मेरे हिस्से का प्रेम

मेरे हिस्से का प्रेम

मेरे हिस्से का प्रेम

मैं तुम से
दूर हूँ
धूप और छाँव की तरह
पुष्प और सुगंध की तरह
धरा और नील गगन की तरह
दिवस और निशा की तरह
जनवरी और दिसम्बर की तरह
साथ-साथ होते हुए भी
बहुत दूर- बहुत दूर

परन्तु
प्रति दिन मिलता हूँ
तुम से
तुम्हारी नयी कविता के रूप में
नये शब्दों के रूप में

जीवन में
कभी कोई सुयोग बना..तो
मैं तुम से मिल कर
कभी रोना – कभी हँसना चाहूँगा
अनजान राहों पर चलना चाहूँगा
जीवन गुज़र रहा है
अनुकूलता में
प्रतिकूलता में
आभाव में
बिखराव में
मन सुरभित है
मधुर स्मृतियों से
अब मेरे पास
इस के अतिरिक्त
कुछ भी नहीं है
प्रेम जीवन में
सर्वस्व
ले कर आता है
इस लिए
यदि हो सके तो
एक काम करना

तुम
मेरे हिस्से का
प्रेम बचा कर रखना…।

Dr Jaspreet Kaur Falak

 डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • माता-पिता और हम

    माता-पिता और हम   ->पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं || 1.लंम्बा रास्ता-लंम्बा सफर, मुसाफिर हम कच्चे हैं | नहीं है अनुभव नई राहों का, अभी तो हम बच्चे हैं | चले अकेले बिना तजुर्बे, पग-पग मे बस धक्के हैं | पिता रास्ता-माँ सफर है, तो हम मुसाफिर अच्छे हैं | –>पिता…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

  • सैनिक देश का अभिमान | Sainik Desh ka Abhiman

    सैनिक देश का अभिमान ( Sainik desh ka abhiman )   देश का सैनिक होता है अपने देश का अभिमान, करना देश के वासियों तुम उसका मान-सम्मान। लुटा देते है वतन के खातिर जो अपनी यह जान, करना उन पर गर्व साथियों होता देश की शान।। धन्य है वह माॅं-बाप जिन्होंने जन्मी ऐसी सन्तान, जान…

  • तुम्हे रुलाने आया हूँ | Marmik kavita

     तुम्हे रुलाने आया हूँ  ( Tumhe rulane aya hun )   हंसने वालो सुनो जरा तुम तुम्हे रुलाने आया हूँ। अश्कों की बरसातों मे आज तुम्हे नहलाने आया हूँ।। जिसको सुनकर झुम उठो तुम ऐसा न संगीत मेरा। अन्तर्मन तक कांप उठेगा दर्द भरा सुन गीत मेरा।। न चाहिये कोई ताली मुझको न अभिनंदन चाहता…

  • चलो अयोध्या धाम | Chalo Ayodhya Dham

    चलो अयोध्या धाम ( Chalo ayodhya dham )    जन्मभूमि है रामलाल की पावन भक्ति धाम है दर्शन कर लो चलकर भैया आए प्रभु श्री राम हैं।। सरयू तट पर प्रकट हुए कौशल्या महतारी है। दशरथ के हैं राज दुलारे सारा जग आभारी है।। प्रभु दर्शन में देर करो ना चलो अयोध्या धाम । बिगड़े…

  • चलो जीते हैं | Poe Chalo Jeete hainm

    चलो जीते हैं ( Chalo jeete hain )   चलो ज़िन्दगी जिते हैं ज़िन्दगी हर पल निकलता जा रहा है चलो ज़िन्दगी जिते हैं चस्कियाँ काम है ज़िन्दगी के बोतल में चलो पीते हैं कोई चाँद देखा होगा कोई सितारा देखा होगा कोई कोई कई नज़ारा देखा होगा लेकिन कोई बताए मुझे बिन आईने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *