जांगिड अस्पताल परिसर में सामाजिक साहित्यिक संस्था संजीवनी के सौजन्य से स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि दी गई।

इस अवसर पर संजीवनी के अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड उपाध्यक्ष मेजर डीपी शर्मा कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर चोबदार डाॅ संजय सैनी जगदीश प्रसाद जांगिड रामावतार सबलानिया सुहित पाडिया कवि महेन्द्र कुमावत डाॅ शिखरचंद जैन डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी कवि रमाकान्त सोनी दिनेश शर्मा व जांगिड अस्पताल ने भाग लिया। डाॅ जांगिड ने बताया कि लताजी को 2001 मे भारत रत्न मिला।

उसके पहले पदम विभूषण व फाल्के पुरस्कार तथा अन्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके है भारत में महिलाओ में इनका कोई सानी नही है इन्होने अपने जीवन मे सभी भाषाओं में करीब पचास हजार गाने गाए।

इनको स्वर की दुनिया में हमेशा याद किया जायेगा। मुरली मनोहर व रामावतार सबलानिया ने इनके जीवन पर विचार रखे। कवि महेन्द्र कुमावत लताजी के जीवन पर कविता सुनाई व जगदीश प्रसाद जांगिड ने लताजी का गाया गाना ए मेरे वतन के लोगो गीत प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें :-

महाराणा प्रताप प्राइड सम्मान 2024 से नवाजे गए वरिष्ठ लेखक रामकेश यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here