देख लो तुम भी आईना फिर से

देख लो तुम भी आईना फिर से

देख लो तुम भी आईना फिर से

देख लो तुम भी आईना फिर से
लौट ये पल न पायेगा फिर से

चाहते क्या होके जुदा फिर से
बन न पाओगे तुम खुदा फिर से

मुझको होना नहीं फ़ना फिर से
रात दिन माँगता दुआ फिर से

यूँ न निकलो सँवर के तुम बाहर
हो न जाये कहीं खता फिर से

जिसने देखी हैं चाहतें उसकी
उसपे होते वही फ़िदा फिर से

दिल तो कहता रहा सदा तेरा
अब न होगा वो बेवफ़ा फिर से

और कितना तुझे गिला करना
पूछता है वही पता फिर से

सब्र का फल रहा सदा मीठा
मिल जायेगी तुझे दवा फिर से

आ के बैठे तुम्हारे कूचें में
अब दिखाओ वही अदा फिर से

दिल लगाना पड़ा प्रखर मँहगा
दे गया वो हमें दगा फिर से

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • तमाम शख़्स | Tamam Shakhs

    तमाम शख़्स ( Tamam Shakhs ) तमाम शख़्स यूं तो जिंदगी में आए गएबस एक आप ही ऐसे हैं जो बुलाए गए हर उस कहानी को सुनने के तलब-गार हैं हमकि जिस कहानी में हम बेवफ़ा बताए गए के जब भी वसवसे आए हैं काटने को मुझेतुम्हारी याद के लुक़मे उन्हें खिलाए गए बहार आई…

  • उठाने के बाद | Uthaane ke Baad

    उठाने के बाद ( Uthaane ke Baad ) दिल की महफ़िल से मुझको उठाने के बादकोई रोता रहा मुस्कुराने के बाद उनके तीर – ए – नज़र का बड़ा शुक्रियाज़िन्दगी खिल उठी चोट खाने के बाद हौसलों को नई ज़िंदगी दे गयाएक जुगनू कहीं झिलमिलाने के बाद उसने दीवाना दिल को बना ही दियाइक निगाह…

  • यह हा़ल है हमारा | Ye Haal Hai Hamara

    यह हा़ल है हमारा ( Ye Haal Hai Hamara ) यह हा़ल है हमारा मुरव्वत के बाद भी।तन्हा खड़े हैं सबसे मुह़ब्बत के बाद भी। अल्लाह जाने किसकी लगी है नज़र हमें।अफ़सुर्दगी है रुख़ पे मुसर्रत के बाद भी। रह-रह के उनकी याद सताती है इस क़दर।आती नहीं है नींद मशक्कत के बाद भी। लाया…

  • दिल्लगी अच्छी नहीं है

    दिल्लगी अच्छी नहीं है यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है। किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।किसी पर एक भी रत्ती नहीं है। दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।वो आने के लिए राज़ी नहीं है। ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है। हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।हमारी बात…

  • देख तो सही | Dekh to Sahi

    देख तो सही ( Dekh to Sahi ) कोई भी रह न जाए कसर देख तो सहीचल छोड़ बात चीत मगर देख तो सही रख कर मुझे वो ढूँढ रहा है यहाँ वहाँचिल्ला रहा हूँ कब से इधर देख तो सही नाज़ुक सी शै पे बार-ए-क़यामत है किसलिएयारब तरस खा सू-ए-कमर देख तो सही हैरत-ज़दा…

  • हो नहीं सकता | Emotional Ghazal in Hindi

    हो नहीं सकता ( Ho nahi sakta ) भरोसा अब कभी उस पर दुबारा हो नहीं सकता छुड़ाया हाथ जिसने वो हमारा हो नहीं सकता। बहारों के धनक के रंग सारे देख कर सोचा विसाले यार से दिलकश नज़ारा हो नहीं सकता। निगाहों ने निगाहों से बहुत सी गुफ़्तगू कर ली बिना दिल की रज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *