सूनी बगिया

सूनी बगिया

चारों ओर सामान बिखरा पड़ा है। चद्दर कंबल सब ऐसे पड़े हैं। घर नहीं कबाड़खाना बन चुका है। ऐसा हर समय नहीं रहता था। एक एक सामान बहुत शलीके से रखा रहता था क्या मजाल थी कोई सामान इधर से उधर हो जाए। लेकिन क्या कहा जा सकता है। मौत का ऐसा अनोखा झोंका आया सब बिखर कर रह गया।

आखिर उनकी अभी उम्र ही क्या थीं?
अभी तो बिटिया रानी के शादी के सपने देख रही थी। बिटिया रानी भी पूरी अपनी मां को पड़ी थी। मां को देख लिया समझो बेटी को देख लिया।
भारत में एक परंपरा रही है कि लोग बेटी की जगह मां को देखा करते थे। यदि मां के संस्कार अच्छे हैं तो बेटी भी अच्छी ही होगी ऐसा लोगों का विश्वास था।

सुदेश जी अतीत में खो से जाते हैं। कैसे राधिका जब इस घर की बहू बनकर आई थीं तो पूरा घर आनंद के हिलोरे मारने लगा था। उनका मन करता था कि बस सामने राधिका बैठी रहे और मैं देखता रहूं? गजब की खूबसूरत थी राधिका। कभी-कभी सुदेश अपने को उसके सामने ठगा सा महसूस करता है। वह थीं ही इतनी खूबसूरत। परमात्मा ने उन्हें लगता है बड़े प्रेम से बनाया होगा। शरीर के एक-एक अंग को बड़ी फुर्सत में सजाया होगा।

सुदेश के तो राधिका के साथ संबंध बनने के बाद जैसे भाग्य खुल गए हो। इसी बीच उन्होंने वकालत पास कर लिया। और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करने लगे। धीरे-धीरे घर के हालात भी सुधरने लगे। घर में कब भाई बहन की जोड़ी पदार्पण कर लिया पता ही नहीं चला।

कहते हैं कि स्त्री जब मां बन जाती है तो उसकी संपूर्ण ध्यान पति की अपेक्षा बच्चों में ज्यादा अटक कर रह जाता है। राधिका भी अपने दोनों बच्चों के पालन पोषण में समर्पित कर दिया था। बच्चों की देखभाल में वह इतना खो जाती थी कि वह किसी की पत्नी हैं , बच्चों के अलावा कोई और उसका इंतजार कर रहा है। वह भूल सी गई थी।

उसकी बेटी लक्ष्मी ऐसा लगता था उसकी फोटोकॉपी हों। अपना संपूर्ण ध्यान बच्चों को सफल बनाने में लगा दिया था। धीरे-धीरे बच्चे बड़े होने लगे। बच्चों की उच्च शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दिया।

समय का पहिया अपनी गति से बढ़ता जा रहा था। बच्चे जब थोड़ा बड़े हुए तो उसे थोड़ा समय मिलने लगा। फिर सोचा कि इस जिंदगी का क्या भरोसा है जो कुछ स्वांस बची हुई हैं परमात्मा का भजन कर लिया जाए। फिर दोनों पति-पत्नी ने एक गुरु जी महाराज से दीक्षा लेकर नाम जप भी करने लगे थे।

सुदेश तो अक्सर व्यस्तता के कारण नाम जप छोड़ देता था लेकिन राधिका ने कभी छोड़ा हो ऐसा नहीं हुआ कभी। उसके गुरुजी तो उसे मीरा कहा करते थे जो हर समय भगवान की भक्ति में लीन रहा करती थी। सुदेश को यह भरोसा नहीं हो रहा था कि परमात्मा उसे इतनी जल्दी अपने धाम बुला लेगा।

सुदेश के पास आज सब कुछ है लेकिन ऐसा लगता है कि बाग का माली जैसे खो सा गया हो। जिंदगी की बाग बड़ी सूनी सूनी सी हो गई है। जिंदगी है काटनी तो पड़ेगी। राधिका के जाने के बाद सुदेश को ऐसा लगता है कि शरीर तो है लेकिन प्राण जैसे सूख से गए हो। लगता है जैसे जिंदगी निष्प्राण हो गई हो।
सच है जीवन साथी जब तक साथ रहता है उसको हम कभी नहीं समझ पाते हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कुत्ता काटे का टीका

    पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण जारी है, लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल हो गया है। अब भारत में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। लोगों के टीके लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का पालन करते हुए जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सभी विद्यालयों को पुनः खोलने व…

  • मेहनत के बावजूद | Laghu Katha Mehnat ke Bawajood

    जीवन जन्म से ही एक पांव से कुछ दबता है और उसे गरीबी भी विरासत में मिली हुई है। लेकिन उसका घर अपना शहर में है। उसकी शादी हुई तो उसकी पत्नी छः माह बाद अपने घर के ही बगल में गोपाल बाबू के यहांँ वर्तन- वासन करने लगी। पेट की रोटी में कुछ राहत…

  • दीवार | Deewar

    विशाल का फोन आया कमल पर कार्यक्रम की आप को पता है आप के घर के पीछे ऊंची दीवार बन गया है, कमल ने कहा कि नहीं मे तो बैंक मे हू। कमल तेजी से घर आता है और पीछे जाकर दीवार देखकर नर्वस हो जाता है और शोच ने लगा कि मेरी रानी कविता…

  • मानव धर्म | Ek laghu katha

    हर हर गंगे जय राधे कृष्ण आदि उच्चारणों के सत्तो मौसी हमेशा ही सब सुगह मन्दिर जाती उनकी पूजा टोकरी हमेशा ही सामग्री से भरी रहती वह अपनी पूजा की टोकरी का ध्यान से ज्यादा रखती कोई उनकी टोकरी के पास से भी जाये यह उन्हें मन्जूर नहीं था। खासकर वह छोटी वालो से हमेशा…

  • मेरा सपना

    “कोई सपना देखा क्या?” पत्नी ने पति को नींद में बड़बड़ाते हुए देखकर… नींद से उठाकर कहा। “हाँ, मैंने सपने में देखा कि मैं एक बहुत महँगी कार में बैठा जा रहा हूँ। अचानक सामने एक विशालकाय दैत्य आया। वह दैत्य मुझे कार सहित निगल गया है। उसके नुकीले दांतों से बचता हुआ मैं उसके…

  • भूतही | Bhoothi

    आकांक्षा अक्सर बीमार रहा करती थी। लेकिन उसे जब किसी डॉक्टर को दिखाया जाता था वह कोई रोग नहीं बताता था। बस दर्द की गोली दे दिया करता। वह भी नहीं समझ पा रही थी कि आखिर उसे हो क्या गया है। उसके परिवार में झांड फूंक अकसर होता रहता था। एक बार उसे उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *