ऐ सर्द हवा

ऐ सर्द हवा

ऐ सर्द हवा

ऐ सर्द हवा का झोंका,अब तो,शांत हो जा,
तू भी कहीं जाकर और आराम से सो जा।।

जग को क्यों इतना परेशान कर रहा है,
काहे जग के लिए तू शैतान बन रहा है।।

बूढ़े, बच्चे सब तो परेशान हो गए हैं,
बताओ, आप किसकी सुध में खो गए हैं।।

पेड़ पौधे भी तो अब कांपने लगे हैं,
परेशान सा इधर-उधर झांकने लगे हैं।।

जब तू मानव के शरीर को स्पर्श करते हो,
जोर की सांस ले,ऐसे क्यों,आहे भरते हो।।

तूने तो सूर्य देव को भी जकड़ रक्खा है,
लगता है सारे देवों को पकड़ रक्खा है।।

सूर्य की रोशनी भी तो तुमसे डर गई है,
किरण भी डर की वजह से छुप गई है।।

इतना पाला,इतना कोहरा क्यों करते हो,
काहे को तुम मानव में दुःख भरते हो।।

फूलों की रौनक चली गई है पाले से,
गरीबों को हटा रखे हो तुम निवाले से।।

सर्द देखकर कार्य बंद कर दिया है,
ऐ सर्द हवा तूने यह क्या कर दिया है।।

सब ठिठुर कर बैठ गए हैं आग के किनारे,
सारा जग हो गया है बस आग के सहारे।।

मुरझाए हुए लोग कैसे लग रहे हैं,
आप जनता को ऐसे काहे ठग रहे हैं।।

आज छुटकी जल गई है आग से,
क्योंकि वो अभी खेल रही थी साग से।।

आज कलुआ आग के किनारे बैठा था,
अपनी ही धुन में वो ऐसे ऐंठा था।।

उसने आग में शकरकंद डाल रखा था,
अपने सर में उसने बड़े बाल रखा था।।

झुकने ही वह आज गंजा हो गया,
क्योंकि उसका बाल जल गया।।

फुलवा का बेटा द्वार खेल रहा था,
वो लाल-लाल आग को देख रहा था।।

बच्चा आग की तरफ धीरे से चलने लगा,
धीरे-धीरे वो अपनी दिशा बदलने लगा।।

यह देखकर फुलवा गगरी छोड़कर भागी,
आवाज़ सुनकर फुलवा की ननद जागी।।

फुलवा का पैर फिसल गया पत्ते की ओस से,
गिरते गिरते वो बची देर में आई वो बेहोश से।।

रामधनी काका खेत की रखवाली करने जाते हैं,
बताओ काहे आप भले आदमी को सताते हैं।।

छोड़ दो अपना रास्ता किरण को भी आने दो,
बहू भी घूंघट खोले और थोड़ा उसे शर्माने दो।।

नई नवेली बहुओं का जीना हराम कर दिया है,
तूने क्यों चारों तरफ कोहरा ही कोहरा कर दिया है।।

पशु-पक्षी भी अब तो तुमसे तंग हो गए हैं,
तेरे दृश्य देखकर सभी दंग तो हो गए हैं।।

ऐ सर्द हवा शांत होकर रास्ता दिखा दे,
सूर्य देव को भी पथ का ज्ञान करा दे।।

मन भी अब ऊब गया है सबका ठंड से,
पर तू नहीं ऊबा क्या अपने पाखंड से।।

तेरे गुरुर भी तोड़ने वाला आ रहा है,
परेशान हो, अब काहे को पछता रहा है।।

खिलेगी कलियां मौसम सुहावन होगा,
मकरंद चूसेंगे भौंरे मन भावन होगा।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • लहू से ये दुनिया कब तक नहाये | Lahoo se

    लहू से ये दुनिया कब तक नहाये ? ( Lahoo se ye duniya kab tak nahaye )   नज़्म    बारूद को मैं बुझाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ। दुनिया है फानी, दो पल की साँसें, बिछा दी है लोगों ने लोगों की लाशें। रोती फिजा को हँसाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ, बारूद…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

  • बात बन जाए | Baat ban Jaye

    बात बन जाए ( Baat ban jaye )    किसान की खेती में मिस्त्री की रोजी में बच्चों की खेलने की जवान की कमाने की भूखे को रोटी की प्यासे को पानी की मजदूर को दिहाड़ी की वैज्ञानिक को खोज की पेड़ को आक्सीजन की लड़की की सुरक्षा की लड़कों को सुधारने की भैंस से…

  • नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

    नौसेना दिवस ! ( Nausena divas ) ( 2 )  हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से चार दिसंबर प्रेरणा पुंज, सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद । नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग, अहम हिंद विजित संवाद । सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि, परमता विजय भव मंत्र मंचन से । हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के…

  • हृदय की पीर लेखनी | Lekhni par kavita

    हृदय की पीर लेखनी ( Hrdaya ki peer lekhni )    जब हृदय की पीर कागज पे भावों से बहकर आती है कलम की धार बने कविता दिल को बहुत लुभाती है   ओज प्रेम करुणा बरसती शब्द सुरीले प्यारे-प्यारे कुदरत करे श्रंगार अगणित कलम के बहते धारे   देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की अलख जगाती रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *