शख्सियत

शख्सियत | Shakhsiyat

शख्सियत

( Shakhsiyat ) 

 

बदल तो लेते हालात भी हम
गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता
झुका लेते हम तो जमाने को भी
गर हाथों मे हाथ मिल गया होता

गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी
आज भी वो यादें दफन हैं सीने में
गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां
यादों के संग ही गुजरता है वक्त पीने मे

रूह में समाए बैठे हैं आप इस कदर
आपकी शख्सियत के ही चर्चे हैं जिगर में
बेरुखी तो किए बैठा हैं जहां से हम
वजूद मे आप ही आप हैं अब भी नजर में

भूल जाऊं कैसे वो आपका छत पर आना
तड़पा देती हैं मुझे वो आपका मुस्कराना
जिंदा भी हूं तो बस यादों के सहारे
ऐसे ही बाकी है अब दिल का धड़कना

कल भी थे आपही ,कल भी मेरे तुम ही हो
आज के मेरे होने की वजह भी तुम ही हो
खुदा रखे महफूज आपकी इस मुस्कान को
मेरे मुस्कान की मुस्कान भी तुम ही हो

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बिन सहारे | Bin Sahare

Similar Posts

  • समय का न करें दुरुपयोग

    समय का न करें दुरुपयोग   समय का ना करों मित्र मेरे दुरुपयोग मुश्किल से मुश्किल घड़ी आने का बन रहा है योग देखों, दिख रहा है महंगाई का प्रकोप झेलना पड़ रहा है भारी इनका रौद्र रूप योग समय का ना,,,,,,,,, भाग नहीं सकेंगे इनसे यह है बड़ा कठोर वियोग इसमें समाएं जा रहा…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

  • मुक्तक | Muktak

    मुक्तक ( Muktak )   1 सच जो लिख न सके वो कलम तोड़ दो, ये सियासत का  अपने  भरम  तोड़ दो, इन गुनाहों   के  तुम  भी  गुनहगार  हो, यार सत्ता  न  संभले  तो  दम  तोड दो।। 2 भटक रहा हूँ मैं अपनी तिश्नगी के लिए.. ज़रूरी हो गया तू मेरी जिन्दगी के लिए.. फक़त…

  • धागों का त्योहार

    धागों का त्योहार रंग-बिरंगी राखियों से,आज सजा हुआ बाजार।अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।। बहना के जीवन में यारो,जब – जब संकट आता।समाचार के मिलते ही भाई,बहना के घर जाता।।दिया हुआ वचन अपना भाई सदा ही ये निभाता।खुशियों की बगियाॅं को भाई,जीवन में महकाता।। अमर रहे दुनिया में यारो,ये भाई बहन का…

  • बेटी और पिता | Beti aur pita par kavita

    बेटी और पिता ( Beti aur pita : Kavita )   एक बेटी के लिए दुनिया उसका पिता होता है पिता के लिए बेटी उसकी पूरी कायनात होती है बेटी  के  लिए  पिता  हिम्मत  और  गर्व  होता  है पिता के लिए बेटी उसकी जिन्दगी की साँसे होती है बेटे से अधिक प्यार पिता अपने बेटी…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *