शिकायत

शिकायत Shikayat

शिकायत

( Shikayat )

तूने नज़रें फेरीं, मगर तू मेरी रूह में बसी रह गई,
तेरे बिना ये अधूरापन, जैसे कोई दास्तां अधूरी रह गई।
तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही जुड़ा रहता है,
शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है।

तेरी खामोशियों में छिपी हैं अनगिनत बातें,
तेरे ख्यालों से अब भी सजती हैं मेरी रातें।
तेरी हर तकलीफ को मेरा दिल गहराई से समझता है,
शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है।

तेरी यादें अब भी मेरे दिल का सुकून हैं,
तेरी काल्पनिक आहट में भी तुझे पागलों सा ढूंढना,
ये प्रेम का अनोखा जुनून है।
दूरी के बावजूद मेरा दिल तुझसे ही बात करता है,
शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है।

वो लम्हे तेरे साथ के अब भी मेरी सांसों में बिखरे हैं,
तेरे वादे अब मेरी धड़कनों की तरह मुझसे जुड़े हैं।
तेरी चाहत से मेरा हर दिन दुआओं में सजा रहता है,
शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है।

दूरी है, मगर उम्मीदें अब भी कायम हैं,
आँखें तो कठोर हो गईं तेरी राह में, पर दिल अब भी मुलायम है।
तू लौटेगी एक दिन, ये दिल हर रोज़ कहता है,
शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • मदिरा में | Madira mein

    मदिरा में ( Madira mein )    गिरने के हद से भी नीचे गिर जाते हैं लोग संबंधों के बीच दीवार खड़ी कर देते हैं लोग बेचकर ईमान अपना धर्म भी गंवा देते हैं लोग करके हवन दान भी करम गँवा देते हैं लोग चंद मतलब के लोभ में एहसान भुला देते हैं लोग दिखाकर…

  • गजानन गणेश स्तुति | Gajanan Ganesh Stuti

    गजानन गणेश स्तुति ( Gajanan Ganesh Stuti ) आओ आओ गजानन पधारो आकर घर अंगना मेरा सवारों रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी अपने भक्तों को कष्टों से उबारों। भादो मास की चतुर्थी आई शिव गौरी के लाल गजानन पधारो। लड्डू और मोदक का भोग लगायें सजाया है दरबार गजानन पधारो। लाल फूलों संग दूर्वा…

  • पर्यावरण संरक्षण | विश्व पर्यावरण दिवस विशेष

    पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण संरक्षण,आज जरूरी प्रकृति,पर्यावरण सखा हमारी, छेड़-छाड़ लाएगा, विभीषिका, कोरोना काल है दृष्टांत,भयंकर।।। वन,जंगल,वृक्ष,बगीचा,हितैषी, फल-फूल,इंधन,डालपात,ऋषि संजीवनी बुटी,औषधी, भंडार, पर्यावरण से मिले,सुकून,उपहार।।। पीपल,बरगद,तुलसी,मूल्यवान, जरा,आधि,व्याधि,निजात धन वातावरण रहे ठंडा,उर्जावान, पथिक को मिले हवा,छाया,रमण।। वृक्ष सहायक लाने मानसून,राम कटाई से जलसंकट का ख़तरा, जन-जीवन के आगे चुनौती, व्यष्टि नहीं समष्टि से,निदान।।। शहरीकरण से इजाफ़ा,उद्योग, प्रदूषण बढ़ता,सांस…

  • मोहन तिवारी की कविताएं | Mohan Tiwari Poetry

    आप अकेले नहीं यूँ तो, कल एक अनुमान ही है केवलनिर्भर है आज के दौर की बुनियाद परमाना आज सा अनमोल कुछ नहीं यहाँआज की नींव पर ही आज और कल है अतीत में ही छिपी प्रेरणा है कल कीकिंतु, वर्तमान में अनुसरण जरूरी हैराह तो बनानी होती है स्वयं को हीबढ़ता नहीं वो जिसमें…

  • उर्मिला | Urmila par kavita

    उर्मिला ( Urmila )   हे मधुकर क्यों रसपान करे, तुम प्रिय प्रसून को ऐसे। कही छोड के तो ना चल दोगे,तुम दशरथनन्दन जैसे। हे खग हे मृग हे दशों दिशा, हे सूर्य चन्द्र हे तारे, नक्षत्रों ने भी ना देखा, उर्मिला से भाग्य अभागे। वो जनक नन्दनी के सम थी, मिथिला की राजकुमारी। निसकाम…

  • छत्तीसगढ़िया किसान | Chhattisgarhia Kisan

    छत्तीसगढ़िया किसान ( Chhattisgarhia kisan )   छत्तीसगढ़िया बेटा हरव मे छत्तीसगढ़ मोर महतारी, धरती दाई के सेवा करथव किसानी मोर रोजगारी। धन्हा खेत अऊ अरई तुतारी मोर हावय चिन्हारी, नागर बईला अऊ खेत खार मोर हावय संगवारी। माटी ले सोना उपजाथव भईया मे हा खेतिहर किसान, मे गहूं उपजाथव तब सबला मिलते रोटी बर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *