Rashtriya Yuva Diwas

राष्ट्रीय युवा दिवस | Rashtriya Yuva Diwas

भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है, ‘इट्स ऑल इन द माइंड मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ई. को ‘अन्तर्राष्ट्रीय युवावर्ष’ घोषित किया गया।

इसके महत्त्व का विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि सन 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानन्द जयंती का दिन *राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में सर्वत्र मनाया जाए।स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।

आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक ने अपना सारा जीवन एक समाज सुधारक, दार्शनिक, लेखक और धार्मिक शिक्षक के रूप में बिताया। उनकी शिक्षाओं और दर्शन का भारत में बाल विवाह और निरक्षरता उन्मूलन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके जीवन और स्वामी विवेकानंद के विचारों के माध्यम से प्रेरित करके देश के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना है। यह युवाओं की शाश्वत ऊर्जा को जगाने के साथ-साथ देश को विकसित बनाने का एक शानदार तरीका है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।

यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है।

स्वामी विवेकानंद को “भारत का राष्ट्रीय संत” कहा जाता है ।यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है,जो उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।इसके अलावा, देश भर के स्कूल और कॉलेज निबंध, वाद-विवाद और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं।

जबकि विश्वविद्यालयों में विचार सम्मेलन और संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएंगी। वे इतने ओजवान और तेजस्वी थे, कि वह उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई देता था। उन्होंने युवाओं के दिल में अपने कार्य को करने के लिए जो आग फूंकी वो आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

दिशा मिश्रा
जयपुर

यह भी पढ़ें :-

विश्व हिंदी दिवस | Vishwa Hindi Diwas

Similar Posts

  • भक्त कवि तुलसीदास जी | Tulsidas ji

    मध्यकालीन हिंदी भक्त कवियों में तुलसीदास जी संभवत ऐसे कवि थे जिन्होंने व्यवस्थित साहित्य का सृजन किया। उनका जन्म संवत् 1554 की श्रवण सप्तमी के दिन अभुक्त मूल नक्षत्र में हुआ था।कहा जाता है की बचपन में ही उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी ।वह द्वार द्वार रोते बिलखते भीख मांगा करते थे। जिसका…

  • योग से आएगी- विश्व शांति

    आज परिवार समाज के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र विभिन्न प्रकार के लड़ाई झगड़ों में व्यस्त है। इस हिंसा के जड़ को आखिर कैसे खत्म किया जा सके? ऐसी स्थिति में है योग एक अमूल्य हथियार के रूप में संपूर्ण मानवता के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। देखा गया है कि जो व्यक्ति आंतरिक रूप…

  • बाल भटकावों को कैसे दूर करें

    जब बच्चों को भावनाओं या व्यवहार से जुड़ी परेशानी होती है, तो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच महत्वपूर्ण होती है। कुछ परिवारों के लिए अपने बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लगभग 5 में से1 बच्चे को मानसिक, भावनात्मक या व्यवहार संबंधी विकार1 होता है, जैसे कि चिंता या…

  • हम जीतेंगे | Hum jeetenge

    अंततः अगले 21 दिनों (14 Apr ) तक पूरे देश मे लॉकडाउन (एक तरह से कर्फ्यू) लगा दिया गया।इस महामारी को देखते हुए सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है। अगले 21 दिनों तक निश्चित ही हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा लेकिन यह देश के लिए, हमारे लिए बहुत जरूरी है। मैं सोचता…

  • मज़दूरों की दिवाली और कामकाज

    कात्तक बदी अमावस आई, दिन था खास दिवाळी का कार्तिक के महीने में फसल व पशु बेचने से पैसा कमाकर उससे ताजा ब्याए हुए पशु (दुधारू गाय – भैस) को ख़रीद कर दूध-दही-घी व उनसे बने हुए पकवान खाने का आनंद लेते व किसान के घर धन आने का उल्लास अब धनतेरस है। अपने पशुओं…

  •  यह कैसी भक्ति है? | Yah Kaisi Bhakti hai

    15 फीट लंबा दैत्य (राक्षस) बनाते हैं और उसके ऊपर 10 फीट बड़े गणेश जी को खड़ा करते हैं! यह कहाँ तक की समझदारी है। क्या आपको पता नहीं है इस 25 फीट की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए कितना पानी और समय लगने वाला है? एक मूर्तिकार बड़ी मेहनत और लगन से मूर्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *