :  

शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला

Similar Posts

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी

    24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर मोनिका को मुख्य अतिथि के तौर पर “बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी” कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के उच्च प्रतिष्ठित पदों पर तैनात महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कराया जा रहा था। इस कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग की दो-दो…

  • दोस्ती का खून | Dosti ka Khoon

    सन 2000 की बात है। आशु और अंकित दोनों की नई नई दोस्ती हुई थी। दोनों कक्षा 12 में पढ़ते थे। आशु एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके पिता एक कंपनी में अकाउंटटेंट के तौर पर कार्य करते थे जबकि अंकित के पिता की सबमर्सिबल की एक छोटी सी दुकान थी। आशु के…

  • समदर्शी

    राम और श्याम दो ऐसे व्यक्ति थे जो एक ही सरकारी कंपनी में समान पद पर कार्यरत थे। लेकिन उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर था। राम एक ऐसा व्यक्ति था जो अपने से नीचे पदों पर आसीन व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वह उन्हें निम्न दृष्टि से देखता था और…

  • पहला प्यार | love story in Hindi

     पहला प्यार  FIRST LOVE (An one sided love story)                      PART-1 मैं कानपुर जाने के लिए तैयार हूँ। मैं वहां रहकर JEE एंट्रेंस की तैयारी कर रहा हूँ। इसका एग्जाम 21 मई को है।अभी मेरे पास 3 महीने हैं। मैंने अपने सबसे खास दोस्त सोनू से…

  • दीवाली | Diwali Katha

    कोमल के पिता आज बहुत परेशान थे क्योंकि आज ही उन्हें पता चला था कि कुछ ही दिनों बाद दीवाली का त्यौहार आने वाला है और अब उन्हें भी ये चिंता सताने लगी थी कि हाथ में पैसे तो हैं नहीं दीवाली मनाने के लिए खर्चों का इंतजाम कैसे करेंगे। जब उनकी लाडली बच्ची दूसरे…

  • अवध में श्रीराम | Avadh me Shri Ram

    अवध में श्रीराम ( Avadh me Shri Ram )   धन्य धन्य हुई अवधपुरी है स्वर्णिम से ये नज़ारे हैं, जग के पालनहारे रघुवर भव्य मंदीर में पधारे हैं!! जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् ! जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !! आपके स्वागत में स्वर्गों से उतरे देव भी सारे हैं, जग के पालनहारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *