नवलगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने आकाशवाणी केंद्र प्रसार भारती में समसामयिक विषयों आओ म्हारा राजस्थान, घर की लिछमी म्हारी मिजाजण, गांव री गुवाड़ चालो, साजन बेगो क्यूं नहीं आयो, घर का पूत कुंवारा डोलै आदि प्रस्तुतियां दी।

आकाशवाणी द्वारा 18 दिसंबर को सवेरे 7.00 बजे रचनाओ का प्रसारण किया जाएगा। साहित्यकार रमाकांत सोनी सुदर्शन ने चौथी बार काव्य प्रस्तुति दी। रमाकांत सोनी राजस्थानी व हिंदी भाषा में काव्य की विभिन्न विधाओं में रचनाएं लिखते हैं।


कवि सोनी की रचनाओं का संकलन बुलंद हौसले ई बुक गुगल पर प्रकाशित है। जिज्ञासा प्रकाशन से प्रकाशित काव्य संग्रह काव्य के स्वर्णिम अक्षर और हमरूह प्रकाशन से प्रकाशित सुहाना सफर प्रकाशित हो चुके हैं।
रमाकांत सोनी सुदर्शन विभिन्न साहित्यिक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं तथा उत्कृष्ट सृजन के लिये साहित्यक मंचों से सम्मानित किया गया है।

कवि रमाकांत सोनी की रचनाये विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं तथा कई साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है।

कवि रमाकांत सोनी राष्ट्रीय शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था में जिला झुंझुनू के अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं।
सभी साहित्यकारों साहित्य प्रेमियों ने रमाकांत सोनी सुदर्शन को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :-

हरियाणा के कलमकार | Haryana ke Famous Sahityakar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here