खेवनहार | Sansmaran Khevan Haar

आज मैं एक विद्यालय में गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी सिगरेट के कस ले रहे थे। तब से दूसरे अध्यापक भी बीड़ी का बंडल निकाल कर बांटने लगते हैं। और फिर शुरू हो जाता है जाम का दौर। ऐसा लगता है कि भठ्ठे की चिमनी विद्यालय में लग गई हो। धुआं से पूरा प्रधानाचार्य कक्ष भर जाता है।
तब से दो लड़कियां आती हैं और हाथों से धुएं को झाड़ते हुए प्रधानाचार्य से कुछ कहती है तो प्रधानाचार्य जी कहते हैं कि-” जाओ ! बाद में आना और लड़कियों को भगा देते हैं ।”
फिर भद्दे मजाकों का दौर शुरू हो जाता है। जिन शब्दों को ना लिखा जाए तो अच्छा है।
तो दोस्तों यह है हमारे आचार्य देवो भव के देवतागण! जिनकी आरती उतारते हुए हजारों बच्चे अपने जीवन की नैया खेने वाले हैं। आचार्य जो आचरण से शिक्षा दें। तो हमारे गुरुजन अपने आचरण से क्या सीख दे रहे हैं कि– बीड़ी पियो शान से- जिंदगी जियो शान से। जैसे हम खांसते हुए जीवन गुजार रहा हूं तुम भी गुज़ारो।
मैं उनकी बातें सुनकर दंग रह गया और चुप रहना ही भलाई समझी ।
क्योंकि नशेड़ी व्यक्ति अपने वश में नहीं रहता ।
तो यह है हमारे आधुनिक -खेवनहार।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

लवली | Kahani Lovely

Similar Posts

  • मेरा सबसे अच्छा मित्र | संस्मरण

    आज मै प्रस्तुत हूँ अपने एक शानदार दोस्त के साथ जिसके साथ मेरा संम्बंध लगभग उन्नीस साल पुराना है। जिसके साथ हँसी मजाक मे ही इतने वर्ष कैसे बीत गए मुझे पता ही नही चला। जो परेशानियों मे मेरे साथ मजबूती से खडा रहा और आज भी बिना मेरे पैरो को दबाए बिना सिर की…

  • डा० रविन्द्र गासो के साथ कुछ लम्हे

    मैं गासो जी से जनवरी में हरियाणा सृजन उत्सव के दौरान पहली बार मिला था। वो सब के साथ मिलनसार और दूसरे को आपको दिल में बैठाने वाले व्यक्ति थे। मैं यह कहकर शुरुआत करना चाहता हूँ कि आपकी हानि का के लिए मुझे बहुत खेद है। आप इस संसार मैं होते तो शायद आज…

  • परवरिश | Parvarish

    परवरिश ( संस्मरण )   उस दिन भी सावन का ही महिना और सोमवार का दिन था । बाबूजी (ससुर जी )शिव के अनन्य भक्त । तो उस काल विषय में माँ का पत्नी होने के नाते अनुगामिनी होना निश्चित ही था । पूरा परिवार ताल वृक्ष एक तपो भूमि है़ जयपुर से अलवर जाने…

  • मेरा घर मर रहा है

    ये है वह दरवाजा जो कि माँ और बाबूजी के हाथों सैकड़ो बार खुला बन्द हुआ.. ये जो रंग लगा है न यह मेरे हाथों से ही लगा हुआ है.. एक कमरे का घर था वो। छोटा सा कमरा मगर बहुत बड़े मन के माता पिता और बहुत प्यारे प्यारे भाई बहनों की शरारतों ओर…

  • मेरी डायरी से

    मनुष्य जब जीवन के उत्तरार्ध में होता है तो जिंदगी के अनुभवों को किसी  सुपात्र व्यक्ति को सौंपना चाहता है। सोचता है जिंदगी में जो कुछ हम नहीं रह कर सके उसे आने वाली पीढ़ियों को सौंप दूं । जिससे ज्ञान की धारा सतत बहती रहे । जितने भी बड़े बुढो से मिलता हूं एक…

  • मेरी मां | Maa ka Sansmaran

    संस्मरण: १ मां के जीवन के बारे में कई दिनों से लिखने का प्रयास कर रहा हूं परंतु सोचता हूं की मां के जीवन को कहां से शुरू करूं और कहां ख़त्म । क्योंकि मां तो शाश्वत है । जिसका ना आदि है ना अंत । मां की ममता तो शिशु के गर्भधारण से ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *