Vivah Panchami

विवाह पंचमी | Vivah Panchami

विवाह पंचमी

( Vivah Panchami )

 

राम तभी से, सिया राम हो गए

मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी अद्भुत,
चेतना प्रकृति मिलन अवसर ।
दैविक उपमा राम सीता विवाह
सर्वत्र सनातनी संस्कृति असर ।
धर्म आस्था परम शिखर,
कलयुग भाव त्रेता सम हो गए।
राम तभी से, सिया राम हो गए ।।

उपवन गमन ध्येय पूजन पुष्प,
सखियों संग जनक दुलारी विहार ।
दर्शन कर राम सुदर्शन छवि,
अंतर्मन अथाह आनंद संचार ।
दशरथ नंदन देख सिय आभा ,
प्रेम मृदुल अनुभूति सह खो गए ।
राम तभी से, सिया राम हो गए ।।

राजा जनक दिव्य धनुष यज्ञ,
दूरस्थ राज्य कुमार गण पदार्पण ।
राम लक्ष्मण गुरु वशिष्ठ सानिध्य,
शुभ उपस्थिति मंगल समर्पण ।
विच्छेदन श्रृंगार शिव जी पिनाक,
राम स्वयंवर विजयी हो गए ।
राम तभी से, सिया राम हो गए ।।

अति हर्षित गर्वित त्रिलोक,
रज रज साक्षी अभिवंदन ।
राम मुखमंडल भव्य मुस्कान,
सीता वरमाला सहर्ष अभिनंदन ।
सृष्टि सर्व शब्द स्वर तत समय,
मनमोहक परिणय गीत हो गए ।
राम तभी से, सिया राम हो गए ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

Similar Posts

  • अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में

    अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में   मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक आभा, स्नेहिल…

  • बुनियाद | Buniyaad

    बुनियाद ( Buniyaad )    पूरी ईमानदारी से केवल तीन प्रश्नों के उत्तर ही खोज लीजिए ,की अब तक आपने क्या खोया क्या पाया आपके समाज और देश ने क्या खोया क्या पाया बस, आपको जीने , जन्मने और पाने का अर्थ मिल जायेगा…. जिंदा रहना ही अगर जिंदगी है तो मान लीजिए की आप…

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

  • फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

    फूलों सी कोमल नारी ( Phoolon se komal nari ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष प्रस्तुति     सोनू!फूलों सी मासूम हो फूलों में सिक्त शबनम की बूंदे हो देखूँ तुम्हें जी भरके भी जी भरता नहीं बस तेरी तस्वीरों को ही देखता रहता हूँ     पूरी कायनात जैसी हो तुम तुम्हें देख खुदा…

  • सोने को कुंदन बनाना बाकी है | Baki hai

    सोने को कुंदन बनाना बाकी है ( Sone ko kundan banana baki hai )     दिलों में अभी जगह बनाना बाकी है। भाग्य हमको भी आजमाना बाकी है। सुदर्शन शब्द स्वर्णिम हो तेरे भले ही। तपा सोने को कुंदन बनाना बाकी है। अभी तो रिश्तो को निभाना बाकी है। दिलों में प्यारे फूल खिलाना बाकी…

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *