अप्रैल फूल बनाना पड़ा महंगा

“अप्रैल फूल” बनाना पड़ा महंगा

मजाक की अपनी एक सीमा होती है। कुछ पल के लिए उसे बर्दाश्त किया जा सकता है जब तक की किसी को शारीरिक/मानसिक या आर्थिक हानि ना पहुँचे। यादों के झरोखों से एक किस्सा  साझा कर रहा हूँ।

यह उन दिनों की बात है जब हम स्कूल में सिक्स्थ स्टैंडर्ड में पढ़ते थे। इत्तेफाक से हमारी क्लास टीचर का जन्मदिन अप्रैल में आता था। उन्हें देने के लिये हम सभी बच्चों ने पैसे इकट्ठे करके एक गिफ्ट लिया था।

हम लोग गिफ्ट क्लास में ही देने वाले थे। तभी जो लड़की क्लास की हेड (मॉनिटर) थी उसे का एक तरकीब सूझी। वह बोली अप्रैल फूल का  महीना  चल रहा है इसलिए टीचर को हम गिफ्ट के बदले नकली डिब्बा दे देंगे।

हमने उसे समझाया टीचर के साथ इस तरह का मजाक करना अच्छी बात नहीं है। लेकिन वह हेड थी इसलिए उसने किसी की नहीं सुनी।

उसने  क्लास में टीचर को वो डिब्बा थमा दिया जिसमें पत्थर और घास फूस थे। डिब्बा खुलने पर हमारी टीचर को  बहुत गुस्सा आया।

बाद में सभी बच्चों ने सॉरी कहा, लेकिन उन्हें बहुत ज़्यादा गुस्सा आया। उन्होंने हम में से किसी को माफ नहीं किया।

फिर हम लोग उनके घर पर गए और वहाँ जाकर उन्हें गिफ्ट दिया। बहुत बार रिक्वेस्ट की। आइंदा से इस तरह की गलती हम कभी नहीं दोहराएंगे यह विश्वास दिलाने के बाद उन्होंने वह गिफ्ट स्वीकार किया।

यह किस्सा जब मुझे आज भी याद आता है तो मन पीड़ित हो जाता है।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitkikalamse

यह भी पढ़ें :-

अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

Similar Posts

  • खेवनहार | Sansmaran Khevan Haar

    आज मैं एक विद्यालय में गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी सिगरेट के कस ले रहे थे। तब से दूसरे अध्यापक भी बीड़ी का बंडल निकाल कर बांटने लगते हैं। और फिर शुरू हो जाता है जाम का दौर। ऐसा लगता है कि भठ्ठे की चिमनी विद्यालय में लग गई हो। धुआं से पूरा प्रधानाचार्य कक्ष…

  • सव्वा किलो गुड़

    महेंद्र भाई की छोटी सी उम्र मे मौत के बाद मेरे ससुर जी स्व. गेबिलाल जी ढालावत साहेब ने नागपुर के गड्डी गोदाम स्थित दुकान और घर को छोड़ने का फैसला करते हुए निर्णय लिया की कलमना स्थित घर मे रहने हेतु जाये.. वहीँ किराणे की दुकान शुरू की जाये। महेंद्र भाई मेरे इकलोते साले…

  • मेरा सबसे अच्छा मित्र | संस्मरण

    आज मै प्रस्तुत हूँ अपने एक शानदार दोस्त के साथ जिसके साथ मेरा संम्बंध लगभग उन्नीस साल पुराना है। जिसके साथ हँसी मजाक मे ही इतने वर्ष कैसे बीत गए मुझे पता ही नही चला। जो परेशानियों मे मेरे साथ मजबूती से खडा रहा और आज भी बिना मेरे पैरो को दबाए बिना सिर की…

  • शरीफभाई साडी वाले

    आज अचानक एक अजनबी चेहरे को देख मन में हलचल सी मची.. लगा की इस शख्स को कही देखा है.. वो साइकल पर जा रहे थे और मै अपने बेटे मनीष के साथ हिरोहोंडा पर.. काफी आगे बढ़ जाने बाद भी मन न माना और मै गाड़ी पलट उस शख्स की और बढ़ गया। मैने…

  • मेरी डायरी से

    मनुष्य जब जीवन के उत्तरार्ध में होता है तो जिंदगी के अनुभवों को किसी  सुपात्र व्यक्ति को सौंपना चाहता है। सोचता है जिंदगी में जो कुछ हम नहीं रह कर सके उसे आने वाली पीढ़ियों को सौंप दूं । जिससे ज्ञान की धारा सतत बहती रहे । जितने भी बड़े बुढो से मिलता हूं एक…

  • परवरिश | Parvarish

    परवरिश ( संस्मरण )   उस दिन भी सावन का ही महिना और सोमवार का दिन था । बाबूजी (ससुर जी )शिव के अनन्य भक्त । तो उस काल विषय में माँ का पत्नी होने के नाते अनुगामिनी होना निश्चित ही था । पूरा परिवार ताल वृक्ष एक तपो भूमि है़ जयपुर से अलवर जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *