चिकित्सा देश की रीढ़

यह भारत देश नित्य निरंतर विकास के पथ पर एक नये उत्साह नवीन ऊर्जा के साथ बढ़ रहा है इसमें कोई संशय नहीं की आने वाले वर्षों में विश्व का प्रतिनिधित्व करेगा।

हमारे देश की चिकत्सा व्यवस्था एवं औषधि उद्योग का विश्व ने लोहा मना है कोरोना काल में औषधीय मदद हो या टीका करण हमारा देश “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के सूत्र को अपनाया है।

आयुष के क्षेत्र में आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति ने भी मुश्किल समय में सब का साथ दिया जीर्ण रोग हो या मानसिक रोग हो अनेक ऐसे-एसे रोग जिनका की ठीक होना असंभव है इन चिकित्सा पद्धतियों ने आशा की एक नई लकीर खींची है ।

योग-व्यायाम का आज पूरा विश्व भारत का अनुशरण कर रहा है वहीं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति बिना किसी दुष्प्रभाव के लोगों की दिन प्रतिदिन विश्वाश का प्रतीक बन रही है और भारत में लगभग दो लाख चिकत्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं

चिकित्सा देश के रीढ़ की हड्डी होती है भारत सरकार एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ आयुष पद्धतियों को भी बढ़वा दे रही है जिसका परिणाम हमारे सामने है आपातकालीन स्थिति में एलोपैथिक चिकित्सा एवं जीर्ण रोगों में आयुष पद्धतियों को अपना कर हम अपने देश की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत कर सकते हैं ।

इसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति एवं देश के चिकित्सकों को भरपूर आश और विश्वाश के साथ काम करने की आवश्यकता है दिन-प्रतिदिन नये-नये रोगों का प्रकोप बढ़ रहा इसका कारण है हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या एवं खान पान चिकित्सकों के सलाह के बिना दवाइयाँ लेना जीवन को शरीरिक एवं मानसिक रूप से जीने के लिए आरोग्यता सबसे जरूरी है ।

कहा भी जाता है “पहला सुख निरोगी काया” अतः हमारा दायित्व है की हम अपने देश अपने राष्ट्र अपने परिवार के हित के लिए स्वयं आगे बढें और देश के प्रगति में अपना सहयोग दें।

डॉक्टर साहब का संघर्ष

आनंद त्रिपाठी “आतुर “

(मऊगंज म. प्र.)

यह भी पढ़ें:-

शांति रूपी धन

Similar Posts

  • लुटती जाए द्रौपदी जगह-जगह पर आज

    अगर यह बलात्कार संस्कृति नहीं है, जिसे समाज के समझदार पुरुषों और महिलाओं, संस्थानों और सरकारी अंगों द्वारा समर्थित और बरकरार रखा जाता है, तो यह क्या है? आप सभी कानून, सभी तेज़ अदालतें, यहाँ तक कि मौत की सज़ा भी ला सकते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं बदल सकता जब तक कि एक समान…

  • श्रीगुरु चरण सरोज रज

    गुरु चरणों की रज यदि मिल जाए तो यह जीवन धन्य हो जाता है। कबीर दास जी महाराज कहते हैं — यह तन विष की बेलरी , गुरु अमृत की खान । शीश दिए जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान। मनुष्य जीवन ही मिलना एक तो बहुत दुर्लभ माना गया है। उससे भी अधिक…

  • आमा | Aama

    आमा ( Aama ) ‌ ‌। सम्पूर्ण आमाहरु मा समर्पित। ।   आमा त्यि ‌झ्याल हुन्, जसबाट एक अबोध शिशुले पहिलो पटक दुनियालाई हेर्छ। शिशु आमाको त्यो अंश हो,‌ जुन आमाको स्वांस नली देखी हृदय हुदै जिवनको केन्द्र सम्म पुग्छ। आमा मातृत्वको अभिरुप मात्रै नभइकन शिशुको जिवन स्वरुप पनि हो। आमा प्रकृतिका त्यि बरदान हुन्,…

  • स्वयंसेवको के आदर्श : दीनदयाल उपाध्याय

    स्वयंसेवक वह जो अपने समस्त कर्तव्यों को करते हुए राष्ट्र की बलिबेदी पर न्योछावर हो जाए। सच्चा स्वयंसेवक किसी के ऊपर भार नहीं बनता बल्कि वह छोटे से छोटा काम भी स्वयं ही करता है। स्वयंसेवक वह हीरा है जिसकी चमक की धार कभी कम नहीं पड़ती। डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरु जी ने जो स्वयंसेवकों…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस | Rashtriya Yuva Diwas

    भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है, ‘इट्स ऑल इन द माइंड मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा…

  • राम काज करिबै को आतुर

    जिस प्रकार से हनुमान जी महाराज को राम काज अर्थात अपने मालिक द्वारा निर्देशित कार्यों की आतुरता थी , वह धीरे-धीरे खत्म सी होने लगी है। वर्तमान समय में अक्सर देखा जा रहा है कि लोग अपने मालिकों से धोखेबाजी करने लगे हैं । उनमें वह कार्य करने के प्रति उत्साह नहीं दिखलाई देता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *