Poem Shiva

शिव | Shiva kavita

शिव

( Shiva )

 

अंग भस्म रमाए बाबा, हे नंदी के असवार।
गंग जटा समाए बाबा, हे जग के करतार।

 

भोलेनाथ डमरू वाले, शिव सब देवों के देव।
खोलो पलकें ध्यान मग्न, भोले बाबा महादेव।

 

आया सावन उमड़ घुमड़, करते पूजा तेरी।
बिल पत्र दुग्ध जल चढ़ाए, नाथ सुनो मेरी।

 

गिरि कैलास पे वासा, बाबा गोरी के भरतार।
सोहे त्रिशूल कर में बाबा, भवसागर कर दो पार।

 

लंबोदर सुवन तिहारे, विघ्नहर्ता गणराज।
तेरी लीला तू ही जाने, विश्वनाथ नटराज।

 

अंतर्यामी घट घटवासी, भक्तों के प्रतिपाल।
सकल चराचर कर्ता, भोले शम्भू दीनदयाल।

 

बाघांबर आसन बिराजे, ले चिमटा धूनी रमाये।
भंग धतूरा भोग चढ़े, भोले नीलकंठ कहलाए।

 

शिव का ध्यान धरे, निशदिन हरे पीर सारी।
हर हर महादेव गूंजे सब गाते नर और नारी

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

नजर फेर कर चले कहां | Nazar pher kar chale kahan

 

Similar Posts

  • नया साल मुबारक | Naya Saal Mubarak

    नया साल मुबारक ( Naya saal mubarak )   सबको ये नया साल मुबारक, गुजरा जो गया हाल मुबारक ! जात धरम के थप्पड़ पड़ते, इनसे बचते गाल मुबारक! नेताओं की गोरों वालीं, बँटवारे की चाल मुबारक ! हिन्दू मुस्लिम आपस लड़ लो, बहता लोहित लाल मुबारक !! भूखे प्यासे बालक रोते, उनको अमृत काल…

  • मेरे प्रभु | Prabhu ki prathna Hindi mein

    मेरे प्रभु ( Mere prabhu )    आपके चरणों में थोड़ी जगह मुझे दे देना प्रभु, जीवनभर संग निभाना आप हमारे प्यारे प्रभु। सद्मार्ग मुझको दिखाना जीवन पथ पर हमेशा, कठिनाई एवं समस्याओं से उभारना मेरे प्रभु।।   ज़िन्दग़ी मेरी कठिन हो तो नैया पार लगा देना, भवसागर से पार प्रभु मुझको आप करा देना।…

  • आओ सीखें | Kavita Aao Shikhe

    आओ सीखें ( Aao Shikhe ) आओ सीखे फूलो से काटों के संग भी रहना तोड़ अगर उसको ले कोई तो उसे कुछ न कहना आओ सीखे पेड़ो से दूसरो के लिए जीना दूसरों को जीवन दे कर के खुद जहर हवा का पीना आओ सीखे सूरज से सदा चमकते रहना चाहे जो हो परिस्थित…

  • विश्व बंधुत्व | Vishwa Bandhutva

    विश्व बंधुत्व  ( Vishwa Bandhutva )    चले  हाथों  में  हाथ ,  लेके   बताने बंधुत्व  भावना  को , सबमें  जगाने बांटते  हो  क्यों  आपसी, प्यार  को चाहते   हो  क्यों  छुपाना , हार  को सत्य  के  पथ  पर चलें  हम,एक हो बंधु  सम  रिस्तें  सभी  के , नेक हो, कामना  बंधुत्व  का, मन  में…

  • मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

    मैं मरूँगा ( Main Marunga )   मैं नहीं मरूँगा किसी सड़क दुर्घटना में नदी या तालाब में डूब कर !   मैं नहीं मरूँगा किसी ज़हर के सेवन से या नशे का आदि होने से !   मैं नहीं मरूँगा पँखे से लटक कर या किसी पेड़ पर झूल कर !   मैं नहीं…

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस   बस एक कदम, खुशियों की ओर तंबाकू सर्वदा हानिकारक, तन मन धन हीनार्थ बिंदु । विचलित दशा दिशाएं, दूरी यथार्थ आनंद सिंधु । क्रोध वैमनस्य घृणा संग, हर पल नैराश्यता सराबोर । बस एक कदम, खुशियों की ओर ।। तंबाकू मिश्रित विविध पदार्थ, सर्वत्र सहज सुगम उपलब्ध । आरंभ शौक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *