Deewangee

दीवानगी | Deewangee

दीवानगी

( Deewangee )

 

शराब तो नहीं पीता मैं
पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम
वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि
नशा उतरता ही नहीं

बड़ी हसीन तो नहीं
पर दीवानगी का आलम यह कि
सर से पांव तक भरी मादकता से
उतरती ही नहीं सोच से

पूरी कायनात भी फीकी है उसके बिना
मेरी पसंदगी कि इंतिहाँ है वह मेरी धड़कन मेरी जान है

जानता हूं यह भी कि
मेरी है मेरे लिए है फिर भी मेरी ही नहीं सिर्फ मेरे लिए
दीवाने हैं कई उसके
मुझसे भी आगे बढ़कर ,फिर भी
मेरी चाहत है उसी की
मेरी भी बन के रहे फिर हो किसी की
बड़ी ही प्यारी है अदाएं उसकी
कभी कर्कश तो कभी सुरीली
सदाएं हैं उसकी
नगाड़े सी बजती है कभी
संगीत सी लगती है
कभी मेरा इश्क मेरी भी जिंदगी है मेरी प्रिया

कईयों की अरमान है, जान है
अभिमान भी, स्वाभिमान भी

माना, कि रुपवान नहीं वह
फिर भी रुपया है वह
नोट भी कहते हैं लोग उसे
वह वही है
जो मुझे हि नहीं सबकी प्यारी है
सभी की जरूरत भी है वह

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

महत्व | Mahatva

Similar Posts

  • नई शुरुआत

    नई शुरुआत ( Nayi Shuruaat ) ***** सदैव कठिनाइयों से भरी होती है, शनै: शनै: सहज होती जाती है। फिर एक दिन- कली, फूल बन खिल जाती है, बाग बगिया को महकाती है; सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है। आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं, सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।…

  • सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

    सिंदूरी सूरज ( Sindoori suraj )    सिंदूरी सूरज विशाल तेजी से अस्त हुआ धीरे-धीरे सांझ को बुलावा दे चला सरसराती पवन ने बालियों को यू छुआ पंछियों के कलरव ने अंबर से धरती तक चारों दिशाओं को गुंजायमान किया घरौंदो को लौट चलो कि अब अंधेरा हुआ गायों के गले की बजती हुई घंटियां…

  • इतिश्री | Kavita itishree

    इतिश्री ( Itishree )   धीरे धीरे खत्म हो रहा, प्यार का मीठा झरना। उष्ण हो रही मरूभूमि सा दिल का मेरा कोना।   प्रीत के पतवारो ने छोडा,प्रेम मिलन का रोना। अब ना दिल में हलचल करता,मिलना और बिछडना।   पत्थर सी आँखे बन बैठी, प्रीत ने खाया धोखा। याद तो आती है उसकी…

  • उधार | Shantilal Soni Poetry

    उधार ( Udhaar )    सुबह धूप माँगी दोपहर में छाँव शाम को कंचन सा व्योम रात सितारे चाँद चाँदनी शुद्ध हवा व साँसें कभी हरियाली फूलों की डाली कभी फल मेवा अनाज की बाली पीने को पानी वर्षा इंद्रधनुष चूनर धानी सब कुछ जीवनभर उधार ही तो लिया है फिर बेचा है इन सबको…

  • उड़ान हौसलों की | Udaan Hauslon ki

    उड़ान हौसलों की ( Udaan hauslon ki )   जरूरी नही की स्वयं पर उठे हर सवालों का जवाब दिया ही जाय जरूरी है की उठे सवालों पर गौर किया जाए.. प्रश्न तो हैं बुलबुलों की तरह हवा के मिलते ही बिलबिला उठते हैं सोचिए की आपका बैठना किस महफिल मे है… किसकी आंखों ने…

  • कहीं किसी मोड़ पर | Kahin kisi mod par | Kavita

    कहीं किसी मोड़ पर ( Kahin kisi mod par )   फूल खिलने मन मिलने लगे महक गई वादियां मनमीत मिले संगीत सजे लो होने लगी शादियां आओ आओ सनम मिलो प्रेम की हसीं रोड पर फिर मिलेंगे हम जाने कब कहीं किसी मोड़ पर   राहे खुल सी गई बातें घुल सी गई जुबां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *