श्रीराम नाम-वंदना

श्रीराम नाम-वंदना | Kavita

श्रीराम नाम-वंदना

( Shri Ram Naam Vandana )

 

राम-नाम आनंद सुख मूल।
परमशांति साधक पा जाए जपत मिटे जीवन-पथ शूल।।

 

घायल जटायु जपते-जपते पा गए मुनि दुर्लभ हरि धाम।
पश्चाताप में जलते भरत को इसी नाम से मिला विश्राम।।

 

जी रही थी इसी सहारे राम मिलन को शबरी गंवार।
नाम-मग्न सुतिक्ष्ण को खुद देखें राम खङे दुआर।।

 

लंका में बस यही सहारा विभिषण दुखित-जानकी का।
दूर  किया  भ्रम  इसी नाम ने गरूङ-काक-पार्वती का।।

 

दर-दर  ठोकर  खाने  वाले  हुए शांत मन ‘तुलसीदास’।
‘केशव’ जैसे रसिक कवि भी इसी नाम के बन गए दास।

 

इसी  नाम  में  लौ  लगाकर  बने  पवन-सुत मंगलमूर्ति।
महामंगल कहलाए शिवजी राम नाम की अमर है कीर्ति।।

 

रहूं  आनंद  से  हर  हालत में मन को इतनी शक्ति दो।
राम-नाम की करूं वंदना “कुमार” को शिव-भक्ति दो।।

?

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(M A. M.Phil. B.Ed.)
हिंदी लेक्चरर ,
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : –

Romantic Ghazal | साथ तेरा अग़र मिला होता

 

 

 

Similar Posts

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

  • एक हो गये हम | Ek Ho Gaye Hum

    एक हो गये हम ( Ek Ho Gaye Hum ) सावन निकले जा रहा, दिल भी मचले जा रहा। कैसे समझाये दिलको, जो मचले जा रहा। लगता है अब उसको, याद आ रही उनकी। जिसका ये दिल अब, आदि सा हो चुका है।। हाल ही में हुई है शादी, फिर आ गया जो सावन। जिसके…

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

  • कोई नेक | Kavita Koi Nek

    कोई नेक ( Koi Nek )   कमी निकाले जो काम मे, करे सुधार की बात समझिये बना रहा वह आपको, देगा भी वही साथ मिलते सलाहकार बहुत, पर दिखाते नही राह थामिये तुम हाथ उसका, जिसमे है तुम्हारी चाह बगुलों की इस भीड़ में, दुर्लभ हंस का मिलना है होगा किससे कल उज्ज्वल, यही…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस भुवाल माता का नाम स्मरण कर लेबिरामी – बिरामी की पावन धराका अदभुत इतिहास हैंचिन्मय विश्वास हैंनभ से निरुपमरवि यान उतरागूँज रही हैं चपे – चपे परकल्याणी भुवाल – माता ।आपण अक्षत सहनाणी दिल कीतम में अभिनव आलोक बिखरासदैव जागते रहने सेसदा सफलताएं चलतीजागृति के आगे – आगेजीवन…

  • मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

    मां दुर्गे कालरात्रि ( Maa Durge Kalratri )   रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार मां दुर्गे कालरात्रि आभा, अद्भुत अनुपम मनोहारी । सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन, साधक जन अति शुभकारी । संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि, सर्वत्र खुशियां आनंद बहार । रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।। महायोगीश्वरी महायोगिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *