शरीफभाई साडी वाले

शरीफभाई साडी वाले

आज अचानक एक अजनबी चेहरे को देख मन में हलचल सी मची.. लगा की इस शख्स को कही देखा है.. वो साइकल पर जा रहे थे और मै अपने बेटे मनीष के साथ हिरोहोंडा पर.. काफी आगे बढ़ जाने बाद भी मन न माना और मै गाड़ी पलट उस शख्स की और बढ़ गया।

मैने गाड़ी उनकी साइकल के आगे खड़ी कर दी.. वे भी चौक कर रुक गए और मुझे शंकित नजरो से देखने लगे.. मै उन्हें पहचान गया था.. वे शरीफ भाई थे.. शरीफ भाई साडी वाले.. आज कई सालो बाद मैने उन्हें देखा था.. कई सालो बाद.. जब मै छोटा था.. खाकी नीकर पहन यहाँ वहा दौड़ा करता था।

उन दिनों शरीफ भाई अपनी साइकल पर साड़ियों का गठ्ठा लादे घर घर जा कर साड़िया बेचते थे.. वे मोहल्ले मे किसी भी एक घर मे बैठ जाते थे और फिर सारी महिलाये वहा जमा हो जाती और साड़िया पसन्द करती और खरीदती।

पच्चीसों महिलाओ मे कोई एक दो ही साडी खरीदती और बाकी सब साड़िया खोल खोल के देख कर ही संतुष्ट हो जाती.. मगर शरीफ भाई कभी गुस्सा नही होते थे.. मुस्कराते हुए साड़िया समेट फिर किसी दूसरे मोहल्ले की और बढ़ जाते.. कभी कोई पैसे बाकि रखती तो वे मना नही करते थे।

महिलाये उनके आने का इंतजार करती थी.. कुछ परिवार तो शादी ब्याह की पूरी खरीदी उन्ही से कर लेते थे.. उन के आने से मुझे बहुत ख़ुशी होती थी.. या यू भी कह सकते मै उन के आने का इंतजार करता था.. जैसे ही वे साइकल से साडी का गठ्ठा उतार निचे रखते मै उनकी साइकल ले कर फुर्र हो जाता था।

वे संकोचवश कुछ कह नही पाते थे और मै खूब उनकी साइकल यहाँ वहा दौडाता था.. माँ डाँटती दपट्टी थी मगर मुझे कुछ फर्क नही पड़ता था.. शरीफ भाई व्यापार के गुर समजते थे सो अपनी नाराजी प्रकट नही करते थे.. जानते थे की मुझे कुछ कहेंगे तो माँ नाराज हो जाएँगी और एक ग्रहाक टूट जायेंगा।

शरीफ भाई ने मुझे पहचाना नही और हैरत भरी नजरो से देखने लगे.. उनके पास आज भी साइकल थी और वही सालो पुराना उनका व्यापर करने का तरीका.. कुछ बदला था तो शरीफ भाई बदले थे.. जवान शरीफ भाई एक बूढ़े आदमी के रूप मे तब्दील हो गए थे।

अब वे दाढ़ी रखने लगे थे और टोपी भी लगाने लगे थे.. मैने अपना परिचय दिया तो बहुत खुश हुए.. परिवार की कुशलता पूछने लगे.. माँ और बाबूजी दोनों के देहांत की खबर सुन शरीफ भाई ने सांत्वना प्रकट करने लगे.. मैने भी उनकी कुशलता पूछी.. मुझे उनका यू अचानक सड़क पर मिलना बहुत भाया था।

बीते हुए दिनों मे रमना मुझे बहुत भाता है और शरीफ भाई बीते हुए कल के रूप में मेरे सामने खड़े थे.. मै सालो पीछे लौट गया था.. पीछे.. बहुत पीछे.. इतने पीछे की जहा आनंद ही आंनद था.. मस्ती ही मस्ती थी.. खुशियाँ ही खुशियाँ थी.. जिम्मेदारिया नही थी.. कंधे आझाद थे.. रीढ़ सीधी थी.. तभी मनीष ने मेरी तन्द्रा भंग की.. ” पापा चले “
” हा.. चलते है.. मगर पहले मेरी एक तस्वीर तो उतार ले शरीफ चाचा के साथ।

” मैने मोबाईल मनीष के हाथो मे दे दिया.. मनीष शायद मेरे मन की गहराइयो को नाप नही पाया था.. राह चलते किसी बुजर्ग से मुझे यू बतियाता देख वह पेशोपश में था.. मै उसके बालसुलभ मन मे उठती जिज्ञासा को महसूस कर रहा था.. घर जा कर मुझे उसके न जाने कितने सवालो के जवाब देने थे.. न जाने कितनी शंकाओ का समाधान करना था.. उसके बचपन से अपने बचपन को मिलाना था.. अनेक अनेक धन्यवाद..

रमेश तोरावत जैन
अकोला
Mob : 9028371436

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • गांव देहात की यादें | Gaon Dehat Ki Yaadein

    मेरे पड़ोस में एक सालिकराम चाचा हैं जो कि अपने समय के कक्षा 8 तक पढ़े हैं। वे अक्सर तर्क करते रहते हैं कि आज की पढ़ाई भी कोई पढ़ाई है। ना आज का इंटर, बी ए, ना हमारे जमाने का जूनियर हाई स्कूल । विशेष कर बच्चों से वें गणित के कठ बैठी सवाल…

  • 26 वीं वैवाहिक वर्षगांठ

    सर्वप्रथम अरविंद भैया और स्मिता भाभीजी को 26 वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर “प्रदीप” की और से प्रणाम! बहुत- बहुत बधाई , शुभकामनाएँ व मंगलकामनाएँ । जीवन के प्रवाहमान में निरन्तर साँसों की तरह रिश्तों को भी उतार- चढ़ाव में पत्थर की ठोकर लगती हैं और विवेक से ख़ुशी का रसनानुवादन भी होता हैं परन्तु यह…

  • सव्वा किलो गुड़

    महेंद्र भाई की छोटी सी उम्र मे मौत के बाद मेरे ससुर जी स्व. गेबिलाल जी ढालावत साहेब ने नागपुर के गड्डी गोदाम स्थित दुकान और घर को छोड़ने का फैसला करते हुए निर्णय लिया की कलमना स्थित घर मे रहने हेतु जाये.. वहीँ किराणे की दुकान शुरू की जाये। महेंद्र भाई मेरे इकलोते साले…

  • “अप्रैल फूल” बनाना पड़ा महंगा

    मजाक की अपनी एक सीमा होती है। कुछ पल के लिए उसे बर्दाश्त किया जा सकता है जब तक की किसी को शारीरिक/मानसिक या आर्थिक हानि ना पहुँचे। यादों के झरोखों से एक किस्सा  साझा कर रहा हूँ। यह उन दिनों की बात है जब हम स्कूल में सिक्स्थ स्टैंडर्ड में पढ़ते थे। इत्तेफाक से…

  • चाय

    जब मैं छोटा था, 12 वर्ष का रहा होऊंगा। मैंने तब चाय बनाना सीखा ही था। तब घर में कोई भी मेहमान आता, चाय मैं ही बनाता था। मुझे चाय बनाने में खुशी मिलती थी, बड़ा मजा आता था। इसी बहाने मुझे भी चाय पीने को मिल जाती थी। एक दिन घर पर सीताराम अंकल…

  • मेरा सबसे अच्छा मित्र | संस्मरण

    आज मै प्रस्तुत हूँ अपने एक शानदार दोस्त के साथ जिसके साथ मेरा संम्बंध लगभग उन्नीस साल पुराना है। जिसके साथ हँसी मजाक मे ही इतने वर्ष कैसे बीत गए मुझे पता ही नही चला। जो परेशानियों मे मेरे साथ मजबूती से खडा रहा और आज भी बिना मेरे पैरो को दबाए बिना सिर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *